Soil Health Card : किसानों के बैंक खाते में जारी किए बोनस के 300 करोड़ रुपए

Soil Health Card : किसानों के बैंक खाते में जारी किए बोनस के 300 करोड़ रुपए
शेयर पोस्ट

Soil Health Card Scheme : 2 लाख से अधिक किसानों के बैंक खाते में जारी किए बोनस के 300 करोड़ रुपए

Bonus Amount : गुरु नानक जयंती और देव दीपावली के शुभ अवसर पर हरियाणा के किसानों को सरकार से बड़ा तोहफा मिला है। गुरु नानक देवजी के 555वें प्रकाश पर्व पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के किसानों को तोहफा देते हुए, 2 लाख 62 हजार किसानों के बैंक खातों में 300 करोड़ रुपए की बोनस राशि जारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, बची हुई तीसरी किस्त भी जल्द ही जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों के लिए एक और पहल करते हुए व्हॉट्सऐप के माध्यम से 40 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटने का भी शुभारंभ किया।

शेष किसानों के खाते में 10 से 15 दिनों में हस्तांरित कर दी जाएगी राशि (The amount will be transferred to the accounts of the remaining farmers in 10 to 15 days)

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, हमने राज्य के किसानों के हितों को ध्‍यान में रखते हुए बोनस जारी करने की घोषणा की थी। इस खरीफ सीजन के दौरान राज्य में बारिश कम हुई है, जिससे किसानों की उपज में कमी आई है। इसलिए हमने राज्य में उगाई जा रही कृषि और बागवानी फसलों के लिए 2000 रुपए प्रति एकड़ बोनस राशि किसानों के खाते में भेजी है। हमने दूसरी किस्त के रूप में 300 करोड़ रुपए किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किए हैं और शेष चार लाख 94 हजार किसानों की बोनस राशि 580 करोड़ रुपए भी अगले 10 से 15 दिनों में डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी।

इन किसानों को दी जाएगी यह बोनस राशि (This bonus amount will be given to these farmers)

नायब सैनी ने कहा, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जिन किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है, उन सभी किसानों को यह बोनस राशि दी जाएगी। कुल 1380 करोड़ रुपए की बोनस राशि किसानों को दी जानी है। अभी तक दो किस्तों में भुगतान किया जा चुका है, जल्द ही तीसरी किस्त का भुगतान किसानों खाते में किया जाएगा। उन्होंने कहा, हमने 16 अगस्त, 2024 को बोनस की पहली किस्त के रूप में 496 करोड़ रुपए की राशि 5 लाख 80 हजार रुपए किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की थी।अब दूसरी किस्त के रूप में 300 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई है।

मिट्टी स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड के वितरण कार्य का शुभारंभ (Soil health card distribution work started)

मुख्यमंत्री नायब सैनी (mukhyamantri nayab saini) ने किसानों को व्हॉट्सऐप के माध्यम से 40 लाख सॉइल हेल्‍थ कार्ड वितरण का भी शुभारंभ किया। अब किसानों को व्हॉट्सऐप के माध्यम से कृषि संबंधित सभी सूचनाएं उपलब्ध होगी। जैसे ही उसकी मिट्टी के नमूने के परीक्षण के परिणाम पोर्टल पर ऑनलाइन हो जाएंगे, वैसे ही व्हॉट्सऐप के माध्यम से सॉइल हेल्‍थ कार्ड किसानों के पास पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा, हरियाणा में हर 3 साल के बाद कृषि विभाग के अधिकारी मिट्टी की जांच करके किसानों को बताते हैं कि उनकी भूमि में क्या कमी है और खेत में कौन सी खाद देनी है, जिससे किसान आवश्यकता के अनुसार ही खाद और दवाई का प्रयोग कर अधिक पैदावार प्राप्त करें। इसके अलावा सीएम नायब सैनी ने विवादों से समाधान योजना (वीएसएसएस-2024) का भी शुभारंभ किया, जिससे प्लाटों से जुड़े विवादों का समाधान किया जाएगा। इससे 7 हजार लोगों को फायदा होगा।

राज्य में 106 मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाएं (There are 106 soil testing laboratories in the state.)

उल्लेखनीय है कि हरियाणा में वर्ष 2021-22 के दौरान "प्रत्येक एकड़ कृषि भूमि हेतु मृदा स्वास्थ्य कार्ड" प्रदान करने के लिए अभियान शुरू किया गया था। इस योजना में प्रदेश की एक-एक एकड़ कृषि जमीन की मिट्टी का नमूना इकट्ठा कर उनका परीक्षण किया जा रहा है और किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड (सोइल हेल्‍थ कार्ड) जारी किए जा रहे हैं। इसमें किसानों को अधिकतम उपज, किस फसल में कौनसा और कितना उर्वरक देना है, इत्यादि के बारे में गाइड जानकारी होती है। राज्य में मिट्टी परीक्षण के लिए एक विस्तृत नेटवर्क है, जहां किसान अपनी भूमि की मिट्टी की जांच आसानी से करा सकते हैं। प्रदेश में 20 से 25 किमी की परिधि में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला (Soil Testing Laboratory) की उपलब्धता है। हरियाणा में  कुल 106  मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाएं हैं, ये सभी प्रयोगशालाएं नवीनतम उपकरणों से लैस हैं।

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल (my crop my details portal)

हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के लिए एक अनोखी पहल की गई। प्रदेश के किसान अपनी फसल का विवरण सरकार को ऑनलाइन दे पाएं, इसके लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना लागू की गई। इसके तहत एक ऑनलाइन पोर्टल “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” भी तैयार किया गया। इस पोर्टल पर किसानों को अपनी फसल का ब्यौरा सरकार को देना होता है, जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित भाव मिले सके और प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल मौसम से उपज प्रभावित होने पर सरकारी सहायता दी जा सके। प्रत्येक फसल सीजन में फसल की बिजाई के बाद यह पोर्टल खोला जाता है, ताकि प्रदेश के सभी किसान अपनी फसल का पंजीकरण पोर्टल पर करा सके। अगर कोई किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा (Meri Fasal Mera Byora) नहीं करवाता तो वह अपनी फसल एमएसपी (MSP) पर नहीं बेच पाते हैं। किसान को फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।

कैसे करे पंजीकरण (how to register)

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए किसान के पास परिवार पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, बैंक खाता, आधार कार्ड, जमीन की फर्द या जमाबंदी जैसे दस्तावेज का होने अनिवार्य है।  मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल किसान खुद या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। खुद से पंजीकरण करने के लिए किसान को सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट fasal.haryana.gov.in पर जाना होगा। अब किसान अनुभाग पर क्लिक करें। इसके बाद किसान पंजीकरण पर ऑप्शन पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। मोबाइल नंबर प्राप्त ओटीपी को वेरीफाई करें।| अब आप पोर्टल पर लॉग-इन हो जाएंगे। इसके बाद अपने जिले व गांव का चयन करें। जहां पर जमीन है। इसके बाद जमाबंदी या खेवट से अपनी जमीन सर्च करेंगे। अब आप किला नंबर सेलेक्ट करेंगे। इसके बाद जिस भी फसल का आप पंजीकरण करना चाहते है, उसका ब्यौरा भरें। अब आप जिस मंडी में अपनी फसल बेचना चाहते हैं वह सेलेक्ट करेंगे और फाइनल सबमिट करेंगे। अब फसल का पंजीकरण का प्रिंट प्राप्त करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
New Holland
Powertrac
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Preet
Indo Farm
Same Deutz Fahr
ACE
Tafe
Escorts
Force
Agri King
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

3514 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2979 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

2931 cc 47 HP

For Price Click Here