Horticulture Crops : छत पर या गमले में फल, फूल, सब्जी उगाने पर 7500 रुपए की सब्सिडी

Horticulture Crops : छत पर या गमले में फल, फूल, सब्जी उगाने पर 7500 रुपए की सब्सिडी
शेयर पोस्ट

Horticulture Crop : छत पर बागवानी योजना वर्ष 2024-25 के लिए अच्छी खबर, छत पर फल, फूल एवं सब्जी उगाने पर 7500 रुपए की सब्सिडी

Rooftop Gardening Yojana : किसानों को बागवानी फसलों की खेती हेतु प्रेरित करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं के तहत सभी किसानों को कई लाभ प्रदान किए जाते हैं। लेकिन अब शहरों में रहने वाले वे सभी लोग जो अपने घरों की छत, बालकनी या गमले में फल, फूल और सब्जी की बागवानी करते है। सरकार द्वारा उनके लिए भी योजना शुरू की जा रही है, जिसके तहत उद्यानिकी फसलों को उगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें सरकार की तरफ से सहायता भी मुहैया कराई जा रही है। ऐसे में अगर आप बिहार से है और आपको बागवानी का शौक है, तो अपके लिए एक अच्छी खबर है। क्योंकि बिहार सरकार की तरफ से छत पर बागवानी योजना शुरू की गई है, जिसके तहत शहरों में रहने वाले लोगों को अपने घरों में गमले, छत, बालकनी पर फल-फूल और सब्जी उगाने के लिए सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जा रही है। इस सब्सिडी का लाभ लेकर आप घर की छत पर बागवानी कर घर पर ही ताजा फल और सब्जियां खाने के लिए प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही बागवानी का अपना शौक पूरा कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कि सरकार की इस योजना में कैसे आवेदन किया जा सकता है?

छत पर बागवानी योजना (Rooftop gardening plan)

छत पर बागवानी योजना वर्ष 2024-25 के लिए बिहार सरकार द्वारा लागू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में घर के छत पर फल, फूल एवं सब्जी को बढ़ावा देना है। बिहार सरकार ने इसे दो श्रेणियों में शुरू किया है। पहली- गमले की योजना और दूसरी- फार्मिंग बेड योजना। राजधानी पटना के पटना सदर, दानापुर, फुलवारी एवं खगौल तथा भागलपुर, गया एवं मुजफ्फरपुर जिले के शहरी क्षेत्र में इस योजना का लाभ लिया जा सकता है। वैसे व्यक्ति जिनके पास अपना घर हो अथवा अपार्टमेंट में फ्लैट हो जिसके छत पर 300 वर्ग फीट जगह हो, वे फार्मिंग बेड योजना का लाभ ले सकते हैं। स्वयं के मकान की स्थिति में छत पर 300 वर्ग फीट खाली स्थल जो किसी भी हस्तक्षेप से स्वतंत्र हो तथा अपार्टमेन्ट की स्थिति में अपार्टमेन्ट की पंजीकृत सोसाइटी से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त हो।

कितना मिलेगा अनुदान? (How much subsidy will you get?)

गमले की योजना के तहत सरकार द्वारा इकाई लागत 10000 रुपए तय की गई। इस योजना के तहत अगर आप छत पर बागवानी में 10 हजार रुपए खर्च करते हैं, तो इस सरकार की तरफ से आपको 75 फीसदी या 7500 रुपए सब्सिडी दी जाएगी। शेष 2500 रुपए लाभार्थी द्वारा देय होगा। इस योजना के तहत अधिकतम 5 इकाई का लाभ किसी भी आवेदन द्वारा लिया जा सकेगा। योजना के तहत किसी भी संस्थान को अनुदान का लाभ देय नहीं होगा।

किन पौधों को उगाने के लिए मिलेगी सब्सिडी (Which plants will get subsidy for growing?)

गमले की योजना के अंतर्गत आवेदक को गमले में अमरूद, आम, नींबू, चीकू, केला, एप्प्ल बेर के पौधे उगाने के लिए सब्सिडी दी जाएगी। आवेदन को यह सब्सिडी 5 पौधे के लिए मिलेगी। इस प्रकार इनडोर/शुद्धिकरण और शो प्लांट एरेका पाम, रबर प्लांट/फाइकस लिराटा, स्नेक प्लांट/सेंसवेरिया, डैफॉन (डिफेनबैचिया), मोर पंखी (थूजा एसपीपी), क्रोटन, क्रिसमस पौधे (अरकेरिया), फिकसस्टार लाइट, फिकसपांडा, सिंगोनियम, एग्लोनिमा, मनी प्लांट (10 पौधे) के लिए, औषधीय/सुगंधित पौधे मिंट प्लांट (पुदीना), तुलसी, एलोवेरा, अश्वगंधा, स्टीविया, कारी पत्ता, लेमन ग्रास, वासाक 5 पौधे, स्थायी फूल एडेनियम, गुलाब, तगर (गंधराज), अपराजिता, चांदनी, हिबिस्कस, बादाम, टिकोमा, बौगेनवेलिया, भूटानी मलिका, बेला/जूही/चमेली 10 पौधे के लिए सब्सिडी लाभ देय होगा।

फार्मिंग बेड योजना औेर गमले की योजना से संबंधित मुख्य बातें (Main points related to Farming Bed Scheme and Pot Scheme):-

  • फार्मिंग बेड योजना अंतर्गत प्रति इकाई (300 वर्ग फीट) का इकाई लागत 50,000 रुपए एवं अनुदान 75 प्रतिशत (अर्थात 37500 रुपए) तथा शेष 12500 रूपए लाभार्थी द्वारा देय होगा।
  • गमले की योजना अंतर्गत प्रति इकाई लागत 10,000 रुपए पर अनुदान 75 प्रतिशत (अर्थात 7500 रुपए) तथा शेष 2500 रूपए लाभार्थी द्वारा देय होगा।
  • आवेदन करने के उपरांत फार्मिंग बेड योजना अंतर्गत प्राप्त रसीद पर लाभुक को अपने अंश की राशि मो० 12,500/-रूपये प्रति इकाई (300 वर्ग फीट) तथा गमले की योजना अंतर्गत प्राप्त रसीद पर लाभुक को अपने अंश की राशि मो० 2,500/-रूपये प्रति इकाई जमा करने हेतु बैंक खाता संख्या एवं विस्तृत विवरणी प्राप्त होगी। संबंधित जिले के संबंधित खाता संख्या में लाभुक अंश की राशि जमा होने के उपरांत ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।
  • लाभार्थी द्वारा छत पर लगे बागवानी इकाई का रखरखाव स्वयं के स्तर से करना अनिवार्य होगा।
  • फार्मिंग बेड योजना अंतर्गत स्वयं के मकान की स्थिति में 2 इकाई तथा अर्पाटमेन्ट एवं शैक्षणिक/अन्य संस्थान हेतु अधिकतम 5 इकाई का लाभ दिया जाएगा। गमले की योजना का लाभ संस्थाओं को नहीं दिया जायेगा तथा गमले की योजना का लाभ किसी आवेदक द्वारा अधिकतम 5 यूनिट तक लिया जा सकेगा।
  • चयन हेतु जिला के लक्ष्य अंतर्गत 78.60% सामान्य जाति, 20% अनुसूचित जाति तथा 1.40% अनुसूचित जनजाति की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
  • कुल भागीदारी में 30 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

छत पर बागवानी योजना में कैसे करें आवेदन (How to apply for rooftop gardening scheme)

बिहार कृषि विभाग द्वारा उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in पर छत पर बागवानी योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (2024-25) मांगे गए है। इच्छुक आवेदक उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in पर जाकर योजना में ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन किसी नजदीकी कृषि केन्द्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा करा सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी कृषि केंद्रों में जाकर आवेदक योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
New Holland
Powertrac
Eicher
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Preet
Indo Farm
Same Deutz Fahr
ACE
Tafe
Escorts
Force
Agri King
Standard
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2760 cc 47 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2945 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

N/A cc 42 HP

For Price Click Here