किसान मेला : 25 लाख का युवराज ब्रीड का भैंसा 'भगिरा' को देखने उमड़ी भीड़

किसान मेला : 25 लाख का युवराज ब्रीड का भैंसा 'भगिरा' को देखने उमड़ी भीड़
शेयर पोस्ट

किसान मेला : किसान मेले में नौ करोड़ के भैंसे युवराज का बेटा “ भगिरा” बना आकर्षण का केंद्र, देखने उमड़ी लोगों की भीड़ 

गाड़ियों का लाखों-करोड़ों की कीमत में बिकना आम बात है, लेकिन गाय, भैस या बकरी की कीमत लाखों या करोड़ो रुपए होगी, इस पर यकीन संभव नहीं है, क्योंकि आम तौर पर एक अच्छी नस्ल की गाय-भैंस की औसत कीमत 40 हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक हो सकती है। इसी बीच बांदा से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बांदा में आयोजित किसान मेले में लाखों रुपए की कीमत वाला एक भैंसा लाया गया, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस भैंसा की कीमत और खुराक सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। यह भैंसा युवराज नस्ल का है। इसकी कीमत 20-25 लाख रुपए बताई जा रही है। इस कीमत में दो एसयूवी कार आसानी से आ जाएंगी। यह भैंसा अपनी खास नस्ल और उच्च गुणवत्ता वाले सीमन (वीर्य) के लिए जाना जाता है। मेले में मौजूद कृषि मंत्री और अफसरों ने किसान प्रिंस शुक्ला की तारीफ की और सभी किसानों से अच्छी नस्लों की गाय-भैंस पालकर अपनी आय बढ़ाने की अपील की। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जाती है।   

लोगों के लिए बना आकर्षण का केंद्र (Center of attraction for people)

उत्तर प्रदेश के बांदा कृषि विश्वविद्यालय परिसर में किसान मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें कृषि विभाग, पशु पालन विभाग, खाद्य विभाग सहित कई विभाग मिलकर प्रगतिशील किसानों के माध्यम से स्थानीय किसानों को जानकारी दे रहे हैं। इसी क्रम में किसान मेले में एक भैंसा लाया गया, जिसकी कीमत 25 लाख से ज्यादा बताई गई है। बांदा के कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे किसान मेले में इस भैंसा के बारे में हर कोई दिलचस्‍पी दिख रहा है। लोग इनकी कीमत और खास देखभाल को लेकर हैरान हैं। प्रदर्शनी के दौरान भैंसे को देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। यह भैंसा कृषि प्रदर्शनी में लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बना रहा है। 

भुर्रा नस्ल के भैंसा युवराज का बच्चा  है “भगिरा” (“Bhagira” is the child of Yuvraj, a buffalo of Bhurra breed)

बांदा किसान मेले में लाए गए इस भैंसे का नाम “भगिरा” है। इसको पालने वाले किसान प्रिंस शुक्ला ने बताया कि, यह 9 करोड़ के पॉपुलर भुर्रा नस्ल के भैंसा युवराज का बच्चा है। इसका वजन करीब 10 क्विंटल से अधिक है और इसकी आयु 27 माह की है। वह इसका पालन अपने बच्‍चे की तरह ही करते हैं। प्रिंस का कहना है कि भगिरा की खुराक भी काफी अच्‍छी है। भगिरा को रोजाना गाजर, हरी सब्जियां, 15 किलो अनाज के साथ हर समय हरी घास दिया जाता है। 

दोनों टाइम करीब 15 लीटर दूध पीता है भगिरा (Bhagira drinks about 15 liters of milk both times.)

भगिरा के माल‍िक प्रिंस ने बताया कि, वह इसे दिन में दो बार नहलाते है। ये जब पैदा हुआ था तो इसकी मां ने जब तक दूध दिया तब तक इसने पूरा दूध पिया था। किसान प्रिंस का कहना है कि भैंस का दूध किसी अन्य जगह इस्तेमाल नहीं किया। भगिरा अकेले दोनों टाइम करीब 15 लीटर दूध पीता था। 

स्पर्म की मिलती है अच्छी कीमत (Sperm gets good price)

यूपी के बांदा में लगे किसान मेले में काफी संख्‍या में लोगों को भीड़ भैंसा 'भगिरा' को देखने आई। प्रिंस ने बताया कि भुर्रा प्रजाति का भैंसा सीमेन के लिए कीमती माना जाता है। लोग इसके स्पर्म के लिए अच्छी कीमत चुकाते हैं। इसके सीमन डोज की कीमत 300 रुपए तक हो सकती है। भैंसे के स्पर्म की डिमांड उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में है। इस नस्ल के भैंसा के स्पर्म से किसान अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। वहीं, इस नस्ल की भैंस अधिक और लंबे समय तक दूध देने के लिए जानी जाती है। इस ब्रीड की भैंस प्रति दिन करीब 10 से 12 लीटर दूध का उत्पादन करती है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
Captain
VST
Kubota
Indo Farm
Tafe
Preet
Same Deutz Fahr
Trakstar
Escorts
ACE
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Force
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

3682 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 40 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

2734 cc 40 HP

For Price Click Here