ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार कृषि व्यापार समाचार मौसम समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

कर्ज माफी लिस्ट 2022 : किसान कैसे देखे लाभार्थी सूची में अपना नाम

कर्ज माफी लिस्ट 2022 : किसान कैसे देखे लाभार्थी सूची में अपना नाम
पोस्ट -26 दिसम्बर 2022 शेयर पोस्ट

राजस्थान कर्ज माफी लिस्ट 2022 - जानें किसान कैसे चेक सकते है घर बैठे ऑनलाइन सूची में अपना नाम

राजस्थान कर्ज माफी लाभार्थी सूची 2022: राजथान किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान सरकार द्वारा राज्य में सीमांत एवं लघु किसानों के कर्ज का बोझ हल्का करने के लिए राजस्थान किसान कर्ज माफी योजना चलाई जा रही है। हाल ही में राजस्थान की गहलोत सरकार ने इस योजना के तहत राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों को 2 लाख रुपए तक के कर्ज माफी घोषणा की थी। जिसे अब गहलोत सरकार की द्वारा पूरा किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने लाभार्थी सूची तैयार कर राजस्थान कर्ज माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी  है। राजस्थान के छोटे और सीमांत किसानों ने इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया है। वे सभी किसान योजना के तहत शामिल हुए हैं, वह किसान राजस्थान कर्ज माफी योजना सूची 2022 आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। जिन किसानों का नाम इस लाभार्थी सूची में पाया जाएगा। उन किसानों का सरकार द्वारा कर्ज का बोझ हल्का किया जाएगा। योजना के तहत ऐसे किसानों का कुल दो लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा। जो किसान कर्ज काफी योजना के अंतर्गत शामिल हो चुके हैं वे सभी किसान राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकता है और लाभार्थी सूची 2022 की सूची में खुद का नाम देख सकते हैं। आइए ट्रैक्टरगुरू के इस लेख के माध्यम से ऑनलाइन राजस्थान कर्ज काफी योजना की लिस्ट कैसे देखे के बारे में जानते है। एवं योजना के तहत किन किसानों को कर्ज काफी का लाभ दिया जा रहा है। अत: सभी किसान भाईयों से निवेदन है कि इस लेख को ध्यानपूर्वक अंत तक जरुर पढ़े।

किसान कर्ज माफी योजना - गहलोत सरकार डेढ़ लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा

राजस्थान किसान कर्ज माफी योजना (Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana) के तहत प्रदेश के उन सभी जिलों में उन सभी लघु एवं सीमांत किसानों को इस पहली श्रेणी में रखा गया है। जिनके पास 2 हेक्टेयर तक की कृषि भूमि है। राजस्थान सरकार द्वारा उन किसानों का कर्ज का माफ किया जाएगा। वर्तमान सरकार द्वारा राज्य के सभी लघु एवं सीमांत किसानों को 2 लाख रुपए तक के कर्ज माफी का लाभ दिया जाएगा। बता दें कि तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समय किसानों के 50 हजार तक का कर्ज माफ कर दिया गया था। अब गहलोत सरकार योजना के तहत शेष बचे डेढ़ लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा। यानि किसानों को कुल 2 लाख रुपए तक के कर्ज से छुटकारा मिलेगा। 

किसान घर बैठे ऑनलाइन अपना नाम देख सकते है।

राजस्थान की वर्तमान गहलोत सरकार की ओर से लाभार्थी सूची ऑनलाइन जारी की गई है। इस लाभार्थी सूची में वह सभी किसान घर बैठे ऑनलाइन अपना नाम देख सकते है। जिन्होंन योजना के तहत कर्ज माफी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था। राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में निवास कर रहे सीमांत एवं लघु किसानों को ऑनलाइन सूची में पंजीकृत किया गया है। आवेदक किसान अपने जिले के अनुसार बिना किसी परेशानी के आसानी से सूची में अपना नाम राजस्थान किसान कर्ज माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://lwa.rajasthan.gov.in/HomeLwaReport.aspx  पर देख सकते हैं।  
 कर्ज माफी लिस्ट

राजस्थान किसान कर्ज माफी लाभार्थी सूची 2022 ऐसे देखे

राजस्थान किसान कर्ज माफी योजना लाभार्थी सूची 2022 के अंतर्गत राज्य के उन सभी किसान भी शामिल किया गया है, जो सीमांत एवं लघु किसान श्रेणी में नहीं आते। लेकिन तत्कालीन सरकार के कार्यकाल में अनुपातिक तौर पर किए गए ऋण माफी घोषणा के अंतर्गत आते हैं। ऐसे सभी किसानों को वर्तमान सरकार द्वारा लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत आवेदक किसान लाभार्थी सूची 2022 में अपना नाम देखने के लिए खुद मोबाइल या कम्प्यूटर की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट https://lwa.rajasthan.gov.in/HomeLwaReport.aspx  पर विजिट कर सकते है। या फिर अपने नजदीक ग्राहक सेवा केंद्र या ई-मित्र की सहायता ले सकते है। 

  • राजस्थान किसान कर्ज माफी योजना लाभार्थी लिस्ट 2022 में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपकों योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने सहकारिता विभाग राजस्थान का होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर कुछ जानकारी जैसे योजना वर्ष, ,बैंक का नाम, ब्रांच का नाम, पैक्स का नाम सेलेक्ट कर सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने राजस्थान कर्ज माफी योजना लाभार्थी सूची खुल जाएगी। अब इस सूची में आप अपना ना देख सकते है। 

यह भी जानें : कर्ज माफी योजना - 34000 किसानों के 964.15 करोड़ रुपये का कर्ज किया माफ

राजस्थान कर्ज माफी योजना लिस्ट 2022 

राजस्थान राज्य में कमजोर वर्ग के ऐसे सीमांत और लघु किसान जो किसी कारणवश अपने द्वारा लिया गया ऋण नहीं चुना पा रहे है और उन पर इस का बोझ दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है। जिस वजह से उन्हें अपनी जमीन को बचने पड़ता है या तो कर्ज के बोझ से परेशान होकर आत्महत्या कर लेते है। ऐसे किसानों की समस्या को खत्म करने के लिए राजस्थान की ओर से 25 सितंबर 2019 को राज्य में राजस्थान किसान कर्ज माफी योजना का शुरु किया गया था। इस योजना के अंतर्गत पहली श्रेणी में सीमांत एवं लघु किसान को शामिल किया गया। जिनके पास 2 हेक्टेर उपजाऊ जमीन है। उन सभी किसानों द्वारा लिए गए 2 लाख रुपए तक का ऋण सरकार योजना के तहत माफ करती है। इसके लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपए का बजट भी आवंटित किया था।

22.57 लाख से अधिक किसानों का हुआ कर्ज माफ 

राज्य में कमजोर वर्ग के छोटे और सीमांत किसानों को उनके द्वारा लिए गए कर्ज में 2 लाख रुपए तक की राशि माफ करने के लिए सरकार ने कर्ज माफी योजना को शुरु किया है। सरकार ने चुनावी माहौल के दौरान किसानों को कर्ज माफी का आश्वासन दिया था। जिसे राज्य सरकार अब पूरा करने जा रही है। हाल में राजस्थान मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा ट्वीटर पर दी गई जानकारी में बताया गया कि राजस्थान में 25 नवंबर तक 26.92 लाख किसानों का 12,811 करोड़ रुपए के ब्याज से मुक्त कर दिया गया। उन्होंने कहा की एकमुश्त समझौता योजना के तहत अब तक 1946 ऋणी किसानों को 12.06 करोड़ रुपए की राहत दी जा चुकी है। योजना के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2019 से लेकर वर्ष 2022 तक लगभग 51,232 किसानों को 53.23 करोड़ रुपये का अुदान दिया जा चुका है। सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की अगर बात करें, तो सन 2019 में 2,424,401 किसानों द्वारा आवेदन किया गया। जिनमें से 22,57,272 किसानों का कर्ज माफ किया गया। जिसमें सरकार द्वारा 8678.81 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह महिंद्रा ट्रैक्टर  व स्वराज ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर