Interest Free loan : युवाओं को रोजगार के लिए सरकार की 10 लाख के ब्याज मुक्त लोन की योजना

Interest Free loan : युवाओं को रोजगार के लिए सरकार की 10 लाख के ब्याज मुक्त लोन की योजना
शेयर पोस्ट

Interest Free loan : युवाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेगा 10 लाख रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन, जानें पूरी जानकारी

Interest Free Loan UP : देश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सरकार नई-नई योजनाएं बनाकर युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित भी कर रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने एक नई स्कीम की जानकारी दी है, जिसके तहत राज्य के पढ़े-लिखे युवाओं को खुद का स्टार्टअप या बिजनेश शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा इस योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बिना ब्याज (Interest Free) के लोन उपलब्ध कराया जाएगा। एक जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने खुद इसकी जानकारी दी है। 

10 लाख रुपये तक का ऋण देने की व्यवस्था (Provision for giving loan up to Rs 10 lakh)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Mukhyamantri Yogi Adityanath) ने कहा, स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए  सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमी (Mukhyamantri Yuva Udyami) के रूप में एक नई स्कीम लाने जा रही है। इस योजना के तहत जो भी युवा अपना स्टार्टअप या बिजनेस स्थापित करना चाहते हैं, उन्हें बिना ब्याज (Interest Free) के लोन (Loan) उपलब्ध कराए जाएंगे। योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इसके तहत 10 लाख युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपए तक का ऋण देने की व्यवस्था की जा रही है। इस लोन पर कोई ब्याज भी नहीं लगेगा। इसके लिए इच्छुक युवा अपना नामांकन अवश्य कराए। 

चरणों में उपलब्ध कराया जाएगा लोन (Loan will be provided in phases)

सीएम योगी ने कहा, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी (Mukhyamantri Yuva Udyami) के तहत जो युवा अपना उद्यम शुरू करना चाहता है, तो हम उन्हें बिना ब्याज के लोन उपलब्ध कराएंगे। अगले कुछ सालों में इस योजना के तहत हम युवाओं को पहले चरण में 5 लाख रुपए तक, दूसरे चरण में 10 लाख तक ब्याज मुक्त लोन (Interest Free Loan) उपलब्ध कराने जा रहे हैं। इस ऋण पर कोई ब्याज नहीं लगेगा और युवाओं को इस लोन का वापस भुगतान करने में केवल मूल राशि ही बैंकों को देनी होगी।

ओडीओपी (ODOP) की दुनिया में धूम (Boom in the world of ODOP)

सीएम ने आगे बताया, प्रदेश के अंदर रोजगार बढ़ाए जाने की कवायद के तहत योगी सरकार यह योजना लेकर आ रही है। इसे दो चरणों में लागू किया जाएगा। आज उत्तर प्रदेश का ओडीओपी (ODOP) दुनिया के अंदर धूम मचा रहा है। इसके अंतर्गत सरकार प्रदेश में उद्यम शुरू करने के लिए लोगों की मदद करने की कोशिश कर रही है। इसमें ऐसे उद्यमियों को एक हजार दिन तक एनओसी की आवश्यकता नहीं होगी। एमएएमई में रजिस्ट्रेशन कराने पर 5 लाख रुपए की सुरक्षा बीमा का कवर भी मिलेगा। हम सबको इसके साथ जुड़ना होगा और मुझे पूरा विश्वास है कि वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) जैसे प्लांट यहां पर व्यवसाय के साथ ही यहां के युवाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए भी कार्य करेंगे, जिसके लिए स्किल डेवलपमेंट का एक सेंटर भारत सरकार के साथ मिलकर काम करेगा। 

ODOP कार्यक्रम का उद्देश्य (Objective of ODOP Program)

जानकारी के लिए बता दें कि, उत्तर प्रदेश की शिल्पकला और उद्यमिता प्रदेश के छोटे-छोटे कस्बों और शहरों में फैली हुई है। प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' (ODOP) कार्यक्रम का उद्देश्य है कि इन शिल्प कलाओं और उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' की योजना प्रभावी होने के बाद से लाखों युवाओं के लिए रोजगार सृजन की संभावना आगे बढ़ी है।  

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Massey Ferguson
Powertrac
John Deere
New Holland
Eicher
Farmtrac
Solis
Kubota
Captain
VST
Indo Farm
Tafe
Trakstar
Preet
Same Deutz Fahr
ACE
Force
Escorts
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
Agri King
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2700 cc 46 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

3065 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

3307 cc 50 HP

For Price Click Here