सरकार मक्का की खेती के लिए अनुदान के साथ देगी 8 किस्मों के बीज

सरकार मक्का की खेती के लिए अनुदान के साथ देगी 8 किस्मों के बीज
शेयर पोस्ट

किसानों को मक्का खेती के लिए अनुदान के साथ ही 8 किस्मों के बीज दे रही सरकार, जानें कैसे मिलेगा लाभ

Sweet Corn Farming : फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए उन्नत किस्मों के बीजों की बुवाई करना बहुत आवश्यक है। किसान उन्नत किस्मों के बीजों की बुवाई करें, इसके लिए कई राज्य सरकारें विभिन्न फसलों के प्रमाणित और उन्नत बीज अनुदान पर उपलब्ध करा रही है। इस कड़ी में बिहार सरकार राज्य में मक्का की खेती (Corn farming) को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए राज्य सरकार किसानों को मक्का की खेती के लिए अनुदान उपलब्ध करा रही है। साथ ही राज्य में अधिक से अधिक किसान खरीफ मौसम में मक्का की खेती कर सकें, इसके लिए सरकार किसानों को मक्का की उन्नत किस्मों के बीज भी अनुदानित दरों पर उपलब्ध करा रही है। इन उन्नत बीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता और गुणवत्ता भी अधिक है और ये कम लागत में अच्छा उत्पादन देने वाली मक्का की किस्में है।  

मोटे अनाज के उत्पादन पर जोर दे रही सरकार (Government is emphasizing on the production of coarse grains)

बता दें कि मोटे अनाज के उत्पादन पर सरकार अब विशेष जोर दे रही है। इसके लिए सरकार द्वारा राज्य में मक्का, मडुआ, कौनी, ज्वार, कोदो, चीना आदि फसलों की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य में पहले मुख्य रूप से खरीफ मौसम में मक्का की खेती की जाती थी। ऐसे में अधिक से अधिक किसान मक्के की खेती के लिए प्रेरित हो सकें, इसके लिए कृषि विभाग बिहार सरकार खरीफ सीजन में मक्का की खेती के लिए अनुदान भी दे रही है। वहीं, किसानों को फसल के अच्छे दाम दिलाने के लिए सरकार मक्का के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी भी तय करने की योजना पर काम कर रही है।

किसान अनुदान पर ले सकते हैं मक्का के बीज (Farmers can get corn seeds on subsidy)

मीडिया सूत्रों के अनुसार, बिहार सरकार ने राज्य में मक्का अनाज की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खरीफ अभियान 2024 शुरू किया है। इस अभियान में मक्का बीज वितरण कार्यक्रम के माध्यम से 25 एकड़ क्षेत्र के क्लस्टर में मक्का बीज का वितरण किया जा रहा है। 4493 क्लस्टर में मक्का बीज बुवाई का लक्ष्य निर्धारित है। वहीं, राज्य में स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न की खेती को बढ़ावा देने का भी प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार विशेष कार्यक्रम के तहत किसानों को प्रोत्साहन दे रही है। साथ ही मक्का की खेती में स्वीट कॉर्न विविधता को बढ़ाने के लिए स्वीट कॉर्न के उन्नत किस्मों के बीज भी उपलब्ध कराया गया। ऐसे में मक्का की खेती करने के इच्छुक किसान अनुदान पर बीज प्राप्त कर सकते हैं। राज्य बीज निगम (बीआरबीएन) वर्तमान में मक्का के लिए किसानों को 8 किस्में उपलब्ध करा रहा है। मक्का की उन्नत किस्में पर्यावरणीय परिस्थितियों के अनुकूल है। साथ ही उत्पादन में वृद्धि करती है और इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता और गुणवत्ता भी अधिक होती है। मक्का की ये किस्में 90 से 100 दिनों (साढ़े तीन महीने) में तैयार हो जाती है।  

किसान यहां आवेदन कर ले सकते हैं बीज (Farmers can apply for seeds here)

कृषि विभाग बिहार सरकार द्वारा राज्य में किसानों को फसल सीजन में विभिन्न फसलों के बीज सब्सिडी पर दिए जाते हैं। इच्छुक किसान यह बीज बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड (बीआबीएनएल) पोर्टल पर आवेदन करके ले सकते हैं। बीआरबीएन brbn . bihar . gov . in पोर्टल पर आवेदन के लिए किसानों के पास बिहार कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर पंजीयन संख्या होना आवश्यक है। सरकार द्वारा किसानों को बीजों की होम डिलीवरी की सुविधा भी प्रदान की गई, जिसके लिए किसानों को अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होता है। बता दें कि खरीफ मौसम में स्वीट कॉर्न की खेती में किसानों की दिलचस्पी को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024–25 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत स्वीट कॉर्न के उत्पादन और खेती को बढ़ावा देने के लिए 54.99 लाख रूपए की धनराशि को स्वीकृति दी गई है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Powertrac
Massey Ferguson
John Deere
Eicher
New Holland
Farmtrac
Solis
VST
Kubota
Captain
Preet
Tafe
ACE
Indo Farm
Same Deutz Fahr
Trakstar
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Force
Agri King
Escorts
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

3443 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

3707 cc 55 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 42 HP

For Price Click Here