मुर्गी पालन व्यवसाय : कम लागत में ज्यादा कमाई - मुर्गी पालन बिजनेस की पूरी जानकारी
मुर्गी पालन बिजनेस की पूरी जानकारी, खास टिप्स
अगर आप कोई ऐसा व्यवसाय करना चाहते हैं जिसमें कम से कम पूंजी की जरूरत हो तो यह है मुर्गी पालन व्यवसाय। मुर्गी पालन करने के लिए किसी विशेष प्रशिक्षण की भी जरूरत नहीं होती, बस आपको मुर्गी फार्म खोलकर उसमें कुछ संख्या में मुर्गे और मुर्गियां लाकर पालने हैं। मुर्गीपालन फार्म (Poultry farm) खोलने के लिए सरकार 0 प्रतिशत पर लोन देती है। आजकल मुर्गी के अंडों की बाजार में इतनी अधिक मांग है कि उसकी पूर्ति नहीं हो पाती, ऐसे में मुर्गी पालन व्यवसाय आपके लिए खासा मुनाफा प्रदान करने वाला साबित होगा। यहां बता दें कि पूरी दुनिया में भारत ऐसा तीसरा देश है जहां सबसे ज्यादा मुर्गी पालन होता है और इसके अंडों और चिकन की सप्लाई देश-विदेशों में की जाती है। आइए, ट्रैक्टरगुरु की इस पोस्ट में आपको मुर्गी पालन व्यवसाय के बारे में पूरी जानकारी देते हैं। इस पोस्ट को अवश्य पढ़ें और शेयर करें।
मुर्गी के अंडों से रोजाना होती है हजारों रुपये की कमाई
बता दें कि मुर्गी के अंडों की पूरे साल डिमांड बनी रहती है। आजकल डाक्टर लोग भी मरीजों को अच्छी सेहत के लिए अंडे खाने की सलाह देते हैं। वहीं चिकन के लिए मुर्गे की जरूरत होती है। एक मुर्गे की कीमत कई सौ रुपये होती है। ऐसे में मुर्गी के अंडे और मुर्गे ये आपको रोजाना हजारों रुपये की कमाई कराएंगे। आप इस व्यवसाय से कुछ ही दिनों में आर्थिक रूप से मजबूत होते जाएंगे। जैसे-जैसे आपकी आय बढ़ती है तो मुनाफे से आप इस व्यवसाय को और अधिक विस्तार दे सकते हैं।
मुर्गी पालन व्यवसाय में रखना होगा इन बातों का ध्यान
किसी भी व्यवसाय में तभी आपको लाभ होगा जब उस पर पूरा ध्यान दिया जाए। मुर्गी पालन में भी कुछ ऐसी बाते हैं जिन पर ध्यान दिया जाना बहुत जरूरी है। यहां इन बातों के बारे में जानकारी दी जा रही है जो इस प्रकार हैं :
-
मुर्गी पालन के लिए सबसे पहले स्थायी जगह की जरूरत होती है। जहां पोल्ट्री फार्म खोला जाए वह जगह पर्याप्त स्पेस वाली हो।
-
मुर्गी फार्म के आसपास साफ-सफाई रहनी चाहिए ताकि मुर्गियों में कोई बीमारी नहीं फैलै।
-
मुर्गी फार्म ऐसे स्थान पर खोला जाना चाहिए जहां अक्सर लोगों का आवागमन ज्यादा हो। यदि हाईवे या आम सडक़ के पास हो तो ज्यादा अंडों की ज्यादा बिक्री होती है।
-
आप अंडों या मुर्गों की सप्लाई के लिए खुद का वाहन रख सकते हैं इससे परिवहन लागत कम होगी।
-
जहां आप पोल्ट्री फार्म खोल रहे हैं वहां जंगली जानवर नही हो।
मुर्गी की अच्छी नस्ल रखें
यदि आप मुर्गी पालन व्यवसाय को अधिक फलता-फूलता देखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि अच्छी नस्ल की मुर्गियां पालें। मांस के लिए Broiler Breed: का चुनाव करें। यह नस्ल 1.5 से 2 महीनों में 2 से 2.5 केजी वजन तक हो जाती है।
मुर्गियों को कैसा संतुलित आहार दें
बता दें कि यदि आपने मुर्गी फॉर्म खोल रखा तो अपनी मुर्गिंयों को बीमारियों से बचाने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार दें। इसके लिए बाजार से प्र्री स्टार्टर, स्टार्टर और फिनिशर ले आएं। ये दाना मुर्गियों के लिए एकदम सही रहता है। इसके अलावा सूरजमुखी, तिल, मूंगफली, जौ और गेहूं आदि भी आहार में मुर्गियों को दे सकते हैं।
मुर्गियों में इंफेक्शन का रखें विशेष ध्यान
मुर्गियों में ग्रोथ और प्रोडक्शन के लिए इंफेक्शन का विशेष ध्यान रखें। मुर्गियों को साफ पानी के साथ सही आहार दें। वहीं बीमारियों से दूर रखने के लिए जरूरी टीकाकरण अवश्य कराएं। अगर मुर्गी में संक्रमण पाया गया है तो उसे अन्य मुर्गियों से अलग कर देना चाहिए।
व्यवसाय में मार्केटिंग भी है जरूरी
यहां आपको बता दें कि मुर्गी पालन व्यवसाय तब तक सही तरीके से राइज नहीं कर सकता जब तक कि आप अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग नहीं करेंगे। अपने आसपास के इलाकों में पता कर सकते हैं कि वहां कौन-कौन लोग अंडा एवं मीट विक्रय करते हैं। इनसे संपर्क कर इन्हे अंडे एवं चिकन मीट आदि सप्लाई कर सकते हैं।
राजस्थान सरकार की मुर्गी पालन योजना 2022
इस योजना में यदि आप राजस्थान के निवासी हैं तो मुर्गी पालन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का नाम है पॉल्ट्री फार्म लोन स्कीम इन राजस्थान। इसमें बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता दी जाती है। राजस्थान सरकार मुर्गी पालन योजना में 139 रुपये से लेकर 309 रुपये प्रति पक्षी के हिसाब से 5 साल के लिए ऋण राशि प्रदान करती है।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
पोल्ट्री फार्म लोन स्कीम में आवेदन करने के लिए निम्नलिखिल दस्तावेज आवश्यक हैं- :
-
राजस्थान प्रदेश के मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र
-
आवेदक की भूमि की जमाबंदी
-
सरपंच द्वारा प्रमाणित दो पासपोर्ट साइज की फोटो
-
भूमि का नक्शा
-
आवेदनकर्ता की 3 साल की गिरदावरी
ऑनलाइन आवेदन के लिए इस बेवसाइट पर जाएं
अगर आपको राजस्थान सरकार की पोल्ट्री फार्म लोन स्कीम में ऑनलाइन आवेदन करना है तो इसकी आधिकारिक बेवसाइट है- Official Website: https://animalhusbandry.rajasthan.gov.in/
ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह महिंद्रा ट्रैक्टर व एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Check On Road Price
सम्बंधित समाचार
एग्रीवोल्टाइक तकनीक से किसानों की बढ़ेगी आमदनी, खेती के साथ बिजली उत्पादन
बासमती धान का भाव 2026: 1401 किस्म ₹5,122 के पार, 1718 और 1121 में तेजी
इसे भी पढ़ें
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?
एमपी में कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 29 अक्टूबर तक आवेदन का मौका
UP Allots Land to 3 Firms for Tractor, Dry Fruit Units Near Yamuna Expressway
मानसून जुलाई 2025: किसानों को राहत या मुसीबत? जानिए पूरे देश का हाल