मौसम अपडेट: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें, अगले 24 घंटे का मौसम हाल

मौसम अपडेट: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें, अगले 24 घंटे का मौसम हाल
शेयर पोस्ट

उत्तर भारत में दिखने लगा मानसून का असर, दिल्ली-यूपी में मेघगर्जन के साथ जमकर बरसेंगे बादल

Weather Forecast : देश में मानसून के आगमन के साथ ही भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत मिली है। वहीं, अब मानसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। बिहार, मध्यप्रदेश सहित कुछ राज्यों में तो मानसून की एंट्री हो चुकी है, तो अभी देश की राजधानी दिल्ली में मानसून का बेसब्री से इंतजार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29-30 जून को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में मानसून पहुंचने की संभावना बताई है। वहीं, उत्तर भारत में अब मानसून एक्सप्रेस का असर दिखाई देने लगा है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर बिहार और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। राजधानी लखनऊ में सुबह-सुबह बारिश हो सकती है। शेष जिलों में भी बादल छाने के साथ बरसात की संभावना जताई है। मानसून का असर हिमालयी राज्यों पर भी पड़ेगा। यहां भी अगले 1- 2 दिन में मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा, इस वीकेंड राजधानी दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में जमकर बादल बरसेंगे। आइए, आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान से देशभर के मौसम पर नजर डालें।

अगले 2 से 3 दिनों में इन राज्यों में पहुंचेगा मानसून (Monsoon will reach these states in the next 2 to 3 days)

आईएमडी के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा 23°N/60°E, 23°N/65°E, मुंद्रा, मेहसाणा, उदयपुर, शिवपुरी, ललितपुर, सिद्धि, चाईबासा, हल्दिया, पाकुड़, साहिबगंज और रक्सौल से होकर गुजर रही है। उत्तरी अरब सागर और गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अब अनुकूल हैं। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तरी पंजाब के कुछ हिस्सों और उत्तरी हरियाणा में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा तथा गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है। लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, असम, मेघालय, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान के कुछ हिस्सों और उत्तर प्रदेश में सुबह से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।

राजधानी दिल्ली में मॉनसून की हो सकती है एंट्री (Monsoon may enter the capital Delhi)

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में 29 और 30 जून को मानसून एंट्री ले सकता है। यानी इस वीकेंड राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। राजधानी में मानसून आने का सामान्य समय 27 जून है, लेकिन इस बार मानसून अपने तय समय को मिस कर रहा है। हालांकि, इन दिनों दिल्ली में प्री-मानसून की गतिविधियों से मौसम अनुकूल बना हुआ है। मानसूनी हवाएं दिल्ली में नमी बढ़ा रही हैं। घने काले बादलों ने धूप की तपिश को कम कर दिया है, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने 28 और 29 जून को येलो अलर्ट जारी है। इसके अलावा, 30 जून को भारी बारिश होने की संभावना के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश होगी। 25-35 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 29 डिग्री तक रह सकता है। इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? (How will the weather be in Uttar Pradesh?)

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के दैनिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ हिस्सों पर गरज के साथ छीटे पड़े। हालांकि, अभी उत्तर प्रदेश में मानसून ठिठक गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे उमस बढ़ गई। अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ बारिश, अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छीटे पड़ने की संभावना है। साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में बिजली चमकने/ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 28 से 30 जून तक यह गतिविधियां जारी रह सकती है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में लगभग हर जगह गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कहीं-कहीं पर भारी बारिश की भी संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। 

राजस्थान में अगले 3-4 दिन भारी बारिश की संभावना (Heavy rain likely in Rajasthan for next 3-4 days)

मौसम विज्ञान केद्र जयपुर के अनुसार, 27 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। अगले 3-4 दिनों के दौरान पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की भी संभावना है।  कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मेघगर्जन, बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। आगामी 48 घंटों के दौरान उदयपुर, कोटा व जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। 28 से 30 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान के कोई भागों में वर्षा की गतिविधियां जारी रहने के साथ भरतपुर, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और सीमावर्ती इलाकों में छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना है।

इधर, मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा में 27 से 30 जून तक गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विदर्भ, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Massey Ferguson
Powertrac
John Deere
New Holland
Eicher
Farmtrac
Solis
Kubota
Captain
VST
Indo Farm
Tafe
Trakstar
Preet
Same Deutz Fahr
ACE
Force
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2868 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2945 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 39 HP

For Price Click Here