Mahindra OJA 2121 Tractor : भारत में सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने ओजा ट्रैक्टर सीरीज पेश की हुई है। यह सीरीज महिंद्रा के लाइटवेट ग्लोबल प्लेटफॉर्म से आती है। इस रेंज में किसानों को दुनिया की सबसे स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस 7 सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर मॉडल मिलते हैं, जो बागवानी एवं खेती के सभी कामों को काफी आसानी से पूरा करने में सक्षम है। अगर आप भी गन्ना, कपास और पंक्ति फसलों की खेती के लिए एक स्मार्ट मिनी ट्रैक्टर खरीदने का मना बना रहे हैं, तो आप महिंद्रा OJA 2121 ट्रैक्टर के बारे में विचार कर सकते हैं। यह ट्रैक्टर महिंद्रा की ओजा सीरीज से आता है। इसमें प्रभावी और कुशल खेती कार्यों के लिए नई तकनीकी एडवांसमेंट्स हैं। इसका 13.42 kW (18 HP) PTO पॉवर और 76 Nm टॉर्क इसे छोटे और बागवानी खेती करने वाले किसानों के बीच एक बढ़िया विकल्प बनाता है। महिंद्रा ओजा 2121 ट्रैक्टर छोटी खेती और अंगूर के बागों में सभी इंटरकल्चर कार्य के लिए उपयुक्त है।
महिंद्र ओजा ट्रैक्टर्स सीरीज के अंतर्गत 20 हॉर्स पावर से 40 एचपी रेंज तक के मिनी, कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर विकसित करती है। महिंद्रा ओजा 2121 इसी रेंज में 21 हॉर्स पावर का एक स्मार्ट मिनी ट्रैक्टर है। यह ओजा ट्रैक्टर हर तरह की एडवांस तकनीक और लेटेस्ट फीचर्स से लैंस है। महिंद्रा OJA 2121 ट्रैक्टर में 15.7 किलोवाट (21 हॉर्स पावर) शक्तिशाली 3 डीआई इंजन मिलता है। यह इंजन श्रेणी में 2400 इंजन रेटेड आरपीएम (आर/मिनट) और 76 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है, जो इसे एक बढ़िया खेती का विकल्प बनाता है। महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 950 किलोग्राम है। इसका ऑटोमैटिक ड्राफ्ट और डेप्थ कंट्रोल (ADDC) टाइप हाइड्रोलिक सिस्टम, इसे श्रेणी में कई तरह के अटैचमेंट के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाता है।
महिंद्रा ट्रैक्टर मॉडल OJA 2121 में 12 F + 12 R सिंक्रो शटल कॉन्सटेंट मेश गियर बॉक्स दिया गया है। यह एडवांस्ड गियर बॉक्स आपको अधिक रिवर्स विकल्प प्रदान करता है, जिससे आप छोटी जगहों में तेजी से और अधिक आराम से काम कर सकते हैं। ओजा रेंज के इस 21 एचपी, 4wd Tractor फ्यूएल गेज सेंस इंस्टमेंट क्लस्टर से जुड़ा हुआ है। यह डीजल मॉनिटरिंग सिस्टम ईंधन चोरी को रोकते हुए शून्य डाउन टाइम सुनिश्चित करने में आपकी मदद करता है। महिंद्रा OJA 2121 ट्रैक्टर में जीपीएस (GPS) लाइव लोकेशन फीचर्स है, जिससे आप अपने ट्रै क्टर की लोकेशन का आसानी से पता लगा सकते हैं। इस ट्रैक्टर में तेल में डूबा, ड्राई टाइप एयर फिल्टर है और इसके टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग से आपको अपनी आराम के मुताबिक स्टीयरिंग व्हील के एंगल और ऊंचाई को बदलने की सुविधा मिलती है। इसका ePTO ऑटोमैटिक रूप से पीटीओ को एंगेज और डिसएंगेज करता है, जबकि इलेक्ट्रिक वेट पीटीओ क्लच आसान और सटीक संचालन प्रदान करता है। महिंद्रा OJA 2121 ट्रैक्टर की चौड़ाई कम है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 303 MM है, जिससे यह यह गन्ना और कपास जैसी फसलों के लिए उपयुक्त है। इसमें इंजन को ऑन/ऑफ करने के लिए कीलैस पुश बटन है, जो मैन्युअल स्टार्ट करने और खींचकर बंद करने की तुलना में तेज है। महिंद्रा ओजा रेंज का यह ट्रैक्टर काफी आकर्षक और मजबूत बॉडी में डिजाइन किया गया है, जिसके कारण यह ट्रैक्टर ब्रांड पहली नजर में देखने पर ही अधिकांश किसान इसे खरीदने का मन बना लेते हैं।
भारत में महिंद्रा ओजा 2121 ट्रैक्टर की कीमत काफी किफायती रखी गई। महिंद्रा ने किसानों के बजट को ध्यान में रखते हुए इस महिंद्रा ओजा ट्रैक्टर की कीमत तय की है। महिंद्रा ओजा 2121 की कीमत 4.97 से 5.37 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है। महिंद्रा ओजा 2121 की ऑन रोड कीमत आपके राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y
महिंद्रा OJA सीरीज के 7 मॉडल: जानें फीचर्स, कीमत और पावर प्रदर्शन
Retail Tractor Sales in Oct 2025 Reach 73,577 Units With 14.22% Growth
फार्मट्रैक 30 एटम v/s न्यू हॉलैंड सिम्बा 30: परफॉर्मेंस, कीमत और फीचर्स तुलना
Mahindra Expands Farm Machinery Range with Groundnut Thresher for 4 States
रबी सीजन के लिए किसानों को सस्ती दरों पर मिलेगी DAP और NPK खाद
Dairy Business : युवाओं को कामधेनु योजना के तहत 25-33% तक सब्सिडी
Electric Tractor Market Will Reach $426.67 Million by 2033 at 10.34% CAGR