पशुपालन के लिए मिलेगा किसानों को 10 लाख तक का बिना गारंटी का लोन

पशुपालन के लिए मिलेगा किसानों को 10 लाख तक का बिना गारंटी का लोन
शेयर पोस्ट

डेयरी फार्मिंग योजना: दुधारु पशुओं के लिए सरकार देगी बिना गारंटी पैसा, जानिए पूरी खबर

डेयरी फार्मिंग योजना :  देश में तेजी से दूध की बढ़ती खपत को देखते हुए लोग डेयरी फार्मिंग में हाथ आजमा रहे है। आज ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी फार्मिंग (Dairy Farming) लोगों के लिए आमदनी का एक मजबूत जरिया बना हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में पशुपालन क्षेत्र से लाखों की संख्या में लोग जुड़े है, जिसके परिणाम स्वरुप देश में दूध का उत्पादन भी बढ़ा और लोग को एक बेहतर रोजगार का माध्यम भी मिला है। देश की अर्थव्यवस्था में पशुपालन और डेयरी फार्मिंग का बढ़ते योगदान को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें अपने स्तर पर पशुपालकों एवं डेयरी संचालकों के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के माध्यम से पशुपालक, डेयरी संचालक और पशुपालक किसानों को हर प्रकार की आर्थिक मदद मुहैया करवाई जा रही है। आज देश भर में पशुपालक इन सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर डेयरी फार्मिंग से अच्छा मुनाफा अर्जित कर रहे है। अब इस कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार भी किसानों को पशुपालन के लिए बिना गारंटी लोन सुविधा देने के लिए स्टेट बैंक ऑफ डंडिया के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत मध्य प्रदेश स्टेट को ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन किसानों को दुधारु पशुओं की खरीद पर 10 लाख रुपए तक का लोन बिना गांरटी के मुहैया करवाएगा। यानि पशुपालन की शुरूआत के लिए सरकार किसानों को बिना गांरटी के पैसा देगी। आईए, ट्रैक्टरगुरु के इस लेख के माध्यम से इस पूरी योजना के बारे में जानते है।

पशुपालन शुरु करने के लिए बिना गारंटी के 10 लाख का लोन

बता दें कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने स्टेट में दूध उत्पादन बढ़ाने एवं डेयरी फार्मिंग के विस्तार के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के साथ एमओयू साइन किया था, जिसके  तहत मध्यप्रदेश में किसानों और पशुपालको को दुधारू पशुओं को खरीदने के लिए बिना गारंटी के 10 लाख तक का लोन दिया जाएगा। राज्य के किसान, पशुपालक और डेयरी संचालक इसका सीधा लाभ उठाकर डेयरी फार्मिंग खोल सकते है। डेयरी फार्मिंग (Dairy Farming) से अच्छा मुनाफा कमा कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते है। इस समझौते की खास बात यह है कि इसमें बैंक अधिकारी खुद किसानों की मदद भी करेंगे।

एसबीआई की चिन्हित शाखाओं से मिलेगा लोन

मध्य प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हुए एमओयू साइन के तहत अब राज्य में पशुपालकों और किसानों को दुधारू पशुओं को खरीदने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की चिन्हित शाखाएं द्वारा बिना गांरटी का 10 लाख रुपए तक लोन दिया जाएगा। इस एमओयू के तहत किसान एवं पशुपालक कम से कम 2, 4 , 6 और 8 दुधारु पशु खरीदने के लिए लोन उठा सकता हैं। यह लोन राज्य के प्रत्येक जिले में 3 से 4 बैंक शाखाओं द्वारा दिया जाएगा। इन शाखाओं को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) द्वारा चिन्हित किया गया है। अगर आप इस एमओयू के तहत लोन का लाभ लेना चाहते है, तो अपने जिले में चिन्हित बैंक शाखा में आवेदन कर सकते है।

किसानों को किस्तों में चुकाना होगा लोन राशि

मध्य प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन और एसबीआई के बीच हुए करार के मुताबिक, लाभार्थी किसान को दुधारू पशुओं की खरीद पर राज्य के प्रत्येक जिले में चिन्हित बैंक शाखाओं से लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इस लोन के लिए लाभार्थी किसानों को पहले 10 प्रतिशत मार्जिन राशि जमा करानी होगी। जिसके पश्चात ही इस लोन का लाभ लाभार्थी किसान उठा पाएगे। लाभार्थी किसानों को दुधारू पशुओं के लिए 10 लाख तक का मुद्रा लोन बिना गारंटी एवं 1.60 लाख रुपए का नॉन मुद्रा लोन दिया जाएगा। लाभार्थी किसानों को इस लोन राशि का भुगतान 36 किस्तों में करना होगा।

दूध समिति को बेचना होगा दूध

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाभार्थी किसान को लोन मिलने के पश्चात दुधारू पशुओं की खरीद कर डेयरी फार्मिंग शुरू करना होगा। डेयरी शुरू करने के बाद पशुओं से मिलने वाले दूध को लाभार्थी किसानों द्वारा सीधा दूध समिति को ही बेचा जाएगा। दूध समिति बिक्री के बाद कुल बिक्री राशि का 30 प्रतिशत हिस्सा हर महीने बैंक को जमा करवाएगी। जानकारी के बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से डेयरी फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए नाबॉर्ड के सहयोग से कई सरकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्मय से किसानों को डेयरी फार्म खोलने के लिए नाबार्ड के अधिकृत बैंक शाखा जैसे कमर्शियल बैंक, सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, राज्य सहकारी बैंक, राज्य सहकारी सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक से लोन उपलब्ध करवाया जाता है। यह लोन लाभार्थी किसानों को 10.85 प्रतिशत से लेकर अधिकतम  24 प्रतिशत तक पड़ता है। इसके अलावा डेयरी फार्मिंग (Dairy Farming) के लिए किसानों को पशु किसान क्रेडिट कार्ड पर 3 लाख तक का लोन सस्ती दरों दिया जाता है। वहीं, 1.60 लाख रूपए तक लोन बिना गारंटी के भी दिया जाता है। 

बिना गारंटी के मुद्रा लोन उठाने के लिए पात्रता एवं शर्तें 

  • इच्छुक आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • लाभर्थी किसान एवं पशुपालक/ डेयरी संचालक की आयु 18 वर्ष या फिर उससे अधिक होनी चाहिए।
  • इस लोन के लिए केवल वही, लाभार्थी किसान आवेदन कर सकता है, जो गैर सरकारी संगठन, स्वयं सहायता समूह, डेयरी सहकारी समिति से जुड़ा हुआ है।
  • लाभर्थी किसान किसी भी बैंक द्वारा डिफॉल्टर घोषित नहीं किया गया हो।

मुद्रा लोन उठाने के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैनकार्ड नंबर
  • वोटर आईडी
  • दुग्ध समिति/डेयरी सहकारी समिति की सक्रिय सदस्यता का प्रमाण-पत्र
  • त्रिपक्षीय समझौता पत्र (संबंधित बैंक शाखा, दुग्ध समिति एवं समिति सदस्य के मध्य)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक 

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह सोनालिका ट्रैक्टर व मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Farmtrac
Powertrac
John Deere
Eicher
New Holland
Solis
VST
Captain
Kubota
Indo Farm
Preet
Trakstar
Tafe
ACE
Same Deutz Fahr
Escorts
Force
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

₹ X,XX

2700 cc 46 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

2780 cc 39 HP

For Price Click Here

Sponsored

John Deere

Starting Price

₹ X,XX

2900 cc 50 HP

For Price Click Here