Kusum Solar Pump Yojana : पीएम कुसुम योजना में 20 हजार किसानों को मिलेगी सब्सिडी

Kusum Solar Pump Yojana : पीएम कुसुम योजना में 20 हजार किसानों को मिलेगी सब्सिडी
शेयर पोस्ट

सोलर पंप सेट योजना 2024 : किसानों को श्रेणी के अनुसार 60 व 80 प्रतिशत मिलेगी सब्सिडी

भारत में अधिकांश किसान खेतों में सिंचाई के लिए इलेक्ट्रिक पंप या डीजल पंप का इस्तेमाल करते हैं। इलेक्ट्रिक पंप से सिंचाई के लिए जहां किसान को सरकार की बिजली आपूर्ति पर निर्भर रहता पड़ता है वहीं डीजल पंप को चलाने के लिए महंगा डीजल खेत से दूर जाकर पेट्रोल पंप से खरीदना होता है। एक अनुमान के मुताबिक आज भारत में 36 मिलियन से ज्यादा डीजल और इलेक्ट्रिक पंपों का इस्तेमाल खेती में सिंचाई के लिए हो रहा है। यह एक महंगा विकल्प है और किसानों की खेती की लागत को बढ़ाता है।
किसानों को इलेक्ट्रिक व डीजल पंप के महंगे विकल्प से राहत देने के लिए सरकार अब सब्सिडी पर सौर ऊर्जा पंप उपलब्ध करा रही है। पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर पंप मिलते हैं। खेती की दृष्टि से खुशहाल एक राज्य ने हाल ही में एक नई कृषि नीति अपनाई है और किसानों के लिए कई ऐतिहासिक फैसले किए हैं। अब राज्य सरकार एक नई योजना के तहत राज्य के किसानों को 20 हजार सोलर पंप सेट प्रदान करेगी। इस योजना के तहत किसानों को सब्सिडी का भी लाभ मिलेगा। आइए, ट्रैक्टर की गुरु की इस पोस्ट में सोलर पंप सेट योजना व सब्सिडी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

3 से 10 एचपी की मोटरों पर मिलेंगे नए कनेक्शन, यहां करें आवेदन (New connections will be available for 3 to 10 HP motors, apply here)

देश के किसानों को सोलर पंप सेट उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम योजना) संचालित है। वहीं राज्य सरकारें भी अपनी-अपनी योजनाओं के माध्यम से किसानों को सोलर पंप सेट उपलब्ध करा रहे हैं। अब पंजाब सरकार ने नई कृषि नीति के तहत किसानों को 20 हजार सोलर पंप देने का निर्णय किया है। पंजाब के प्रमुख अखबार द ट्रिब्‍यून ने राज्‍य के रिन्‍यूबल एनर्जी मिनिस्‍टर अमन अरोड़ा के हवाले से एक खबर में लिखा है कि किसानों को अपने सोलर पंप सेटों के लिए नए बिजली कनेक्शन प्राप्त करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार ने पहले पंप सेटों के नए कनेक्शनों को बैन कर दिया था लेकिन अब राज्य सरकार ने किसानों को नए कनेक्शन देने का प्रयास किया है। खबर में आगे बताया गया है कि 3 एचपी, 5 एचपी, 7.5 एचपी और 10 एचपी मोटरों के लिए सोलर पंप सेटों के 20,000 नए कनेक्शन दिए जाएंगे। राज्य के जो किसान सोलर पंप सेट खरीदने के इच्छुक हैं वे 30 सितंबर तक वेबसाइट www.pmkusum.peda.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

सामान्य श्रेणी के किसानों को मिलेंगे 15 हजार सोलर पंप (General category farmers will get 15 thousand solar pumps)

पंजाब सरकार किसानों की श्रेणी के अनुसार सोलर पंपों का वितरण करेगी। सोलर पंप सेट का आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। 20,000 सोलर पंप सेट में से 15,000 सामान्य श्रेणी के किसानों, 2000 अनुसूचित जाति के किसानों और 3000 पंचायतों को दिए जाएंगे।

सोलर पंप पर इतनी मिलेगी सब्सिडी (This much subsidy will be available on solar pump)

पंजाब सरकार की इस योजना के तहत किसानों को अलग-अलग हॉर्स पावर के सोलर पंप सब्सिडी पर दिए जाएंगे। सरकार ने सामान्य वर्ग के किसानों को 60 प्रतिशत व अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को 80 प्रतिशत सब्सिडी देने की घोषणा की है। बाजार में तीन एचपी के सोलर पंप सेट की अनुमानित कीमत 2.90 लाख रुपए है जबकि 5 एचपी के सोलर पंप की कीमत 3.30 लाख रुपए है। इसी प्रकार 7.5 एचपी के सोलर पंप की कीमत 4.15 लाख व 10 हॉर्स पावर वाले सोलर पंप की कीमत 5.57 लाख रुपए है।

सोलर पंप सेट योजना से किसानों को मिलेंगे कई लाभ (Farmers will get many benefits from Solar Pump Set Scheme)

पंजाब सरकार की सोलर पंप सेट योजना से किसानों को कई तरीके से ला भ पहुंचेगा। किसानों को सब्सिडी पर सोलर पंप सेट दिए जाएंगे, जिस पर ही उन्हें काफी अधिक बचत होगी। सोलर पंप सेट की स्थापना के बाद किसानों को बिजली आपूर्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। किसान अपनी सुविधा के अनुसार दिन के समय ही सिंचाई कर पाएंगे। इतना ही नहीं किसानों के पैसों की भी बचत होगी। आज भी देश में ऐसे कई किसान हैं जिनके पास फसल की बुवाई के बाद सिंचाई कार्य के लिए पैसे नहीं होते हैं। वे ब्याज पर पैसे लेकर सिंचाई का खर्च चुकाते हैं। ऐसे में यह योजना किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Eicher
Mahindra
Massey Ferguson
Farmtrac
Sonalika
Powertrac
John Deere
New Holland
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Same Deutz Fahr
Indo Farm
Preet
ACE
Escorts
Tafe
Force
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE