Mini Seed Drill Machine : देश के कई राज्यों में अभी रबी फसलों की बुवाई का काम जोरों पर चल रहा है। इस समय किसान प्लेट प्लांटर, बेड-फॉर्मर-कम-सीडर, जीरो-टिल ड्रिल, सीड ड्रिल और सुपर सीडर जैसी आधुनिक मशीनरी के उपयोग से गेहूं, चना, सरसों सहित अन्य रबी फसलों की पछेती बुआई कर रहे हैं। हालांकि, बुवाई के इन आधुनिक और उन्नत तकनीकी यंत्रों ने किसानों की श्रम लागत कम करने में काफी अहम भूमिका निभाई है, लेकिन इनके माध्यम से की गई बीज की बुवाई में सही जमाव की समस्या हमेशा बनी रही है। हालांकि अब किसानों को बीज की बुआई और सही जमाव की समस्या का हल मिल गया है। यूपी के सहारनपुर के एक किसान द्वारा एक खास मिनी सीडड्रिल मशीन का उपयोग शुरू किया गया है। इस मशीन की मदद से वे न केवल बीज की सही बुआई करते है, बल्कि खाद छिड़काव का काम भी साथ-साथ ही करते हैं। इस मशीन की मदद से उनकी खेती में समय और मेहनत दोनों की बचत होती है और बीज का सही जमाव भी देखने को मिल रहा है। बुवाई के साथ खाद का छिड़काव करने वाले इसी मिनी सीड ड्रिल का बाजार मूल्य करीब 15,000 रुपए के आसपास बताया गया है और इस मशीन को छोटे और सीमांत श्रेणी के किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं बताया जा रहा है। आइए, इस मिनी सीडड्रिल की खासियत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सहारनपुर के किसान संजय चौहान ने इस मिनी सीड ड्रिल यंत्र को ऑनलाइन मंगाया है। इस मशीन की कीमत की बात करें तो यह केवल 15 हजार रुपए में आसानी से उपलब्ध है। इस मिनी सीड ड्रिल मशीन को छोटे से छोटे किसान आसानी से खरीद सकते हैं और इसके उपयोग से गेहूं, सरसों, मूंग दाल, उड़द, मसूर, चना, राजमा, मूंगफली, अरहर सहित दाने वाली सभी फसलों की आसानी से बुआई कर सकते हैं। सही मायने में यह छोटे किसानों के लिए बहुत ही उपयुक्त मशीन साबित हो रही है। क्योंकि मिनी सीडड्रिल मशीन के लिए किसी ट्रैक्टर की आवश्यकता नहीं होती है, जिस किसान के पास ट्रैक्टर उपलब्ध नहीं है वे भी इसके उपयोग से आसानी से बीज की बुआई कर सकते है। इस सीड ड्रिल मशीन से दो मजदूर आसानी से एक हेक्टेयर की बुवाई आसानी से कर सकते हैं।
किसान संजय चौहान ने बताया कि मिनी सीडड्रिल मशीन को उन्होंने गुड़गांव से ऑनलाइन मंगाया था। इस मशीन के उपयोग से गन्ना और आलू को छोड़कर बाकी सभी फसलों के बीजों की आसानी से बुआई की जा सकती है। इनमें सरसों, मूंगदाल, उड़द, मसूर, चना, राजमा, मूंगफली, अरहर सहित दाने वाली सभी फसलें शामिल है। इस मिनी सीडड्रिल मशीन का रखरखाव (maintenance) भी आसान है और कम लागत वाला है। इस कृषि मशीन को केवल दो मजदूर की मदद से चलाया जाता है। यह मशीन एक दिन में लगभग एक हेक्टेयर की आराम से बिजाई कर सकती है। मिनी सीडड्रिल मशीन गहराई में बीज की बुवाई करती है, जिससे बीज का फुटाव भी अच्छा होता है और पैदावार भी अधिक होती है।
किसान संजय ने बताया कि इस मिनी सीडड्रिल मशीन के उपयोग से लाइन से बीज की बुआई होती है, जिससे बीज की मात्रा भी कम लगती है। बीज की गहराई में बुआई होने से पौधे की जड़ भी मजबूत रहती है और आंधी तूफान में फसल के गिरने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। पहले के किसान पूरब से पश्चिम दिशा में फसल की बुआई किया करते थे, लेकिन अब उत्तर से दक्षिण की ओर बुआई करते हैं। इससे सूरज का प्रकाश फसलों की जड़ तक पहुंचता है, जिससे फसलों में कीट-रोग भी कम लगते हैं और फसलों का फुटाव भी अन्य बुवाई यंत्रो के तुलना में काफी अच्छा रहता है, जिससे फसल पैदावार भी अधिक होती है। इस मिनी सीडड्रिल मशीन को मात्र 15000 हजार रुपए में छोटे से छोटे किसान भी आसानी से खरीद सकता है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
Mahindra Expands Farm Machinery Range with Groundnut Thresher for 4 States
पराली जलाने का टिकाऊ हल: कुबोटा PRO588i-G कंबाइन हार्वेस्टर
कुफरी जामुनिया आलू की खेती कैसे करें? जानें उपज और विशेषताएं
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़