महिला गोपालकों को भी गोपाल क्रेडिट कार्ड से मिलेगा बिना ब्याज लोन

महिला गोपालकों को भी गोपाल क्रेडिट कार्ड से मिलेगा बिना ब्याज लोन
शेयर पोस्ट

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना : सरकार ने गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के नियमों में परिर्वतन किए, अब महिलाओं को भी मिलेगा कार्ड से बिना ब्याज लोन

Gopal Credit Card Scheme : किसानों की दैनिक आमदनी के लिए बेहतर जरिया देने के उद्देश्य से उन्हें पशुपालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है, इसके लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। इस कड़ी में राजस्थान सरकार कृषि और पशुपालन क्षेत्र को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के राज्य में गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना (Gopal Credit Card Scheme) संचालित कर रही है, जिसके अंतर्गत पशुओं का पालन करने वाले पशुपालकों और किसानों को पशुओं की खरीद समेत अन्य सुविधाओं में निवेश करने के लिए बिना ब्याज के लोन उपलब्ध कराया जा रहा है।

योजना के तहत अब महिलाओं को भी गोपाल क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण दिया जाएगा, साथ ही ज्यादा से ज्यादा किसानों को योजना में लाभ दिया जा सके, इसके लिए राज्य सरकार ने कुछ नियमों में भी परिवर्तन किए हैं। इसके अलावा, राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष” की थीम पर किसान सम्मेलन का राज्य स्तरीय समारोह प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कायड़ अजमेर में आयोजित हुआ। इस राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के किसानों को विभिन्न कल्याणकारी सौगातें दी गई है। 

किसान कल्याण के लिए समर्पित राज्य सरकार (State government dedicated to farmers' welfare)

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के 70 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किश्त के रूप में 700 करोड़ से अधिक की धनराशि का सीधा हस्तान्तरण किया गया। 15 हजार 983 किसानों को ड्रिप / फव्वारा संयंत्रों के लिए 28 करोड़ रूपये से अधिक, 17 हजार से अधिक किसानों को फार्म पौण्ड, पाइपलाइन, तारबन्दी, डिग्गी निर्माण, कृषि यंत्र, जैविक खाद सहित विभिन्न कार्यो के लिए 74 करोड़ रुपये से अधिक की राशि व सोलर पंप स्थापना संवेदन के 80 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के किसानों के सशक्तिकरण एवं खुशहाली के संकल्प के साथ विकसित राजस्थान की दिशा में तत्परता के साथ कार्य कर रही है। 

पशुपालकों को दूध पर सहायता राशि (Assistance on milk to cattle farmers)

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 3 लाख 25 हजार पशुपालकों को 5 रूपए प्रति लीटर के आधार पर 200 करोड़ रूपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की। साथ ही कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कृषि संकाय में अध्ययनरत 10 हजार 500 छात्राओं को 22 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि भी डीबीटी की गई। इसी प्रकार खण्डार की रूकमणी देवी, भूरी पहाड़ी के सुरेश, कारोलीघाटी के हनुमान जाट सहित 15 पशुपालकों को दुग्ध संकलन केन्द्र आवंटन पत्र वितरित किए गए। वहीं 9 पशुपालकों को सरस डेयरी बूथों का आवंटन भी किया गया।

गोपालकों को 1 लाख रुपए ब्याज मुक्त लोन (Interest free loan of Rs 1 lakh to cowherds)

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, ऊँट संरक्षण एवं विकास मिशन व 100 गौशालाओं में गौ काष्ठ मशीन उपलब्ध करवाने के कार्य का शुभारम्भ किया गया। इसके साथ ही, 200 नए बल्क मिल्क कूलर्स, एक हजार नए दूध संकलन केन्द्रों की भी शुरूआत की गई। गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत 20 हजार गोपालकों को 1 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया गया। जिला स्तरीय समारोह में गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के चयनित लाभार्थियों बृजमोहन गुर्जर, पप्पी देवी, मुस्ताक, भंवरलाल एवं हंसराज को एक-एक लाख रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की गई। इससे पहले राजस्थान के सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने इस संबंध में बताया कि राजस्थान सरकार 5 लाख गोपालक किसानों को “राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना” का लाभ देने के लिये कृतसंकल्प है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए 150 करोड़ रुपये का ब्याज अनुदान दिया जाएगा। 

महिलाओं को अल्पकालीन ब्याज मुक्त ऋण देने का निर्णय (Decision to provide short term interest free loans to women)

प्रदेश में डेयरी व्यवसाय में महिला गोपालकों की महती भूमिका को देखते हुए राजीविका महिला समूह की गोपालक महिलाओं को भी योजना के तहत अल्पकालीन ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय किया गया है। सहकारिता राज्य मंत्री ने बताया कि राजीविका समूह की महिला गोपालकों को ब्याज मुक्त ऋण मिलने से उनमें उद्यमशीलता का विकास होगा तथा आत्मनिर्भर बन ग्रामीण अर्थव्यवस्था में और अधिक योगदान कर  पायेगी। इस वर्ष 35 हजार गोपालक महिलाओं को राजस्थान महिला निधि क्रेडिट कोऑपरेटिव फैडरेशन के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Eicher
Mahindra
Massey Ferguson
Farmtrac
Sonalika
Powertrac
John Deere
New Holland
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Same Deutz Fahr
Indo Farm
Preet
ACE
Escorts
Tafe
Force
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE