Animal Husbandry : पशुपालकों को शेड निर्माण, चारा उपकरण के लिए मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण

Animal Husbandry : पशुपालकों को शेड निर्माण, चारा उपकरण के लिए मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण
शेयर पोस्ट

Animal Husbandry : किसानों और पशुपालकों को शेड निर्माण और चारा उपकरण के लिए मिलेगा एक लाख रुपए का ब्याज मुक्त ऋण

Gopal Credit Card Scheme : पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। इनमें गाय-भैंस जैसे दुधारू पशुओं का पालन करने वाले पशुपालकों और किसानों को पशुओं की खरीद समेत अन्य सुविधाओं में निवेश करने के लिए सरकार की ओर से वित्तीय सहायता दी जाती है। इस कड़ी में राजस्थान सरकार ने कृषि और पशुपालन क्षेत्र को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के हेतु एक नई पहल की है। राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना (Gopal Credit Card Scheme) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए बिना ब्याज के एक लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा।  इस राज्य योजना के तहत पांच लाख गोपालक लाभान्वित होंगे। खास बात यह है कि गोपालन के लिए राज्य सरकार अब गोपालकों को एक लाख रुपए तक का लोन ब्याज मुक्त देगी, जिससे उनको गोपालन में सहूलियत हो सके। पशुपालकों को सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना होगा। आइए, इस योजना में आवेदन के लिए निर्धारित शर्तों के बारे में जानते हैं। 

इन संबंधित गतिविधियों के लिए ब्याज मुक्त ऋण (Interest free loans for these related activities)

राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2024-25 के बजट में गोपालकों के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना (Gopal Credit Card Scheme) लागू की जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत डेयरी से संबंधित गतिविधियों जैसे गोवंश के लिए शेड घर, खेली का निर्माण तथा दुग्ध / चारा / बाटा संबंधित उपकरण खरीदने के लिए 1 लाख रुपए तक की धनराशि का ब्याज मुक्त अल्पकालीन ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेहतर उपकरणों के माध्यम से कृषि उत्पादकता और पशुपालकों एवं किसानों की आय में सुधार लाना है।  

किसानों को मिलेगा ब्याज अनुदान (Farmers will get interest subsidy)

इस योजना के तहत लोन लेने के लिए गोपालक को दुग्धसंघ और सहकारी समिति का सदस्य होना जरूरी होगा। जो पशुपालक सहकारी समिति को दूध बेचता है, वह इस अल्पकालीन ऋण लेने का अधिकारी होगा। एक गोपालक परिवार से एक सदस्य जो कि सहकारी डेयरी समिति को दूध का बेचान करता हो, प्राथमिक दुग्ध समिति की अनुशंसा पर एक लाख रुपए तक ऋण ले सकता है। इसके तहत पशुपालक को ग्रामीण क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है। लोन की रकम को 12 समान किश्तों के माध्यम से भरा जाएगा। इसके अलावा, समय पर ऋण का चुकारा करने पर पशुपालक परिवारों को अधिकतम 10.25 फीसदी की दर से ब्याज अनुदान मिलेगा। योजना के अंर्तगत स्वीकृत साख-सीमा का प्रतिवर्ष नवीनीकरण करवाया जाना होगा।

कैसे करना होगा आवेदन? (How to apply?)

डेयरी की समिति में दूध का बेचान करने वाले सभी पशुपालकों को गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना (Gopal Credit Card Scheme) के तहत पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। गोपालक किसान ई-मित्र केंद्र या संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति के माध्यम से आवेदन कर सकता है। इसके लिए लाभार्थी के पास आधार कार्ड और जन आधार कार्ड होना अनिवार्य है। साथ ही, सिबिल स्कोर न्यूनतम 600 होना चाहिए, हालांकि क्रेडिट हिस्ट्री कम होने पर भी आवेदन पर विचार किया जाएगा।

आवेदन के लिए शर्तें (Conditions for Application)

इस योजना के लिए राज्य सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है, जहां किसान एसएसओ आईडी के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस योजना के लिए कोई प्रक्रिया शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस योजना के तहत पशुओं और आवेदक दोनों का बीमा अनिवार्य है। इससे किसानों को किसी भी अप्रत्याशित घटना के दौरान आर्थिक सहायता मिल सकेगी। योजना के अंर्तगत ऋण वितरण डीओआईटी द्वारा सृजित पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। पोर्टल पर एस.एस.ओ. आई.डी. के माध्यम से लॉगिन किया जा सकता है। योजना का कोई प्रक्रिया शुल्क नहीं है। ऋण से सृजित चल एवं अचल सम्पत्तियों पर बैंक का भार दर्ज कराना आवश्यक होगा। गोपालक के पास उचित संख्या में गोवंश/ पशु होने चाहिए। 

योजना में आवश्यक दस्तावेज (Documents required in the scheme)

राजस्थान सरकार की “गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना” में एक लाख रुपए तक ब्याज मुक्त ऋण (interest free loan)  हेतु आवेदन करते के निम्नलिखित दस्तावेज़ों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न/अपलोड करना अनिवार्य होगा :-

  • निवास का प्रमाण 
  • आधार कार्ड / जनधार कार्ड 
  • आधार लिंक मोबाइल नम्बर
  • बैंक खाते का विवरण
  • गौशाला पंजीकरण संख्या
  • आय प्रमाण पत्र
  • सहकारी समिति का सदस्य होने का प्रमाण पत्र 
  • सहकारी दुग्ध डेयरी को दूध बेचने का साक्ष्य 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Powertrac
Massey Ferguson
John Deere
Eicher
New Holland
Farmtrac
Solis
VST
Kubota
Captain
Preet
Tafe
ACE
Indo Farm
Same Deutz Fahr
Trakstar
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Force
Agri King
Escorts
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

2400 cc 39 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2979 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

2592 cc 35 HP

For Price Click Here