PM Surya Ghar Scheme : लोकसभा में बीते दिनों केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2024 के लिए अंतरिक बजट पेश किया गया। इस बजट में मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए कई विशेष योजना लॉन्च करने की घोषणाएं वित्त मंत्री द्वारा की गईं। इसमें रूफटॉप सोलर एनर्जी योजना (Rooftop Solar Energy Scheme) की घोषणा भी शामिल है, जिसमें कहा गया था कि आने वाले वक्त में सरकार 1 करोड़ घरों को छत पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने में सक्षम बनाएगी, जिससे हर महीनें परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली का मिलेगी। इस बीच बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर (एक्स) पर अपने आधिकारिक हैंडल से ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के लोकार्पण (launch) को लेकर जानकारी साझा की। आईए जानते हैं कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के लिए अप्लाई कैसे करें का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस क्या है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोशल मीडिया साइट, एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर एक ट्वीट में नागरिकों से सौर ऊर्जा (Solar Energy) और सतत प्रगति (Continuous Progress) को बढ़ावा देने का आग्रह किया। मैं एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में सभी आवासीय उपभोक्ताओं, विशेषकर युवाओं से पीएम - सूर्य घर को मजबूत करने का आग्रह करता हूं।
पीएम मोदी ने यह भी पोस्ट किया कि सतत विकास और लोगों के कल्याण हेतु, हम पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar: Free Electricity Scheme) लॉन्च कर रहे हैं। 75,000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश वाली इस परियोजना का लक्ष्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके 1 करोड़ घरों को रोशन करना है। इस योजना से लोगों के लिए अधिक आय, कम बिजली बिल और रोजगार अवसर सृजन होगा।
उल्लेखनीय है कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत सरकार एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा है। साथ ही इस योजना का उद्देश्य देश को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना और मध्यम वर्ग के परिवारों के बिजली बिल खर्च को कम करना है
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली स्कीम के तहत छत पर सौर पैनलों के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं, आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, पहला स्टेप :
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
लाड़ली बहना योजना: बैंक खातों में पहुंचने लगी 36वीं किस्त की राशि
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology