Horticulture Crops: फल, फूल और सब्जी उगाने के लिए 75% सब्सिडी

Horticulture Crops: फल, फूल और सब्जी उगाने के लिए 75% सब्सिडी
शेयर पोस्ट

Chhat Par Bagwani Yojana : फल, फूल और सब्जी उगाने के लिए सरकार दे रही सब्सिडी

Chhat Par Bagwani Yojana Bihar :  देश में कृषि उत्पादों की तेजी से बढ़ती मांग तथा ग्रामीण क्षेत्रों में घटती खेती योग्य भूमि के कारण महंगाई में वृद्धि देखी जा रही है। साथ ही कस्बे और छोटे-बड़े शहरों में रहने वाले लोगों को ताजे फल और सब्जियों के स्वाद से वंचित होना भी पड़ रहा है। हालांकि, अब कई क्षेत्रों में लोग अपने घरों की छत, बालकनी या गमले में फल, फूल और सब्जी की बागवानी कर रहे हैं, जिससे उन्हें खाने के लिए ताजी सब्जी और फल उत्पादन मिल रहा है। इस चलन को बढ़ावा देने के लिए कई राज्यों द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रोत्साहन योजनाएं भी शुरू की गई है, जिनके अंतर्गत लोगों को छत पर उद्यानिकी फसलों को उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप बिहार राज्य से हैं और आपको बागवानी (Gardening) का शौक है, तो यह खबर आपके के लिए काम की हो सकती है। 

बिहार सरकार द्वारा एक विशेष योजना शुरू की गई है, जिसके माध्यम से सरकार घरों में गमले, छत, बालकनी पर फल-फूल और सब्जी उगाने वाले लोगों को सब्सिडी दे रही है। राज्य के कुछ चुनिंदा शहरों के लोग राज्य सरकार की इस योजना में आवेदन कर सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं और खाने के लिए ताजी सब्जी उगा सकते हैं। आइए, जानते हैं कि इस योजना में लाभ उठाने के लिए आवेदन कैसे और कहां करना होगा? 

सरकार ने चलाई छत पर बागवानी योजना (Government launched rooftop gardening scheme)

राज्य सरकार द्वारा चालू वर्ष 2024-25 के लिए “छत पर बागवानी योजना” चलाई गई है। इस योजना के तहत बिहार सरकार शहरी क्षेत्रों में घर की छत पर फल, फूल एवं सब्जी को बढ़ावा देना चाहती है। इस योजना का लाभ राजधानी पटना के शहरी क्षेत्र पटना सदर, दानापुर, खगौल, फुलवारी, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर जिले के शहरी निवासियों द्वारा लिया जा सकता है। सरकार द्वारा 'छत पर बागवानी योजना' दो श्रेणियों में चलाई जा रही है। पहली- गमले की योजना और दूसरी- फार्मिंग बेड योजना। 

लोगों को मिलेगी 75 प्रतिशत की सब्सिडी (लोगों को मिलेगी 75 प्रतिशत की सब्सिडी)

योजना का लाभ अभी पटना सदर, दानापुर, खगौल, फुलवारी, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर के रहने वाले वैसे व्यक्ति जिनके पास अपना घर हो अथवा अपार्टमेंट में फ्लैट हो जिनकी छत पर 300 वर्ग फीट जगह हो, वे सभी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। छत पर बागवानी योजना के तहत उन्हें 75 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी। सरकार द्वारा गमले की योजना के तहत इकाई लागत 8975 रुपए पर 75 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। वहीं, फार्मिंग बेड योजना के तहत 30 वर्ग फीट में फार्मिंग बेड लगाने पर सरकार की ओर से 48,574 रुपए इकाई लागत पर 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। 

लाभार्थी को कितने रुपए देने होंगे  (How much money will the beneficiary have to pay?)

फार्मिंग बेड योजना के तहत प्रति इकाई (300 वर्ग फीट) का इकाई लागत 48,574 रुपए पर सब्सिडी 75 प्रतिशत (अर्थात 36,430.50 रुपए) मिलेगी तथा शेष 12,143.50 रुपए लाभार्थी को देने होंगे। इसी प्रकार गमले की योजना अंतर्गत प्रति इकाई लागत 8975 रुपए पर सरकार द्वारा 75 प्रतिशत की सब्सिडी (अर्थात 6731.25 रुपए) दी जाएगी तथा शेष 2243.75 रुपए लाभार्थी द्वारा देय होगा। फार्मिंग बेड योजना अंतर्गत स्वयं के मकान की स्थिति में 2 इकाई तथा अपार्टमेंट एवं शैक्षणिक/अन्य संस्थान हेतु अधिकतम 5 इकाई का लाभ दिया जाएगा। गमले की योजना का लाभ संस्थाओं को नहीं दिया जाएगा तथा गमले की योजना का लाभ किसी आवेदक द्वारा अधिकतम 5 यूनिट तक लिया जा सकेगा।

इन पौधों के लिए मिलेगी सब्सिडी (Subsidy will be available for these plants)

इस योजना के तहत घरों में गमले, छत और बालकनी में बैंगन, मिर्च, गोभी, गाजर, मूली, भिंडी, कद्दू और पत्तेदार सब्जी पौधे उगाने के लिए सब्सिडी मिलेगी। वहीं, अमरूद, नींबू, पपीता, आम, अनार और अंजीर फल के पौधे के लिए सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा, इनडोर/शुद्धिकरण और शो प्लांट एरेका पाम, रबर प्लांट/फाइकस लिराटा, स्नेक प्लांट/सेंसवेरिया, डैफॉन (डिफेनबैचिया), मोर पंखी (थूजा एसपीपी), क्रोटन, क्रिसमस पौधे (अरकेरिया), फिकसस्टार लाइट, फिकसपांडा, सिंगोनियम, एग्लोनिमा, मनी प्लांट पौधे के लिए सब्सिडी देय है। जबकि औषधीय पौधे में मिंट प्लांट (पुदीना), तुलसी, एलोवेरा, अश्वगंधा, स्टीविया, कारी पत्ता, लेमन ग्रास के लिए सब्सिडी लाभ देय होगा। 

कैसे करें छत पर बागवानी योजना में आवेदन (How to apply for rooftop gardening scheme)

राजधानी पटना के पटना सदर, दानापुर, फुलवारी एवं खगौल तथा भागलपुर, गया एवं मुजफ्फरपुर जिले के शहरी क्षेत्र में इस योजना का लाभ दिया जाएगा। चयन हेतु जिला के लक्ष्य अन्तर्गत 78.60% सामान्य जाति, 20 प्रतिशत अनुसूचित जाति (SC) तथा 1.40 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति (ST) की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कुल भागीदारी में 30 प्रतिशत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। बिहार कृषि विभाग द्वारा उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर छत पर बागवानी योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म (2024-25) मांगे गए हैं। इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन के लिए  उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाएं। होम पेज पर योजना के विकल्प में 'छत पर बागवानी योजना' पर क्लिक करें और छत पर बागवानी सब्सिडी के लिए आवेदन करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Eicher
Swaraj
Massey Ferguson
Farmtrac
Mahindra
Powertrac
Sonalika
John Deere
New Holland
Kubota
Solis
Captain
VST
Indo Farm
Preet
Same Deutz Fahr
Trakstar
ACE
Tafe
Force
Escorts
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE