ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

खेतिहर किसानों को मिलेंगे 50 हजार रुपए तक के पुरस्कार, जानें पूरी खबर

खेतिहर किसानों को मिलेंगे 50 हजार रुपए तक के पुरस्कार, जानें पूरी खबर
पोस्ट -07 नवम्बर 2022 शेयर पोस्ट

बिहार सरकार राज्य में किसानों को करेंगी सम्मानित

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 51 प्रतिशत भाग पर कृषि की जाती है। भारत गेहूं और चावल की दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत, दुनिया का दूसरा या तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है कई चीजो का जैसे सूखे फल, वस्त्र कृषि-आधारित कच्चे माल, जड़ें और कंद फसले, दाल, मछलीया, अंडे, नारियल, गन्ना और कई सब्जियां। भारत सरकार देश में फसलों की गुणवत्ता में सुधार करने एवं उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए कई अहम प्रयास कर रही है। ऐसे में देश के किसान सरकार के इन प्रयासों को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने में अग्रसर है। देश के किसानों की मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि आज भारत विश्व की जरूरतों को पूरा कर पा रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार किसानों को उनके सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित करती है। सरकार द्वारा किसानों को श्रेष्ठ पुरस्कार भी दिया जाता है। किसानों को सम्मान देने में अब राज्य सरकारें भी पीछे नहीं रहती हैं। खेतिहर किसानों को सम्मान देने के लिए स्टेट गवर्नमेंट अपने-अपने स्तर पर उन्हें अलग अलग पुरस्कार से सम्मानित करती है। इसी दिशा में अब बिहार सरकार ने अपने राज्य में धान, गेहूं और आलू की खेती की बेहतर खेती करने वालों श्रेष्ठ किसानों को किसान श्री, किसान गौरव सम्मान व किसान श्रेष्ठ सम्मान देने का फैसला किया है। इसके लिए बिहार सरकार ने जिला व राज्य स्तर पर पूरी तैयारियां भी कर ली गई हैं।

New Holland Tractor

अधिकतम उत्पादकता प्राप्त करने वाले किसानों को दिया जाएंगा पुरस्कार

बिहार सरकार द्वारा राज्य में जिला एवं राज्य स्तर पर कृषि प्रक्षेत्र (धान एवं गेहूं). उद्यान प्रक्षेत्र (आलू), पशुपालन एवं मत्स्य पालन प्रक्षेत्र में अधिकतम उत्पादकता प्राप्त करने वाले सर्वश्रेष्ठ किसानों को किसान श्री, किसान गौरव सम्मान व किसान श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा जाएगा। ऐसे किसानों को बिहार सरकार की ओर से पुरस्कार दिया जाएंगा। किसान पुरस्कार वर्ष 2021-22 अंतर्गत प्रखंड जिला एवं राज्य स्तर पर किसानों को दिए जाने वाले पुरस्कार को लेकर डीएम रोशन कुशवाहा ने बैठक की। जिसमे कृषि प्रक्षेत्र (धान एवं गेहूं), उद्यान प्रक्षेत्र (आलू), पशुपालन एवं मत्स पालन प्रक्षेत्र में अधिकतम उत्पादकता प्राप्त करने वाले किसानों के बीच पुरस्कार देने से संबंधित समीक्षा की गई। साथ ही किसानों के बीच पुरस्कार वितरण करने का निर्णय लिया गया। लिए गए निर्णय के तहत जिला एवं राज्य स्तर पर सरकार कृषि क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार देगी।

कुल 75 किसानों को दिया जाएंगा पुरस्कार

बिहार सरकार द्वारा जिला एवं राज्य स्तर पर कृषि प्रक्षेत्र धान, गेहूं एवं आलू तथा पशुपालन एवं मत्स्य पालन प्रक्षेत्र में अधिकतम उत्पादकता प्राप्त करने वाले सर्वश्रेष्ठ किसानों को पुरस्कार देने के लिए किसान पुरस्कार वर्ष 2021-22 अंतर्गत किसानों के बीच किसान श्री, किसान गौरव सम्मान व किसान श्रेष्ठ सम्मान पुरस्कार का वितरण किया जा रहा है। इसमें बिहार के बेगूसराय जिले में धान, गेहूं और आलू की खेती में बेहतर करने वाले जिले के कुल 75 किसानों को पुरस्कार दिया जाएंगा। जिसमें धान के लिए जिला स्तर पर दिए जाने वाले किसानश्री पुरस्कार के लिए 14 कृषक एवं जिला स्तर किसान गौरव के लिए 01 किसान तथा गेहूं में किसानश्री पुरस्कार के लिए 18 किसान एवं जिला स्तर पर किसान गौरव पुरस्कार के लिए 01 कृषक, इसके अलावा उद्यान क्षेत्र में आलू के लिए किसानश्री पुरस्कार के लिए 15 कृषक एवं किसान गौरव हेतु 01 कृषक, वही पशुपालन क्षेत्र में किसानश्री पुरस्कार के लिए 17 एवं किसान गौरव के लिए 01 कृषक तथा मत्स्य पालन प्रक्षेत्र में किसानश्री पुरस्कार के लिए 06 कृषक एवं किसान गौरव पुरस्कार के लिए 01 कृषक को पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन एवं जिला एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट तैयारियां कर रहा है।  

चयनित किसानों को यह मिलेगा पुरस्कार

किसान पुरस्कार वर्ष 2021-22 अंतर्गत बिहार के बेगूसराय में प्रखण्ड, जिला एवं राज्य स्तर पर कृषि क्षेत्र तथा पशुपालन एवं मत्स्य पालन क्षेत्र में अधिकतम उत्पादकता प्राप्त करने वाले किसानों को पुरस्कार मिलेगा। जिले में धान, गेहूं और आलू की खेती एवं पशुपालन एवं मत्स्य पालन क्षेत्र में बेहतर करने वाले जिले के कुल 75 किसानों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें 70 किसानों को किसान श्री पुरस्कार मिलेगा। जबकि पांच किसानों को किसान गौरव सम्मान दिया जाएगा। तथा कुछ किसानों को राज्य स्तर पर राज्य श्रेष्ठ पुरस्कार भी दिया जाएगा। बिहार सरकार की ओर से किसानों को प्रखण्ड स्तर पर पुरस्कार स्वरूप किसान श्री के लिए प्रति किसान दस हजार, जिला स्तर किसान गौरव के लिए चयनित प्रति किसान को 25 हजार तथा राज्य स्तर पर किसान श्रेष्ठ के लिए चयनित प्रति किसान को 50 हजार रुपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।

केंद्र सरकार की ओर से दिया जाता है गोपाल रत्न पुरस्कार

देश में स्वदेशी गौवंशीय पशुओं की नस्लों में सुधार करने, उनके संरक्षण तथा दुग्ध उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के साथ ही उसकी गुणवत्ता को बेहतर बनने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा ने साल 2014 में राष्ट्रीय गोकुल मिशन् लागू किया गया था। इस मिशन का उद्देश्य पशुओं और भैंसों का आनुवांशिक सुधार करना है। योजना के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सरकार द्वारा डेयरी क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले किसानों, कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियनों और डेयरी समितियों को प्रोत्साहित करने के लिए मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से वर्ष 2017 से राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत ऐसे पशुपालक, किसान एवं उद्यमी को पुरस्कृत किया जाता है जो पशु पालन क्षेत्र में उत्कृष्ट काम कर रहे हैं। 

कुल तीन श्रेणियों में दिए जाते है

यह पुरस्कार केंद्रीय मत्स्य पालन पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की तरफ से कुल तीन श्रेणियों में दिए जाते है। जिसमें बेस्ट डेयरी फार्मर स्वदेशी पशु नस्ल रखने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान, बेस्ट एआइटी टेक्निशियन (सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन) और बेस्ट डेयरी को आपरेटिव सोसाइटी, सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति/दुग्ध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक संगठन इनमें शामिल हैं। चयनितों को 5 लाख रुपये प्रथम पुरस्कार, 3 लाख रुपये द्धित्तीय पुरस्कार और 2 लाख रुपये तृत्तीय पुरस्कार के अलावा प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो दिया जाता है। बीते दिनों केंद्रीय मत्स्य पालन पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसानों को राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2022 के लिए आवदेन भी मांगे गये थे।

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह डिजिट्रैक ट्रैक्टर व करतार ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर