Kisan Credit Card : किसानों को अब मिलेगा 10 मिनट में लोन, पायलट प्रोजेक्ट शुरू

Kisan Credit Card : किसानों को अब मिलेगा 10 मिनट में लोन, पायलट प्रोजेक्ट शुरू
शेयर पोस्ट

केसीसी लोन : किसानों को 10 से 15 मिनट में मिलेगा लोन, सरकार ने लॉन्च किया पायलट प्रोजेक्ट

किसान क्रेडिट कार्ड : किसानों को खेती के लिए सस्ता लोन आसानी से मिले, इसके लिए भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से पात्र किसानों तक केसीसी (KCC) यानी किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan credit card) लोन सुविधाओं को पहुंचाया जा रहा है। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के उत्थान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड (Digital Kisan Credit Card) की पहल को लॉन्च किया है। इससे किसानों को 10 से 15 मिनट में लोन की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए सरकार ने राज्य के फर्रूखाबाद जनपद में पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डिजिटल केसीसी के माध्यम से किसानों को 10 मिनट में लोन मिल सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की इस योजना को जिले में लागू कर दिया गया है। ऐसा करने वाला देश का पहला जिला फर्रुखाबाद बन गया है। इस सुविधा को आगे बढ़ाने के लिए चार बैंक अपना सहयोग कर रही है।

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगत

बुधवार को क्रिश्चियन कॉलेज में हुई सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि जिले के किसानों को होली से पहले 288.7 करोड़ की योजनाओं की बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारने में फर्रुखाबाद पहला जिला बना है। उन्होंने कहा कि डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर फोर एग्रीकल्चर, एग्रीस्टैक योजना देश में सबसे पहले फर्रुखाबाद जनपद में लागू की गई है। एग्री स्टैक योजना के तहत किसानों की किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) को डिजिटल कर दिया गया है। इस योजना के तहत किसानों को 10 मिनट में लोन की सुविधा देने के लिए पायलट प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ कर दिया गया है। सीएम ने मोदी का आभार जताते हुए कहा कि इस सफलता के बाद पूरे प्रदेश और देश में इस योजना को लागू किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में फर्रुखाबाद जनपद का चयन किया गया था। जानकारी के लिए बता दें कि एग्री स्टैक योजना के तहत ई-खसरा पड़ताल (डिजिटल क्रॉप सर्वे) के जरिये फसल रजिस्ट्री के साथ ही किसानों की रजिस्ट्री तैयार करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के लिए उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले को भी चयनित किया था।

ई खसरा पड़तात के लिए बनाई टीम

केंद्र सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए मिशन मोड के अतंर्गत एक अभियान शुरू किया, जिसका नाम केसीसी सैचुरेशन ड्राइव रखा गया। यानी पात्र किसान केसीसी बनवाकर सस्ते दर पर लोन ले सकते हैं। केंद्र सरकार ने सैचुरेशन ड्राइव के पायलट प्रोजेक्ट के तहत पूरे देश के सात राज्यों से सात जिलों को चयनित किए हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश से जनपद फर्रुखाबाद चयनित है। जनपद में 5 लाख 44 हजार 118 किसानों के पास 23 लाख 51 हजार 819 गाटा भूमि है। सैचुरेशन ड्राइव के पायलट प्रोजेक्ट के तहत जनपद में भूमि सत्यापन के लिए ई खसरा पड़तात (डिजिटल क्रॉप सर्वे) करने के लिए प्रत्येक गांव के लिए लेखपाल एवं कृषि विभाग के एक-एक कार्मिक की टीम बनाई गई है।

चयनित किसानों के खाते में ट्रांसफर की धनराशि

डिप्टी डायरेक्टर कृषि अनिल कुमार यादव ने कहा कि इस योजना में इन 5 लाख किसानों के सापेक्ष अब तक लगभग 2.5 लाख किसानों का आधार और भूलेख सत्यापन किया जा चुका है। इसके साथ ही कृषि विभाग के तकनीकी सहायकों द्वारा 1.90 लाख किसानों को ऑनलाईन ई-केवाईसी व सहमति प्राप्त किया जा चुका है। इस जनसमर्थन पोर्टल के तहत चयनित एसबीआई, बैंक ऑफ बडौदा, पीएनबी और बैंक ऑफ इंडिया कुल चार बैंकों से 16 किसानों को 13 लाख 19 हजार 232 रुपए के केसीसी लोन की स्वीकृति कर धनराशि उनके खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि एग्री स्टैक योजना के तहत रजिस्ट्री और फार्मल रजिस्ट्री के डाटा को उपयोग कर किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Powertrac
Massey Ferguson
John Deere
Eicher
New Holland
Farmtrac
Solis
VST
Kubota
Captain
Preet
Tafe
ACE
Indo Farm
Same Deutz Fahr
Trakstar
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Force
Agri King
Escorts
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2760 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2048 cc 30 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

N/A cc 50 HP

For Price Click Here