ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार कृषि व्यापार समाचार मौसम समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार सामाजिक समाचार

गेहूं की कटाई पर टॉप 5 मशीनों पर मिलेगी सरकार से 50% सब्सिडी

गेहूं की कटाई पर टॉप 5 मशीनों पर मिलेगी सरकार से 50% सब्सिडी
पोस्ट -28 मार्च 2023 शेयर पोस्ट

गेहूं की कटाई के लिए उपयोग में आने इन टॉप 5 मशीनों पर सरकार देगी सब्सिडी 

Farm Machinery : देशभर में अभी रबी फसलों की कटाई का कार्य जारी है। अप्रैल के मध्य तक किसान भाईयों द्वारा रबी फसल की कटाई का कार्य लगभग पूरा कर लिया जाता है। देश के कई राज्यों में जहां रबी फसलों की कटाई का कार्य समाप्ति की ओर है, तो वहीं कई राज्यों में किसान अभी रबी फसलों की कटाई का काम शुरु करने जा रहे हैं। ऐसे में हम किसान भाईयों के लिए फसल कटाई की 5 मशीनों की जानकारी लेकर आए हैं, जिनकी खरीदी पर सरकार किसानों को अच्छी खासी सब्सिडी भी देती है। आईये, इस पोस्ट की मदद से गेहूं कटाई में काम आने वाली इन मशीनों की कीमत और कार्य शक्ति के बारे में विस्तार से जानते हैं। साथ ही इन मशीनों पर किसानों को कितनी सब्सिडी दी जाती है। इसकी भी जानकारी दी जा रही है। संबंधित सभी जानकारी को विस्तार से जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर देखें। 

New Holland Tractor

गेहूं कटाई मशीनों पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी

फसलों के अच्छे उत्पादन के लिए किसान बुवाई से लेकर कटाई तक कड़ी मेहनत करते हैं। किसानों की मेहनत को सफल बनाने के लिए देश की केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें अपने स्तर पर विभिन्न योजनाएं  बनाकर किसानों की हर संभव मदद भी करती है। ऐसे में देश के सभी हिस्सों में रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं पककर तैयार हो चुकी है। गेहूं की कटाई का काम जल्द किसानों द्वारा शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकारें कृषि मशीनों को खरीदने के लिए सब्सिडी किसानों को मुहैया करवाती है। गेहूं की कटाई और गहाई के कामों में समय, मेहनत और लागत को कम करने के लिए कृषि मशीनों पर किसानों को विभिन्न योजनाओं के जरिये 50 प्रतिशत तक सब्सिडी केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दी जाती है। 

कृषि विज्ञान केंद्र या कृषि विभाग में करना होगा संपर्क

जानकारी के लिए बता दें कि अलग अलग राज्य की सरकारें अलग-अलग मशीनों की खरीद पर अपने तय प्रावधानों के अनुसार सब्सिडी देती है। केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें कृषि यंत्र  सब्सिडी के लिए समय-समय पर  विभिन्न योजनाओं के तहत लक्ष्य जारी करती है। जिनके लिए कृषि विज्ञान केंद्र या कृषि विभागों द्वारा अपने-अपने राज्य के अनुसार कृषि पोर्टल या अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन मांगे जाते हैं। अगर आप भी किसान है और इन मशीनों को सब्सिडी पर लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने जिले के कृषि विज्ञान केंद्र या कृषि विभाग में जाकर संबंधित योजना में आवेदन करना होगा। साथ ही कृषि मशीनों को खरीदने के लिए आपको लिस्टेड कृषि मशीनों के डीलरों से कोटेशन लेकर अपने जिले के कृषि विभाग के ऑफिस या पोर्टल पर आवेदन करना होगा। 

गेहूं की कटाई के लिए उपयोगी मशीनें

गेहूं की कटाई एवं गहाई के लिए कृषि विशेषज्ञों द्वारा बहुत सी मशीनों काे इजाद किया जा चुका है। किसान भाई गेहूं फसल की कटाई के लिए स्वचालित वर्टिकल कन्वेयर रीपर (पैदल चलाने वाला), स्वचालित वर्टिकल कन्वेयर रीपर (बैठकर चलने वाला), ट्रैक्टर से चलने वाला वर्टिकल कन्वेयर रीपर,  स्वाचालित रीपर बाइंडर मशीन तथा ट्रैक्टर से चलने वाले रीपर बाइंडर मशीन का उपयोग मध्यम और बड़े किसान गेहूं फसल की कटाई के लिए कर सकते हैं। वहीं, बड़े किसान कटाई एवं गहाई के लिए सबसे उपयोगी मशीन कम्बाइन हार्वेस्टर का उपयोग कर समय और पैसा दोनों की बचत कर सकते हैं। 

वर्टिकल कन्वेयर रीपर 

छोटे एवं मध्यम किसान गेहूं की कटाई के लिए वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन दो प्रकार की आती है, जिनमें पहली स्वचालित वर्टिकल कन्वेयर रीपर (पैदल चलाने वाली) मशीन तथ दूसरी स्वचालित वर्टिकल कन्वेयर रीपर (बैठकर चलने वाली) मशीन है। वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन में 5 एच.पी से लेकर 10 एच.पी पावर का इंजन लगा हुआ होता हैं। यह इंजन पेट्रोल तथा डीजल दोनों तरह के होते हैं। खास बात यह है कि वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन की मदद से आप सोयाबीन, मक्का, गेहूं, जौ, बाजरा, सरसों तथा पशुओं के चारे की फसल की कटाई महज एक घंटे में 0.21 एकड़ तक कर सकते हैं। वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन की कीमत कृषि बाजार में एक लाख रुपए से आरंभ होती है। 

रीपर बाइंडर मशीन (ट्रैक्टर और स्वचालित)

रीपर बाइंडर मशीन गेहूं फसल कटाई का एक बेहतरीन रीपर मशीन हैं, जो फसल की कटाई के साथ-साथ उनके बंडल भी तैयार करती है। रीपर बाइंडर मशीन मध्यम और बड़े किसानों के लिए उपयोगी है। यह मशीन दो प्रकार की होती है, जिसमें एक ट्रैक्टर से अटैचमेंट होने वाली और दूसरी स्वचालित रीपर बाइंडर मशीन। यह ऑटोमेटिक संचालित मशीन खुद के 10 एच.पी के डीजल इंजन से संचालित होती है। वहीं, ट्रैक्टर से अटैचमेंट होने वाली रीपर बाइंडर मशीन ट्रैक्टर के पावर से संचालित होती है। इसमें दो वेरियंट आते हैं, जिसमें ट्रैक्टर बैक माउंटेड रीपर बाइंडर मशीन और ट्रैक्टर फ्रंट माउंटेड रीपर बाइंडर मशीन शामिल है। स्वचालित रीपर बाइंडर मशीन की कार्य क्षमता 0.35 एकड़ प्रति घंटा है। बाजार में स्वचालित रीपर बाइंडर मशीन की कीमत 50 हजार से लेकर 3.25 लाख रुपए तक हो सकती है। वहीं, ट्रैक्टर संचालित रीपर बाइंडर मशीन की कार्य क्षमता 1.5 - 1.75 एकड़ प्रति घंटा हैं। ट्रैक्टर से चलने वाले रीपर बाइंडर मशीन की कीमत बाजार में 80,000 से 2 लाख रुपए तक है। 

ट्रैक्टर से संचालित होने वाली रीपर मशीन

ट्रैक्टर से संचालित होने वाली रीपर मशीन छोटे और मध्यम किसानों के लिए गेहूं कटाई के लिए बेहतरीन मशीन है। इस मशीन की मदद से किसान 0.40 एकड़ के क्षेत्र में प्रति घंटा के हिसाब से फसलों की कटाई कर सकते हैं। ट्रैक्टर से चलने वाला वर्टिकल कन्वेयर रीपर की कीमत बाजार में 55 हजार रुपए से शुरू होती है। इसमें ट्रैक्टर के आगे अटैचमेंट होने वाले वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन की 60 से 75 हजार रुपए और ट्रैक्टर के पीछे अटैचमेंट होने वाले वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन की कीमत करीब 55 से 60 हजार रुपए होती है। इस रीपर मशीन को 35 एच.पी पावर से ऊपर के किसी भी डुअल क्लच या डबल क्लच वाले ट्रैक्टर से अटैचमेंट कर चलाया जा सकता है। खास बात यह है कि गेहूं कटाई की यह बेहतरीन मशीन दो मॉडल में आती है, जिसमें पहली 4 कन्वेयर बेल्ट वाली और दूसरी 5 कन्वेयर बेल्ट वाली होती है। यह मशीन जमीन से 1.5 से 2 सेंटीमीटर की ऊंचाई से फसलों की कटाई करती हुई, फसलों को एक कतार में बिछा देती है। 

स्वचालित वर्टिकल कन्वेयर रीपर 

स्वचालित वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन गेहूं की कटाई के लिए बेहतरीन मशीन है। इस वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन में 5 एच.पी पावर का पेट्रोल और डीजल इंजन लगा होता है। यह रीपर मशीन जमीन से 1 से 5 सेंटीमीटर उपर से फसल की कटाई करती है। यह वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन एक घंटे में एक एकड़ क्षेत्र में फसल की कटाई कर सकती है। बाजार में इस मशीन की कीमत 1 लाख रुपए से शुरू होती है। स्वचालित वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन छोटे एवं मध्यम किसानों के लिए उपयोगी है। किसान इस मशीन की मदद से सोयाबीन, मक्का, गेहूं, जौ, बाजरा, सरसों सहित अन्य फसलों की कटाई बड़ी आसानी से कर सकते हैं।

कंबाइन हार्वेस्टर मशीन 

गेहूं फसलों की कटाई एवं गहाई में समय और पैसों की बचत के लिए कंबाइन हार्वेस्टर मशीन सबसे उपयोगी मशीन है। इस मशीन का उपयोग बड़े किसानों द्वारा फसल की कटाई एवं गहाई एक साथ करने के लिए किया जाता है। कंबाइन हार्वेस्टर मशीन से फसल की कटाई एवं गहाई करने में किसानों का समय और पैसा भी बचता है। साथ ही अगली फसल के लिए खेत की तैयारी के लिए पर्याप्त समय भी किसान भाईयों को मिलता है। कंबाइन हार्वेस्टर मशीन में आमतौर पर 14 फुट लंबा कटरबार (cutterbar) लगा होता है, जो 700 एमएम की ऊंचाई से फसलों की कटाई करता हैं। इसमें अनाज को इक्कठा करने के लिए ग्रेन टैंक भी लगा होता है। यह मशीन करीब 4.5 एकड़ प्रति घंटे के हिसाब से फसल की कटाई कर सकती है। 

भारत में कंबाइन हार्वेस्टर की कीमत

कंबाइन हार्वेस्टर मशीन की कीमत बाजार में 10 लाख रुपए से शुरू होती है। कृषि बाजार में आज स्वराज, करतार, जॉन डियर, प्रीत, मलकीत, दशमेश आदि हार्वेस्टिंग निर्माता कंपनियों के मीडियम और विशाल कंबाइन हार्वेस्टर उपलब्ध हैं। जिनकी कीमत हार्वेस्टर के फीचर्स, परफॉर्मेंस और बनावट तथा मॉडल के अनुसार है। कंबाइन हार्वेस्टर की सटीम कीमत अपने राज्य और शहर के अनुसार जानने के लिए आप ट्रैक्टरगुरू की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Quick Links

Popular Tractor Brands

Most Searched Tractors