Rojgar Sangam Yojana : शिक्षित और बेरोजगार युवाओं के बड़ी खबर है। देश और प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और बेरोजगार युवाओं की संख्या को देखते हुए सरकार कई तरह की रोजगार योजनाएं चला रही है। इनमें पंजीकरण करने वाले युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी उपलब्धता सुनिश्चित की जाती है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में अपना योगदान दें सके। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से रोजगार संगम योजना चलाई जा रही है। इस रोजगार संगम योजना (Rojgar Sangam Yojana 2024) में सरकार युवाओं को रोजगार हासिल करने का अवसर दे रही है। ऐसे में प्रदेश के युवा इस योजना में अपना पंजीकरण रोजगार के लिए करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें योग्यता और स्केल के अनुसार, नौकरी का नोटिफिकेशन मिलेगा। अगर आप रोजगार संगम योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो आप योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां आपको विभिन्न प्रकार के रोजगार अवसर प्राप्त होंगे। खास बात यह है कि राज्य सरकार की रोजगार संगम योजना के तहत 10वीं पास युवक भी नौकरी के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आइए, योजना संबंधित पंजीकरण पात्रता और लाभ के बारे में जानते हैं।
प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की संख्या को देते हुए सरकार द्वारा रोजगार संगम भत्ता योजना 2024 की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से पात्र उम्मीदवारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, जो नौकरी विकल्प तलाशने में उनके लिए मददगार होगा। इस योजना के माध्यम से युवाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह का आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। साथ ही इस योजना के अंतर्गत रोजगार मेले का आयोजन कर पंजीकृत युवाओं को उनकी शिक्षा के अनुसार रोजगार दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को आर्थिक लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से रोजगार संगम योजना को प्रारंभ किया गया है। इस राज्य योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नोटिफिकेशन मिलते हैं। इसके लिए उन्हें रोजगार संगम योजना में रजिस्ट्रेशन कराना होता है। यह योजना युवाओं के लिए स्वरोजगार प्राप्ति में आर्थिक सहायता प्रदान करती है। युवाओं को रोजगार की प्राप्ति के लिए प्रशिक्षित करना है। इस राज्य योजना के तहत बेरोजगारी दर कम करने में मदद मिली है।
रोजगार संगम भत्ता योजना के लिए सरकार ने निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की है, जो इस प्रकार है:-
आवेदन निम्नलिखित दस्तावेज के साथ रोजगार संगम योजना में नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार संगम योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में युवाओं को रोजगार का अवसर दिया जाएगा, जिसके लिए पात्र अभ्यर्थी की आधिकारिक वेबसाइट पर रोजगार संगम योजना में अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
PM-RKVY और कृषोन्नति योजना के तहत ₹1,183 करोड़ जारी
कीट नियंत्रण ट्रैप पर किसानों को मिलेगी 75% की सब्सिडी
कुफरी जामुनिया आलू की खेती कैसे करें? जानें उपज और विशेषताएं
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?