Animal Husbandry Loan : ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति सुधारने एवं स्वरोजगार के नए अवसर बनाने में पशुपालन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मौजूदा दौर में गाय-भैंस जैसे दुधारू मवेशियों के पालन को बढ़ावा देने के लिए कई राज्य सरकारें अपने स्तर पर योजनाएं लागू रही है, जिनमें पशुपालकों को पशुओं की खरीद करने, उनके रखरखाव के लिए शेड घर बनाने, चारा काटने की मशीन क्रय करने और मुफ्त पशु बीमा की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। इस कड़ी में राजस्थान सरकार द्वारा भी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना चलाई जा रही है। जिसका उद्देश्य राज्य में कृषि के साथ-साथ पशुपालन में निवेश के लिए किसानों को आवश्यक पूंजी उपलब्ध कराना है। राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत पशुपालकों को नए पशु खरीदने के लिए एक लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त अल्पावधि ऋण मिलेगा।
राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन की प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की तर्ज पर “गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना” शुरू की है। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक पशुपालकों तक पहुंचाने के लिए पूरे राज्यभर में अगले सप्ताह से एक पखवाडे़ तक कैंप का आयोजन किया जाएगा। 25 सितंबर से 9 अक्टूबर तक की अवधि के दौरान ब्लॉक स्तर पर डेयरी समितियों और केंद्रीय सहकारी बैंक (पैक्स) के संयुक्त कैम्पों में गोपालकों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे और गोपालक कार्ड बनाए जाएंगे। इस कार्ड के माध्यम से पशुपालकों को एक लाख रुपए तक का ऋण बिना ब्याज मिलेगा। यह ब्याज मुक्त लोन किसानों को एक वर्ष की अल्पावधि (शॉर्ट टर्म) के लिए मिलेगा।
श्रुति भारद्वाज ने आगे बताया कि राज्य सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट के अंतर्गत गोपालकों को डेयरी से संबंधित गतिविधियों जैसे गौवंश के लिए शेड घर, खेली का निर्माण और दुग्ध, चारा, बांट के उपकरण खरीदने हेतु केसीसी कार्ड के तर्ज पर गोपाल क्रेडिट योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के पहले चरण में राज्यभर के 5 लाख पशुपालक परिवारों को ब्याज मुक्त ऋण (interest free loan) उपलब्ध कराया जाएगा। इस राज्य योजना पर आगामी वर्ष के लिए 150 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन की प्रबंध संचालक ने बताया कि गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत आयोजित होने वाले इन संयुक्त कैंप में किसान ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पशुपालकों को ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु राज्यभर के जिला दुग्ध संघों को पैक्स बैंक के साथ मिलकर ब्लॉक स्तर पर कैंप आयोजित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एक गोपालक परिवार से एक सदस्य जो कि सहकारी डेयरी समिति को दूध बेचते हों, प्राथमिक दुग्ध समिति की अनुशंसा पर ऋण प्राप्त कर सकता है। इस योजना के अंतर्गत ऋण के लिए गोपालक से कोई प्रोसेसिंग फीस (शुल्क) नहीं वसूला जाएगा। गोपालक द्वारा समय पर या समय से पहले ऋण का भुगतान करने पर आगामी एक वर्ष के लिए नवीन ऋण स्वीकृत किया जा सकता है। गोपालक 25 सितंबर से 9 अक्टूबर के दौरान इन संयुक्त शिविरों में आसानी से आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
PM-RKVY और कृषोन्नति योजना के तहत ₹1,183 करोड़ जारी
कीट नियंत्रण ट्रैप पर किसानों को मिलेगी 75% की सब्सिडी
कुफरी जामुनिया आलू की खेती कैसे करें? जानें उपज और विशेषताएं
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?