ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

स्वराज 717 ट्रैक्टर, 15 एचपी रेंज में बेहतरीन कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर

स्वराज 717 ट्रैक्टर, 15 एचपी रेंज में बेहतरीन कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर
पोस्ट -10 नवम्बर 2022 शेयर पोस्ट

स्वराज 717 ट्रैक्टर के फीचर्स और कीमत के बारे में संक्षिप्त

स्वराज 717 ट्रैक्टर 15 एचपी का बेसिक मिनी ट्रैक्टर है। स्वराज इंडिया ट्रैक्टर ब्रांड का द्वारा निर्मित स्वराज 717 ट्रैक्टर एक बेहतरीन कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर है। स्वराज 717 ट्रैक्टर अपनी श्रेणी में उत्कृष्ट क्षमता, मजूबत और उन्नत तकनीकी सुविधाओं के साथ आता है। स्वराज 717 ट्रैक्टर स्वराज इंडिया ट्रैक्टर कंपनी का निचली श्रेणी में एक नवीनतम वैल्यू-फॉर-मनी पेशकश है। स्वराज 717 ट्रैक्टर अपनी श्रेणी का सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर है। और यह लाइट-डयूटी के साथ किसान के जीवन को फिर से परिभाषित करता है। यह रोटावेटर, कल्टीवेटर, छिड़काव, ढुलाई, बुवाई, कटाई, थ्रेसिंग जैसे अपनी श्रेणी के कृषि उपकरणों में उपयोग करने में ईंधन दक्षता के साथ एक प्रभावी ट्रैक्टर है। स्वराज 717 ट्रैक्टर अंगूर, मूंगफली, कपास, अरंडी आदि जैसी कई फसलों के लिए ठोस प्रदर्शन प्रदान करता है। इसकी देखभाल आसान है और उपयोग में अत्यधिक विश्वसनीय है। जिस वजह से यह ट्रैक्टर खेती और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भारतीय किसानों के बीच प्रसिद्ध है। स्वराज 717 ट्रैक्टर शक्तिशाली और ईंधन उपयोग में कुशल 1-सिलेंडर, वाटर-कूल्ड इंजन से सुसज्जित है। इस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 780 किलोग्राम तक है। ट्रैक्टरगुरू के इस लेख में स्वराज ट्रैक्टर की ओर से निचली श्रेणी में नवीनतम स्वराज 717 ट्रैक्टर के के फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में सारी जानकारी दी जा रही है। 

New Holland Tractor

स्वराज 717 ट्रैक्टर इंजन

स्वराज 717 ट्रैक्टर में 1 सिलेंडर और 15 हॉर्स पावर के साथ 863.5 सीसी का 4 स्ट्रोक डाईरेक्ट इंजेक्शन डीजल इंजन दिया गया है। जिसकी इंजन रेटेड आरपीएम 2300 आरपीएम है। और यह अपनी श्रेणी में ठोस प्रदर्शन प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर में कूलिंग के लिए वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। साथ ही 3 स्टेज ऑयल बाथ टाइप का एयर क्लीनर दिया गया है। स्वराज 717 ट्रैक्टर की पीटीओ पावर 9 एचपी है। 

स्वराज 717 ट्रैक्टर ट्रांसमिशन

स्वराज 717 ट्रैक्टर में स्लाइडिंग मेश टाइप का सेंटर शिफ्ट ट्रांसमिशन दिया गया हैं जिसमें 6 गियर आगे के लिए और 3 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर 200 एमएम डायमीटर के साथ सिंगल ड्राई डिस्क फ्रिक्शन प्लेट क्लच दी गई है। स्वराज के इस ट्रैक्टर की अधितम गति आगे की ओर 25.62 किमी/घंटा है, और पीछे की ओर अधिकतम स्पीड 5.45 किमी/घंटा है। स्वराज 717 ट्रैक्टर में ड्राई डिस्क ब्रेक दिए गए है, जो वाहन की स्थिरता को उत्कृष्ट रूप से नियंत्रित करते है। इसके अलावा, इसमें ब्रेक के साथ 2600 एमएम का टर्निंग रेडियस है। 

स्वराज 717 ट्रैक्टर स्टीयरिंग

स्वराज 717 ट्रैक्टर में मैकेनिकल स्टीयरिंग दी गई है। साथ ही इस ट्रैक्टर में टूल्स, टॉप लिंक, एडजस्टेबल डीलक्स सीट, मोबाइल चार्जर जैसी कई अतिरिक्त एक्सेसरीज दी गई है। इसके अलावा इस ट्रैक्टर में आसान गियर शिफ्टिंग, एडजस्टेबल साइलेंसर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसी कई अतिरिक्त सुविधाएं भी दी गई है।  

स्वराज 717 ट्रैक्टर पीटीओ

स्वराज 717 ट्रैक्टर में 6 स्प्लिन टाइप पीटीओ दी गई, जो स्टैंडर्ड मोड पर 2053 ईआरपीएम पर 540 आरपीएम की स्पीड से काम करता है। स्वराज 717 ट्रैक्टर में पीटीओ पावर 9 एचपी है। 

स्वराज 717 ट्रैक्टर हाइड्रोलिक्स

स्वराज 717 ट्रैक्टर में एडीडीसी टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 780 किलोग्राम है। साथ ही इसमें प्रथम श्रेणी के 3 प्वाइंट लिंकेज दिया गया हैं, जो किसी भी प्रकार के उपकरण पिनों हेतु उपयुक्त है। इस ट्रैक्टर में डीजल टैंक 23 लीटर क्षमता का दिया गया है। स्वराज ने इस ट्रैक्टर में आगे के टायर का साइज 5.20 X 14 इंच के दिए गए है, जबकि पीछे के टायर 8 X 18 इंच साइज के दिए है। स्वराज 717 ट्रैक्टर 2 डब्ल्यूडी वेरियंट में आता है। स्वराज ट्रैक्टर कंपनी ने इस ट्रैक्टर पर 750 घंटा / 1 वर्ष की वारंटी उपलब्ध करता है।  

स्वराज 717 ट्रैक्टर डाइमेन्शन

स्वराज 717 ट्रैक्टर का कुल वजन 850 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1490 एमएम का है। ट्रैक्टर की कुल लम्बाई 2433 एमएम है। तथा ट्रैक्टर की कुल चौड़ाई 1210 एमएम का है। स्वराज 717 ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 260 एमएम का है। 

स्वराज 717 ट्रैक्टर कीमत 

स्वराज 717 ट्रैक्टर की कीमत 3.20-3.30 लाख रुपए है। लेकिन यह एक्स-शोरूम कीमत है, जिसे कंपनी निर्धारित करती है। स्वराज 717 ट्रैक्टर की कीमत आपके राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। क्योंकि स्वराज 717 ट्रैक्टर ऑन रोड प्राइस कई कारकों के कारण राज्य से दूसरे राज्य में उतार-चढ़ाव करता रहता है, जिसमें चयनित मॉडल, अतिरिक्त एक्सेसरीज, रोड टैक्स, आरटीओ शुल्क आदि शामिल हैं। 

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह वीएसटी ट्रैक्टर व फार्मट्रैक ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर