Animal Husbandry: पशुओं के लिए चारा काटने वाली मशीन पर 18 हजार रुपए की सब्सिडी

Animal Husbandry: पशुओं के लिए चारा काटने वाली मशीन पर 18 हजार रुपए की सब्सिडी
शेयर पोस्ट

Animal Husbandry: चाफ कटर पर 18 हजार रुपए की सहायता दे रही सरकार, पशुपालक ऐसे उठाएं इसका लाभ

Chaff Cutter Scheme : दुधारू पशु गाय-भैंस को हरा चारा खिलाने के लिए पशुपालकों को काफी मेहनत करती पड़ती है। खेतों से ज्वार, मक्का, बाजरा, लोबिया, ग्वार, बरसीम, ल्यूसर्न, जई, और गिनी घास जैसी चारा फसल को काटकर लाना, इसके बाद इसकी कुट्टी कर चारे में बदलने के लिए किसानों को काफी श्रम करना पड़ता है। क्योंकि अधिकांश किसान हाथ से चलने वाली सामान्य कुट्टी (चारा काटने) मशीन का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, अभी बाजार में कई ब्रांड के पावर चलित चाफ कटर (चारा काटने वाली मशीन) उपलब्ध है, जिन पर राज्य की सरकारें अलग-अलग योजनाओं के तहत सब्सिडी उपलब्ध कराती है। इस कड़ी में गुजरात के पशुपालक किसानों के लिए सरकार चाफ कटर योजना संचालित कर रही है, जिसके अंतर्गत चारा काटने वाली मशीन यानी चाफ कटर पर 18 हजार रुपए तक की सरकारी सहायता पशुपालकों को दी जाती है। सरकार ने इस योजना को राज्य के पशुपालकों को सशक्त बनाने एवं पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के मकसद से लागू किया है। इस योजना के अंतर्गत सब्सिडी पर चाफ कटर (Chaff Cutter) खरीद कर, पशुओं को खिलाए जाने वाले चारे को आसानी से काटा (कुट्टी) जा सकता है, जिससे पशु इसे आसानी से खा सकते हैं। पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने इस योजना के संबंध में जानकारी दी है।

चाफ कटर योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी (Subsidy available under Chaff Cutter Scheme)

राज्य के पशुपालन विभाग के अधिकारी के मुताबिक, पशुपालन विभाग, गुजरात सरकार द्वारा राज्य में  एक इलेक्ट्रिक चाफ कटर योजना (Chaff Cutter Scheme) लागू की गई है। इसके तहत, पशुपालकों को चाफ कटर के लिए इकाई लागत का 75 प्रतिशत या अधिकतम 18,000 रुपए की सब्सिडी मिलती है। चाफ कटर (Chaff Cutter) खरीदने के लिए किसान/पशुपालक को 25 हजार से 40 हजार रुपए या 50 हजार रुपए की राशि खर्च करनी होती है। चाफ कटर खरीद का ऑरिजनल बिल डिस्पेंसरी में जमा करना होता है, जिसके बाद सब्सिडी पशुपालक के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से जमा कर दी जाती है।

चाफ कटर योजना से कैसे करें आवेदन? (How to apply for Chaff Cutter Scheme?)

पशुपालन अधिकारी के मुताबिक, इस चाफ कटर योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक किसान/पशुपालक को आई-फार्मर (IKhedut) पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। राज्य सरकार की इस योजना का लाभ उठाने हेतु पशुपालक के पास कम से कम 7 या इससे अधिक पशुओं का होना अनिवार्य है। इसके अलावा, आवेदन के लिए पशुपालक के पास आवश्यक दस्तावेज़ जैसे 7-12 और 8-A उत्रा, आधार कार्ड, राशन कार्ड इत्यादि का होना जरूरी है।

यहां जमा करें आवेदन (submit application here)

लाभार्थी पशुपालक को अपने ऑनलाइन आवेदन फार्म का प्रिंटआउट और ऊपर बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्नन करके अपने क्षेत्र के नजदीकी सरकारी पशु अस्पताल में जमा करना होगा। इसके बाद विभाग द्वारा एक ड्रॉ निकाला जाता है, जिसमें अगर आवेदित पशुपालक का नाम चयनित होता है, तो उसे सरकार की ओर से 18 हजार रुपए की सब्सिडी सहायता दी जाएगी या फिर मशीन खरीद के दौरान सहायता के रूप में 75 प्रतिशत की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Powertrac
Farmtrac
John Deere
Eicher
New Holland
Solis
Kubota
Captain
VST
Preet
Indo Farm
Trakstar
Same Deutz Fahr
Tafe
ACE
Force
Escorts
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2760 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2979 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

John Deere

Starting Price

₹ X,XX

2900 cc 40 HP

For Price Click Here