टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर 2024 : किसानों के लिए बदलते जमाने में सबसे सस्ते मिनी ट्रैक्टर मॉडल

पोस्ट -26 मार्च 2024 शेयर पोस्ट

छोटे और सीमांत किसानों के लिए किफायती कीमत पर टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर, जानें पूरी जानकारी

Mini Tractors In India : बुवाई और बहुफसलीय (इटरक्रॉपिंग) खेती के कामों को सुविधाजनक और सुरक्षित तरीके के साथ संयोजित करने के लिए किसानों को दमदार किफायती मिनी ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है। किसानों की इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आज कई ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों ने एडवांस टेक्नोलॉजी और लेटेस्ट फीचर्स के साथ कई मिनी ट्रैक्टर मॉडल बाजारों में उतारे हुए हैं, जो किसानों की खेती एवं बागवानी उद्देश्य को पूरा करने में समक्ष हैं। ऐसे में हम आज हमारे छोटे और सीमांत किसान भाईयों के लिए कुछ खास ब्रांडों के टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर मॉडल्स की जानकारी लेकर आये हैं, जो दमदार इंजन पावर के साथ खेती के उपयोग को सरल, सुविधाजनक और सुरक्षित बनाते हैं। आज हम जिन टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर मॉडल की बात कर रहे हैं, यह अलग-अलग ट्रैक्टर ब्रांड से आते हैं और ये भारतीय किसानों के बीच काफी भरोसेमंद है। यह मिनी ट्रैक्टर बदलते जमाने में सबसे सस्ते मिनी ट्रैक्टर मॉडल है। ये मिनी ट्रैक्टर 15 एचपी से 30 एचपी पावर श्रेणी के है। ये टॉप 5 मिनी ट्रैक्टर एडवांस टेक्नोलॉजी और लेटेस्ट फीचर्स के साथ छोटे और सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के साथ उनकी क्षमता को बढ़ाते हैं। महिंद्रा युवराज 215 NXT, महिंद्रा जीवो 245 डीआई, स्वराज 717, आयशर 188, महिंद्रा 265 डीआई मिनी ट्रैक्टर 2024 के लिए युवा किसान पीढ़ी के लिए खेती के कार्य को सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएंगे। आइए, इन टॉप मिनी ट्रैक्टर मॉडल के फीचर्स  और कीमत के बारे में जानते हैं।

1. महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (MAHINDRA YUVRAJ 215 NXT)

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी भारत में 15 Hp श्रेणी में सबसे लोकप्रिय मिनी-ट्रैक्टर मॉडल में से एक है। यह महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड के मिनी-ट्रैक्टर सेगमेंट में से आता है। महिंद्रा के इस मिनी ट्रैक्टर में 15 एचपी श्रेणी का 1 सिलेंडर, 863.5 cc क्षमता के दमदार इंजन आता है, जो 2300 RPM की दमदार सर्वोत्तम पावर जनरेट करता है। खेती एवं संबंधित कामों को कुशलता से करने के लिए इसका इंजन 48 न्यूटन मीटर की मैक्सिमम टॉर्क पावर जनरेटर करता है। इंजन को साफ और स्वच्छ रखने के लिए इसमें वैट टाइप एयर फिल्टर और वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (MAHINDRA YUVRAJ 215 NXT) में अपको सिंगल फ्रिक्शन प्लेट क्लच के साथ साइड शिफ्ट स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन (गियर बॉक्स) मिलते हैं, जिसमें जरूरत के हिसाब से 6 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स स्पीड गियर विकल्प मिलते हैं। इस ट्रैक्टर में ड्राई डिस्क ब्रेक, मैकेनिकल पावर स्टीयरिंग, 8.00 X 18 के रियर टायर और 19 लीटर क्षमता का ईंधन टैक मिलता है। इसका श्रेणी-II का हेवी ड्यूटी 3 पॉइंट लिंकेज किसानों को ट्रैक्टर से अपने पसंदीदा इम्प्लीमेंट जोड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। यह मिनी ट्रैक्टर रोटरी टिलर, स्प्रेयर, रीपर, ट्रेलर और ब्रूम स्वीपर जैसे उपकरणों के साथ जुड़कर किसानों का काम आसान बनाता है। महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी 2डब्ल्यूडी 15 एचपी ट्रैक्टर से किसान 778 किलोग्राम तक का भार उठा सकते हैं। इसकी 11.4 एचपी पावर की 6 स्प्लिन पीटीओ 540 आरपीएम की स्पीड के साथ पसंदीदा इम्प्लीमेंट के साथ आसान संचालन क्षमता प्रदान करती है। महिंद्रा युवराज (Mahindra Yuvraj) 15 एचपी ट्रैक्टर पर किसानों को 2 हजार घंटा या 2 वर्ष की वारंटी मिलती है। इसकी कीमत भारत में 3.20 लाख रुपए से लेकर 3.40 लाख रुपए है।

2. महिंद्रा जीवो 245 डीआई / MAHINDRA JIVO 245 DI

  • महिंद्रा जीवो 245 डीआई 4WD, महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड के मिनी ट्रैक्टर श्रेणी में 22 एचपी का दमदार ट्रैक्टर है।
  • इसमें 2 सिलेंडर,1366 सीसी क्षमता का इंजन मिलता है, जो आकार में छोटा और प्रदर्शन में बड़ा है।
  • इसका इंजन 2300 आरपीएम और 81 न्यूटन मीटर की अधिकतम टॉर्क पावर जनरेट करता है, जो इसे हर काम के लिए उपयोगी बनाता है
  • इसमें सिंगल क्लच के साथ स्लाइडिंग मेश गियर बॉक्स मिलता है, जिसमें आपको 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर विकल्प मिलते है।
  • महिंद्रा जीवो 245 डीआई 4WD ट्रैक्टर में आपको Oil Immersed (तेल में डूबा हुआ) ब्रेक मिलता है।
  • इसमें पावर स्टीयरिंग मिलती है, जो किसानों को ऑपरेशन के दौरान बेहतर नियंत्रण प्रदान करता है। 
  • इस ट्रैक्टर में मल्टी स्पीड पीटीओ है, जो 22 एचपी इंजन पावर पर  605/540 ई आरपीएम की पावर जनरेट करता है।
  • महिंद्रा के इस 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में 750 किलोग्राम तक भार उठाने वाली पीसीडीसी टाइप हाइड्रोलिक मिलती है, जो स्प्रेयर, रीपर, ट्रेलर, रोटरी एवं अन्य उपकरणों के साथ जुड़कर किसानों का काम आसान बनाता है।  
  • महिंद्रा जीवो के 245 डीआई 24 एचपी, 4WD ट्रैक्टर की कीमत 5.30 लाख रुपए से लेकर 5.45 लाख रुपए के बीच है।
  • इसमें ड्राई टाइप एयर फिल्टर और वाटर कूल्ड कूलिंग सिस्टम मिलता है।
  • महिंद्रा जीवो 245 डीआई, 4WD ट्रैक्टर उन किसानों द्वारा पसंद किया जाता है, जो औसत कृषि भूमि पर नियमित रूप से कल्टीवेटर, ट्रेलर, रोटावेटर और सीड ड्रिल जैसे कृषि उपकरणों का उपयोग करते हैं।

आयशर 188, 2डब्ल्यूडी ट्रैक्टर (EICHER 188)

  • आयशर 188, 2 डब्ल्यूडी एक 15 एचपी श्रेणी का ट्रैक्टर है, जो बागवानी खेती में किसानों की खेती लागत को कम करता है।
  • आयशर के 188 2डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में आपको 1 सिलेंडर, 825 सीसी क्षमता का इंजन मिलता है, जो कुशल प्रदर्शन करने के लिए लोकप्रिय है।
  • इस छोटे आकार के ट्रैक्टर में Dry type with pre-cleaner, Air cooled कूलिंग सिस्टम के साथ तेल में डूबे हुए ब्रेक, मैकेनिकल स्टीयरिंग और 700 किलोग्राम वजन उठाने वाली ड्राफ्ट, पॉजिशन और रेस्पांस कंट्रोल 3 प्वांइट लिंकेज हाइड्रोलिक मिलती है।
  • इसमें आपको 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर विकल्प के साथ Partial Constant Mesh ट्रांसमिशन मिलता है, जिससे आप इस ट्रैक्टर को अपनी पसंदीदा स्पीड पर चला सकते हैं।
  • किसानों को अपनी जरुरत के हिसाब से गियर बदलने के लिए इसमें सिंगल क्लच दिया है।
  • इसमें लाइव, 6 स्प्लिंड शाफ्ट दो-स्पीड पीटीओ है, जिसकी 540 ईआरपीएम पर 2117, 1431 ईआरपीएम क्षमता है।
  • आयशर 188, 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर की मदद से किसान कल्टीवेटर, ट्रेलर, सीड ड्रिल आदि जैसे विभिन्न उपकरणों को आसानी से चला सकते हैं।
  • आयशर 188, 15 एचपी ट्रैक्टर की कीमत 3.20 लाख से 3.30 लाख रुपए है। यह मिनी ट्रैक्टर अपनी सार्वभौमिक लागत क्षमता के कारण कृषि के लिए सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर माना जाता है।

महिंद्रा 265 डीआई 2डल्ब्यूडी ट्रैक्टर (Mahindra 265 DI 2WD Tractor)

  • महिंद्रा 265 डीआई, महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड का एक 30 एचपी ट्रैक्टर हैं। इसमें 3 सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 1900 आरपीएम की पावर पर छोटे और बड़े प्रदर्शन के लोकप्रिय है।
  • इसमें आपको ड्राई टाइप एयर फिल्टर, वाटर कूल्ड कूलिंग प्रणाली, तेल में डूबा हुआ ब्रेक, पावर स्टीयरिंग बड़े आकार में पिछला टायर और 2 डब्ल्यूडी का फीचर्स मिलता है।
  • इसमें आपको सिंगल क्लच, 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर मिलते हैं, जिससे आप इस ट्रैक्टर को अपनी मनचाही स्पीड पर चला सकते हैं।
  • इसमें आसान और स्मूथ गियर शिफ्टिंग के लिए पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश टाइप गियर बॉक्स मिलता है।
  • ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 28.2 किलोमीटर प्रति घंटा और रिवर्स स्पीड 12.3 किलो मीटर प्रति घंटा है।
  • इसमें 25.5 एचपी की पीटीओ पावर है, जो 540 ईआरपीएम की पावर के साथ श्रेणी के विभिन्न उपकरण जैसे रोटरी टिलर, स्प्रेयर, रीपर, ट्रेलर, और ब्रूम स्वीपर को जोड़ने की क्षमता प्रदान करता है।
  • महिंद्रा 265 डीआई 30 एचपी ट्रैक्टर में पॉजिशन कंट्रोल, और ऑटोमेटिक ड्राफ्ट कंट्रोल हेवी ड्यूटी हाइड्रोलिक है, जिसकी मदद से किसान अपने पसंदीदा इम्प्लीमेंट ट्रैक्टर से जोड़कर अपनी क्षमता बढ़ा सकते हैं।
  • महिंद्रा 265 डीआई की कीमत 4.95 लाख से 5.10 लाख रुपए है, महिंद्रा द्वारा महिंद्रा 265 डीआई, 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर बदलते जमाने में सस्ते प्रदर्शन के लिए डिजाइन की गई एक लोकप्रिय ट्रैक्टर मशीन है।

स्वराज 717 (15 Hp), 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर

  • स्वराज 717 15 एचपी श्रेणी के अन्य ट्रैक्टरों के मुकाबले सबसे अच्छे कॉम्पैक्ट ट्रैक्टरों में से एक है। 
  • इसमें आपको 15 एचपी की रेटेड इंजन पावर और 9 एचपी की पीटीओ (टेक-ऑफ पावर) मिलती है।
  • इसमें सिंगल क्लच, साइड शिफ्ट स्लाइडिंग मेश ट्रांसमिशन सिस्टम है, जिसमें आपको मिलते हैं 6 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर ऑप्शन, जिससे आप खेती के उपयोग के दौरान अपनी पंसदीदा स्पीड प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस ट्रैक्टर में मैकेनिकल स्टीयरिंग, ड्राई डिस्क ब्रेक, 2600 एमएम टर्निंग रेडियस ब्रेक के साथ और आगे की ओर अधिकतम गति 25.62 किमी प्रति घंटे है।
  • स्वराज ट्रैक्टर ब्रांड द्वारा डिजाइन किए गए स्वराज 717 ट्रैक्टर में 3 लिंकेज प्वांइट के साथ लाइव हाइड्रोलिक्स मिलती है, जिसकी मदद से किसान 780 किलोग्राम तक के भार वाले कृषि उपकरणों को ट्रैक्टर से आसानी से जोड़ उपयोग कर सकते हैं।
  • स्वराज 717, 15 एचपी ट्रैक्टर पर आपको 750 घंटा या एक साल की वारंटी मिलती है और यह ट्रैक्टर आपको लगभग 3.20 लाख से 3.30 लाख रुपए की कीमत पर मिल जाता है।
  • स्वराज का यह ट्रैक्टर एक लाइट-ड्यूटी ट्रैक्टर है, जो किफायती प्रदर्शन में अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देता है। 
  • यह ट्रैक्टर खेती एवं बागवानी खेती के संचालन में अपने अधिकांश प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

`

Quick Links

Popular Tractor Brands

Most Searched Tractors