ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

Poplar Tree Farming: एक एकड़ खेत में 250 पेड़ की खेती से होगी बम्पर कमाई

Poplar Tree Farming: एक एकड़ खेत में 250 पेड़ की खेती से होगी बम्पर कमाई
पोस्ट -09 मई 2024 शेयर पोस्ट

Poplar tree : चिनार के पेड़ की खेती से कर सकते हो आप लाखो की कमाई जाने पूरी जानकारी।

आज देश में दो तरह के किसान देखे जाते हैं, एक वे किसान जो पारंपरिक फसलों की खेती करते हैं और दूसरे वे किसान जो खेती में नवाचार को अपनाकर नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। कृषि में नवाचार को अपनाने वाले किसान जहां हर साल लाखों-करोड़ों रुपए कमा रहे हैं वहीं पारंपरिक खेती से जुड़े किसानों के सामने खेती से मुनाफा निकालना ही एक बड़ी चुनौती है। नवाचार को अपनाने वाले किसान खेती के साथ पशुपालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन, बागवानी, कृषि उद्योग, मेड़ पर पेड़ लगाने जैसे कार्यों को प्रमुखता से अपनाते हैं। ऐसा ही एक नवाचार है खेत की मेड़ पर पेड़ लगाना। खेत की मेड़ पर कई तरह के बहुमूल्य पेड़ लगाए जा सकते हैं जिनको बेचकर किसान अच्छा पैसा कमा सकता है। आज हम, ट्रैक्टर गुरु की इस पोस्ट में एक ऐसे ही पेड़ के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसकी बाजार में जबरदस्त डिमांड है और किसान लाखों रुपए आसानी से कमा सकता है। अगर पूरे खेत में ही इसकी खेती कर सकता है। इस पेड़ का नाम है चिनार का पेड़ जिसे पॉपुलर पेड़ के नाम से भी जाना जाता है।

New Holland Tractor

पॉपुलर पेड़ की खेती : जानिए किस काम आता है चिनार का पेड़

चिनार या पॉपुलर पेड़ की लकड़ी या छाल का उपयोग प्लाईवुड के निर्माण में अधिक होने लगा है। चिनार की लकड़ी बहुत हल्की होती है और हल्के सामान बनाने में बहुत अधिक उपयोगी है। चिनार की लकड़ी से बोर्ड, माचिस की तीलियां, वुडन के सजावटी सामान, क्रिकेट बैट, विकेट, पैंसिल, कैरम बोर्ड व उसकी गोटी आदि बनाए जाते हैं।

चिनार की खेती कैसे करें

भारत में पॉपुलर की खेती हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, अरूणाचल प्रदेश व पश्चिम बंगाल में होती है। इसकी खेती के लिए 5 से 45 डिग्री तापमान की जरूरत होती है और मिट्‌टी का पीएच मान 6 से 8.5 के बीच होना चाहिए। उपजाऊ और अच्छे जल निकास वाली मिट्‌टी में इसके पौधे तेजी से वृद्धि करते हैं। खेत में पॉपुलर की कलमों की रोपाई की जाती है और कलमों को नर्सरी में तैयार किया जाता है। खेत में पॉपुलर का पेड़ लगाते समय पेड़ से पेड़ की दूरी 12 से 15 फीट होनी चाहिए। यहां आपको बता दें कि बर्फवारी वाले इलाकों में चिनार के पेड़ की खेती संभव नहीं है।

पॉपुलर की उन्नत किस्में

पॉपुलर पेड़ की खेती में उन्नत किस्मों का ध्यान रखना चाहिए। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (Indian Agricultural Research Institute-ICAR) की एक रिपोर्ट के अनुसार पॉपुलर की उन्नत किस्में इस प्रकार है :

  • एल-51
  • एल-74
  • एल-188
  • एल-247
  • जी-3
  • जी-48

इन किस्मों को कृषि वानिकी प्रणाली के लिए उपयुक्त माना गया है। चिनार के नए पौधे कटिंग विधि से सफलतापूर्वक तैयार किए जाते हैं। इनके पौधे को लगाने का उपयुक्त समय फरवरी से मार्च के बीच है।

चिनार की खेती से ऐसे होगी मोटी कमाई

चिनार या पॉपुलर पेड़ की लकड़ी की डिमांड देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है। पॉपुलर लकड़ी के रेट वर्तमान में 1200 से 1950 रुपए प्रति क्विटंल चल रही है। वहीं लट्ठे की कीमत इससे कहीं ज्यादा है। किसान एक एकड़ भूमि में 250 पेड़ लगाकर 10 से 15 लाख रुपए की कमाई आसानी से कर सकता है। पॉपुलर का पेड़ 5 से 6 साल में विकसित हो जाता है और इसकी ऊंचाई 60 से 80 फुट और मोटाई 4 फुट तक हो जाती है। कई बार बाजार में तेजी के कारण किसान 3 साल में ही पेड़ की कटाई करके बेच देते हैं और मोटा मुनाफा कमाते हैं। हल्की प्लाईवुड इंडस्ट्री में पॉपुलर लकड़ी की डिमांड हर साल बढ़ रही है।

पॉपुलर पेड़ की खेती में इन बातों का रखना होगा ध्यान

चिनार या पॉपुलर पेड़ की खेती में किसान को कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। पॉपुलर पेड़ के पत्ते सर्दियों में बहुत ज्यादा गिरते हैं। इसके पत्ते ज्यादा चौड़े होने की वजह से इसके नीचे उगी फसल को प्रभावित कर सकते हैं। अगर किसान खेत की मेड़ पर इसके पेड़ लगाते हैं तो इससे भी फसल को नुकसान पहुंचता है। क्योंकि इस पेड़ की छांव से खेत में लगाई गई फसल तक धूप कम पहुंचती है और फसल की पैदावार पर प्रभाव पड़ता है। गेहूं, सरसों व मक्का सहित अन्य फसलों की पैदावार करने वाले किसानों को खेत की मेड़ पर पॉपुलर पेड़ की खेती नहीं करनी चाहिए, लेकिन गन्ना किसान खेत के किनारे पॉपुलर का पेड़ लगा सकते हैं, उन्हें नुकसान नहीं होगा।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर