Jharkhand Mukhyamantri Maiyya Samman Yojana : महिलाओं के उत्थान के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं से प्रेरित होकर आज कई राज्य सरकारें न केवल अपने स्तर पर अलग-अलग योजनाएं चला रही है, बल्कि इनके तहत लाभुक महिलाओं को मासिक पेंशन समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान कर रही हैं। अब इस कड़ी में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी राज्य की महिलाओं के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। राज्य में महिलाओं को प्रति माह आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना भी इन्हीं में से एक है। राज्य सरकार “मुख्यमंत्री मइयां सम्मान” के नाम एक योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना से राज्य की 40 लाख से अधिक माताओं औेर बहनों को लाभान्वित किया जाएगा। हाल ही में झारखंड कैबिनेट की बैठक में इस महत्वपूर्ण योजना को स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना में राज्य की महिलाओं को पोषण स्वास्थ्य और स्वच्छता पर खर्च करने के लिए प्रति माह 1 हजार रुपए राज्य सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। राज्य सरकार की इस योजना में शीघ्र ही लाभुक महिलाएं आवेदन कर सकेंगी।
राजमहल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार शिक्षा, गरीबी उन्मूलन समेत कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा राज्य की शहरी और ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर सम्मान राशि देने के लिए सरकार “मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना” शुरू करने जा रही है। इस योजना का लाभ राज्य की 45 लाख माताओं और बहनों को मिलेगा। योजना में राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की 21 से 50 वर्ष तक की उम्र वाली महिलाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री बहन-बेटी (माई-कुई) स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत सभी वर्गों की महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता पेंशन के तौर पर मिलेगी। इस योजना की वार्षिक लागत 5500 करोड़ रुपए होगी।
राजमहल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम सोरेन ने कहा, राज्य सरकार ने महिलाओं को सम्मान राशि देने का निर्णय लिया है । इसके लिए राज्य में “मुख्यमंत्री बहन-बेटी स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना” (मुख्यमंत्री मई-कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना) लागू कर दी गयी है। कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मुहर लगने के बाद महिला, बाल विकास विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। योजना का लाभ देने के लिए झारखंड सरकार की ओर से शीघ्र ही विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जिनमें लाभुक महिलाओं से आवेदन लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि काम सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होना चाहिए बल्कि इसका लाभ लंबे समय तक लोगों को मिलना चाहिए। हमारी सरकार इसी सोच के साथ योजनाएं बना रही है। हमारी योजनाएं आपको और आपकी आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि जब राज्य की आबादी सशक्त और स्वावलंबी होगी तभी समाज और राज्य आगे बढ़ेगा।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
PM-RKVY और कृषोन्नति योजना के तहत ₹1,183 करोड़ जारी
कीट नियंत्रण ट्रैप पर किसानों को मिलेगी 75% की सब्सिडी
कुफरी जामुनिया आलू की खेती कैसे करें? जानें उपज और विशेषताएं
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?