खरीफ सीजन में फसलों की बुवाई के लिए किसान मानसून का इंतजार कर रहे हैं। अगर मानसून सही समय पर या समय से पहले एंट्री करता है तो किसान फसलों की अगेती बुवाई कर सकेंगे। इसके बाद यदि समय-समय पर बारिश होती रही तो किसान सिंचाई के खर्च की बचत कर पाएंगे। मानसून का इंतजार कर रहे किसानों को मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। भारत मौसम विभाग विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार मानसून 2024 में निर्धारित समय से पहले एंट्री करेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार इस साल मानसून 19 मई को अंडमार-निकोबार द्वीप पर पहुंच सकता है। सामान्यत मानसून हर साल 22 मई को अंडमान पहुंचता है। इस बार 3 दिन पहले मानसून आने की संभावना है। आइए, ट्रैक्टर गुरु की इस पोस्ट से जानें कि मानसून 2024 के संबंध में ताजा अपडेट क्या है।
मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी यह है कि इस बार मजबूत और अच्छे मानसून के संकेत मिले हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले 19 मई को अंडमान में दस्तक दे रहा है। इसके बाद 1 जून को केरल और 10 जून तक महाराष्ट्र में एंट्री कर लेगा। महाराष्ट्र में प्रवेश के बाद अन्य राज्यों में पहुंचेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार जहां एक ओर अल नीलो कमजोर हो रहा है, वहीं दूसरी ओर ला नीना सक्रिय हो रहा है। ये स्थितियां अच्छे मानसून के लिए अनुकूल है। यहां आपको बता दें कि पिछले साल मानसून ने 8 जून को प्रवेश किया था और 2 जुलाई तक पूरे भारत को कवर कर लिया था। इस हिसाब से देखें तो इस साल मानसून एक सप्ताह तक अधिक सक्रिय रहेगा।
भारत में हर साल जून के प्रथम सप्ताह में मानसून प्रवेश करता है और नवंबर के अंत तक संपूर्ण भारत से लौट जाता है। देश के अलग-अलग राज्यों में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख इस प्रकार है, नीचे टेबल में देखें :
| मानसून की एंट्री का समय | राज्य का नाम |
| 5 जून तक | आधा कर्नाटक व आंध्रप्रदेश, पूर्वोत्तर राज्य |
| 10 जून तक | महाराष्ट्र, गोवा |
| 15 जून तक | गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार |
| 20 जून तक | उत्तरप्रदेश सहित गुजरात के आंतरिक भाग व एमपी के मध्य भाग |
| 25 जून तक | हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर |
| 28 जून तक | दिल्ली |
| 30 जून तक | राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब |
| 8 जुलाई तक | संपूर्ण देश |
यहां आपको राज्यों के अनुसार मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख बता दी गई है लेकिन अभी आईएमडी ने इन राज्यों में मानसून पहुंचने की तारीख जारी नहीं की है।
पिछले साल मानसून सामान्य से कम रहा था। 96 प्रतिशत की औसत बारिश के मुकाबले 94.4 प्रतिशत ही बारिश हुई। कम बारिश के कारण महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में सूखे जैसा माहौल रहा। इस बार भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारतीय प्रायद्वीप में 100 फीसदी से ज्यादा अच्छी मानसून बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी की मानसून 2024 अपडेट के अनुसार इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में 19 मई तक पहुंच सकता है। जून से सितंबर के बीच देश में मानसून की बारिश सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। यह 104 से 106 फीसदी तक हो सकती है। मध्यप्रदेश में इस बार 6 फीसदी ज्यादा बारिश की संभावना है।
जहां आईएमडी ने दक्षिण-पश्चिमी मानसून सीजन 2024 में जून से सितंबर तक पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई है, वहीं स्काईमेट के अनुसार देश के दक्षिण, पश्चिम और उत्तर पश्चिम क्षेत्रों में अच्छी बारिश होगी। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में पर्याप्त बारिश होगी, लेकिन बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पूर्वी हिस्सों में कम बारिश होने का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत में भी सामान्य से कम बारिश की संभावना है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल
मानसून अपडेट : अभी कुछ दिन और नहीं होगी बारिश!, आईएमडी का अलर्ट जारी
IMD Weather Forecast 2025 : इस बार सामान्य से ज्यादा होगी बारिश
Massey Ferguson 241 DI vs Farmtrac 42 Promaxx: Price and Features
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology