PM Surya Ghar Scheme : देश में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों एवं आम नगारिकों को सोलर पैनल के लिए सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे अन्नदाता किसान और मध्यम आय वर्ग के लोगों का बिजली बिल खर्च को कम किया जा सके। इसी कड़ी में बीते दिनों केंद्र सरकार ने “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” (PM Surya Ghar Free Electricity Scheme) की शुरूआत की। इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने एक करोड़ घरों की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल (Rooftop Solar Panel) लगाने का लक्ष्य तय किया है, जिससे हर महीने परिवार को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी। साथ ही शेष बिजली डिस्कॉम को बेचकर अतिरिक्त आय भी प्राप्त कर सकेंगे। “पीएम सूर्य घर योजना” के तहत रूफटॉप सोलर पैनल के लिए किलोवॉट क्षमता के आधार पर उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है। ऐसे में अब पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लोगों को दिया जाने लगा है। इसके लिए कई राज्य सरकारों द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सब्सिडी पर सोलर पैनल का लाभ लेने के इच्छुक उपभोक्ता वेबसाइट पर योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पीएम- सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के तहत देश के 1 करोड़ घरों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए 75 हजार करोड़ रुपए से अधिक का बजट रखा गया है। पीएम सूर्य घर का उद्देश्य देश को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना और मध्यम वर्ग के परिवारों के बिजली बिल खर्च को कम करना है और रोजगार के अवसर सृजन करना है। मध्य प्रदेश राज्य में इस योजना के तहत लोगों को लाभ मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा देना भी आरंभ कर दिया गया है। पीएम- सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आवासीय परिवारों को 1 - 2 किलोवाट क्षमता के छत सौर संयंत्र पर 30 हजार रुपए, 2-3 किलोवाट पर 60 हजार रुपए 3 किलोवाट या उससे ऊपर की क्षमता के सोलर संयंत्र प्रणालियों के लिए कुल 78 हजार रुपए तक की सब्सिडी देने का प्रावधान किया है। बता दें कि सौर संयंत्र पर केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी पहले से अधिक है। रूफटॉप सोलर पर मिलने वाली सब्सिडी की गणना वेबसाइट पर उपलब्ध कैलकुलेटर विकल्प के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
पीएम- सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एक केंद्रीय योजना है। इसके तहत सरकार 2 किलोवाट क्षमता तक के सिस्टम के लिए सौर इकाई लागत का 60 प्रतिशत और 2 से 3 किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र सिस्टम के लिए अतिरिक्त सिस्टम लागत की 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करती है। योजना के तहत सब्सिडी को 3 किलोवाट क्षमता तक सीमित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2023 की स्थिति में केन्द्र सरकार द्वारा प्रति किलोवॉट 14 हजार 588 रुपए की सब्सिडी दी जा रही थी जो कि जनवरी 2024 में बढ़ाकर 18 हजार रुपए प्रति किलोवॉट कर दी गई थी, जिसे अब और बढ़ाकर 2 किलोवॉट तक 30 हजार रुपए प्रति किलोवॉट कर दी गई है। इस प्रकार, दिसंबर की तुलना में 13 फरवरी 2024 के बाद लगने वाले 2 किलोवॉट तक के सौर संयंत्र पर मिलने वाली सब्सिडी 36 हजार रुपए के स्थान पर अब 60 हजार रुपए उपभोक्ताओं को मिलेंगी।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर के लिए चरणबद्ध तरीके से आवेदन किया जा सकता है।
स्टेप 1
स्टेप दो
स्टेप 3
स्टेप 4
स्टेप 5
स्टेप 6
राष्ट्रीय पोर्टल पर उपयुक्त सिस्टम आकार, लाभ कैलकुलेटर, विक्रेता रेटिंग आदि जैसी प्रासंगिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उपभोक्ता विक्रेता और रूफ टॉप सोलर यूनिट का निर्माण चुन सकते हैं जिसे वे स्थापित करना चाहते हैं।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
PM-RKVY और कृषोन्नति योजना के तहत ₹1,183 करोड़ जारी
कीट नियंत्रण ट्रैप पर किसानों को मिलेगी 75% की सब्सिडी
कुफरी जामुनिया आलू की खेती कैसे करें? जानें उपज और विशेषताएं
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?