लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 : बेटियों को कॉलेज शिक्षा के लिए सरकार से मिलेगे 25 हजार रूपये

लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 : बेटियों को कॉलेज शिक्षा के लिए सरकार से मिलेगे 25 हजार रूपये
शेयर पोस्ट

 

कॉलेज में एडमिशन लेने पर सरकार से मिलेगी आर्थिक सहायता, बेटियों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी सरकार

लाड़ली लक्ष्मी योजना : देश की प्रगति के लिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। महिलाओं की शिक्षा हमारी खुद की और देश की प्रगति में मदद करती है। हमारे देश में अधिकतर लोग बेटियों के साथ शिक्षा को लेकर भेद-भाव करते है। दरअसल देश में आज भी ऐसी स्थिति है कि बेटियों को बोझ समझा जाता है और उन्हे गर्भ में ही मार देते हैं या उनकी जल्दी शादी करवा देते हैं। समाज की इसी सोच को बदलने के लिए एवं बेटियों के भविष्य को उज्जवल एवं सुरक्षित बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं को शुरू किया है। इन योजनाओं के माध्यम से बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा उनके माता-पिता को आर्थिक मदद के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य में लड़कियों के अनुपात में सुधार करने और महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल, 2007 को लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू किया। 

योजना को लागू करने का मुख्य उद्देश्य बेटियों के जन्म के प्रति जनता में सकारात्मक सोच, लिंगानुपात में सुधार, शैक्षणिक और स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार तथा उनके उज्जवल भविष्य की आधारशिला रखना है। मध्य प्रदेश में बेटियां आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने हर कार्यकाल में बेटियों के सशक्तिकरण के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। वक्त की जरूरत को देखते हुए सीएम चौहान ने हाल ही में लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 ‘आत्मनिर्भर लाड़ली’ को शुरू किया है, जिसका उद्देश्य प्रदेश की हर बेटी को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। 

योजना के तहत राज्य की बेटियों को कॉलेज में एडमिशन लेने पर 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा राज्य की बेटियों की पढ़ाई की फीस का पूरा खर्च भी सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्राथमिकता के केंद्र में प्रदेश की  बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य- सुविधा, स्वावलंबन, समृद्धि और सम्मान है। मुख्यमंत्री लाड़लियों के आर्थिक सशक्तिकरण से लेकर उन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण देने पर कार्य कर रहे हैं। ट्रैक्टरगुरू की इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको मध्यप्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 की पूरी जानकारी विस्तार से देने जा रहे हैं।

उच्च शिक्षा के लिए लाड़लियां की हर संभव मदद करेंगी प्रदेश सरकार 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हाल ही में लाड़ली लक्ष्मी 2.0 का शुभारंभ कर प्रदेश की लाड़लियों के लिए आगे बढ़ने का रास्ता आसान बना दिया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार उच्च शिक्षा का सपना देखने वाली प्रदेश की लाड़लियां की हर संभव मदद करने का भरोसा दिला रही है। योजना के तहत बेटियों को मेडिकल, आईआईटी, आईआईएम या किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने पर बेटियों की पूरी फीस राज्य सरकार भरेगी। साथ ही 12वीं पासकर कॉलेज में प्रवेश लेने वाली राज्य की बेटियों को 25 हजार रुपये दो किस्तों में अलग से दिए जाएंगे। बेटियां सीधे मुख्यमंत्री से संवाद कर सकें इसलिए लाड़ली ई-संवाद ऐप भी बनाया गया है। इसके अलावा जिस पंचायत में लाड़लियों का सम्मान होगा, जहां एक भी बाल विवाह नहीं होगा, शालाओं में लाड़लियों का शत-प्रतिशत प्रवेश होगा। ऐसी ग्राम पंचायतों को सरकार द्वारा लाड़ली लक्ष्मी पंचायत घोषित किया जाएगा।

लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 एमपी की सर्वश्रेष्ठ योजना 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रदेश सरकार की एक ऐसी योजना है, जिसने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना रखी है। राज्य की इस एक योजना ने सीएम शिवराज को बेटियों का मामा बना दिया और पूरे प्रदेश में सीएम शिवराज की लोकप्रियता बढ़ गई। प्रदेश में करीब 42.14 लाख लाड़लियां का भविष्य यह योजना संवार रही है। देश के 8 राज्यों ने भी मध्य प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना को अपने राज्यों में लागू किया। इस योजना की वजह से बेटियों के प्रति समाज की सोच में जहां बदलाव आया है वहीं, बेटियों की उम्मीदों को नए पंख भी लगे हैं। महिलाओं और बेटियों को ध्यान में रखकर बनाई गई इस योजना का ही परिणाम है कि प्रदेश के लिंगानुपात के स्तर में भी तेजी से सुधार हो रहा है। प्रदेश में 1000 बेटों पर 956 बेटियां हो गईं हैं।  

लाडली लक्ष्मी योजना के लिए पात्रता

योजना का लाभ एमपी के स्थायी निवासी बेटियों को दिया जाएगा। 
लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 में आवेदन देने वाली छात्रा की उम्र 18 साल तक और अविवाहित होनी चाहिए।
अगर आपके परिवार ने किसी अनाथ बेटी को गोद लिया हो, तो भी आप उसे प्रथम बेटी मानते हुए योजना का लाभ ले सकते हैं। किन्तु आपके बास बेटी को गोद लेने का कोई प्रमाण होना चाहिए।
लाडली लक्ष्मी योजना में केवल वहीं परिवार की बेटिया आवेदन कर सकती है जिनके माता-पिता इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आते हो।

लाडली लक्ष्मी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आवेदिक बालिका का जन्म प्रमाण पत्र

  • आवेदिक बालिका का आधार कार्ड

  • माता-पिता और बेटी का पहचान पत्र

  • अभिभावक का निवास प्रमाण पत्र

  • बैंक अकॉउंट पासबुक

  • परिवार राशन कार्ड

  • मोबाइल नंबर आधार कार्ड एवं बैंक अकॉउट से लिंक 

  • पासपोर्ट साइज फोटो

कैसे करें लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के लिए आवेदन

लाडली लक्ष्मी योजना में इच्छुक आवेदिका अपना आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकती है। ऑनलाइन आवेदन हेतु आप खुद से इसके आधिकारिक वेबसाइट https://ladlilaxmi.mp.gov.in/ पर जाकर कर सकते हैं, एवं ऑफलाइन आवेदन आप आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद से परियोजना कार्यालय ,लोक सेवा केंद्र अथवा किसी भी इंटरनेट कैफे के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं । 

ऑनलाइन आवेदन 

  • लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 में अपना आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले योजना की ऑफिसियल वेबसाइट https://ladlilaxmi.mp.gov.in/  पर जाना होगा। 

  • योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपके सामने योजना का  होम पेज खुलेगा।

  • होम पेज पर आपको “आवेदन पत्र” का ऑप्शन दिखाई देगा। “आवेदन पत्र” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

  • इसके बाद आपको “जनसामान्य” का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें. इसके बाद अगले पेज पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।

  • आवेदन फॉर्म में आपको पूछी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा। उसके बाद आपको जानकारी सुरक्षित करें का बटन पर क्लिक करना होगा।

  • इसके बाद आपके सामने योजना का मुख्य आवेदन पत्र जिसमें आपको बालिका की व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी।

  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर फॉर्म को सबमिट करना होगा। इस प्रकार आपको आपका रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा |

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह महिंद्रा ट्रैक्टर  व ऐस ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

     

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Eicher
Swaraj
Massey Ferguson
Farmtrac
Mahindra
Powertrac
Sonalika
John Deere
New Holland
Kubota
Solis
Captain
VST
Indo Farm
Preet
Same Deutz Fahr
Trakstar
Tafe
ACE
Force
Escorts
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE