पराली को जमीन के अंदर ही डी-कंपोज करने के लिए बनी कट सॉइलर मशीन

पराली को जमीन के अंदर ही डी-कंपोज करने के लिए बनी कट सॉइलर मशीन
शेयर पोस्ट

पराली को जमीन के अंदर ही डी-कंपोज करेगी जापानी मशीन, जानिए क्या है प्रोसेस

Stubble Management Machinery : पराली (धान फसल अवशेष) का निपटारा करने के लिए राज्य सरकारों द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं। इनमें कृषि विभागों की कई योजनाओं के तहत किसानों से फसल अवशेष (पराली/पुआला) निपटाने के लिए आवश्यक सीटू और एक्स सीटू फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनरी की खरीद के लिए अलग-अलग वित्तीय सहायता की पेशकश भी की जाती है। इसके लिए विभाग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर किसानों से ऑनलाइन आवेदन भी आमंत्रित किए जाते हैं। साथ कई सहकारी संस्थाओं एवं जागरूक किसानों द्वारा पराली प्रबंधन का सही ढंग से निपटारा करने के लिए अन्य किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है। इन प्रयासों के बावजूद भी हरियाणा-पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में पराली एक बहुत बड़ी समस्या है, जिसको लेकर सरकार, किसान और प्रशासन हर कोई चिंतित है। लेकिन, अब जापानी तकनीक से बनी कट सॉइलर मशीन से पराली की समस्या से किसानों को जल्द ही छुटकारा मिल सकता है। यह मशीन अलग-अलग मिट्टी में पैदावार को बढ़ाने, अधिक लवण वाली भूमि पर फसल को उगाने और पैदावार को बढ़ाने के लिए उपयोगी है। इस मशीन की मदद से पराली भी डी-कंपोज होने लगा है। आइए, जापान में तैयार हुई इस मशीन की विशेषताएं एवं काम करने के तरीकों के बारे में जानते हैं। 

वैज्ञानिक कई सालों से कर रहे हैं प्रयोग (Scientists have been experimenting for many years)

पराली (फसल अवशेष) को निपटाने के लिए वैज्ञानिकों ने कट सॉइलर (Cut Soiler) मशीन बनाई है, जो  जापानी तकनीक पर आधारित है। कट सॉइलर नाम की यह मशीन जापान में तैयार हुई है। इस मशीन की तकनीक को भारत लाया गया है, जिसका प्रयोग हरियाणा के करनाल के CSSRI में पिछले कई सालों से वैज्ञानिक कर रहे हैं। CSSRI में ये प्रयोग करीब 6 साल से चल रहा है, जिसका लाभ अब भारत के किसानों को मिलने वाला है। 

जापानी तकनीक से तैयार हुई इस मशीन का पहले वहीं पर प्रयोग हुआ जहां जमीन में अधिक लवण है। ऐसी भूमि पर फसल कम होती है। मशीन में लगे ब्लेड मिट्टी को खोदते हैं और लवण की मात्रा कम हो जाती है तथा पानी के साथ वो लवण बह जाते हैं, जिससे मिट्टी में फसल की पैदावार अच्छी होती है। 

भारत में लाने की तैयारी (Preparation to bring to India)

कट सॉइलर मशीन (cut soiler machine) फिलहाल, जापान के पास है। जापान की कंपनी ही इसे बना रही है। वहां के कृषि संस्थान के सहयोग के माध्यम से भारत के करनाल के आईसीएआर- सीएसएसआरआई के वैज्ञानिक इसे भारत में लाकर प्रयोग कर रहे हैं, जिससे इस मशीन पर काम किया जा सके। इस मशीन का प्रयोग अलग-अलग जगहों के किसानों के खेतों में अलग-अलग मिट्टी में किया गया, जिसका फायदा देखने को मिला, साथ इसके जरिए फसल पैदावार भी बढ़ी।  धान में 10-12 प्रतिशत प्रति एकड़, जबकि गेहूं में 15-16 प्रतिशत प्रति एकड़ की पैदावार इस मशीन के प्रयोग से बढ़ी। 

पराली जमीन में ही हो जाती है डी-कंपोज (The stubble gets decomposed in the ground itself)

जब यह कट सॉइलर मशीन जमीन खोदती है, तो जहां मिट्टी के रंग की परेशानी है, वहां पानी गहराई तक जाता है और फसल को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल जाता है। हालांकि जब वैज्ञानिक इस पर लगातार काम कर रहे थे तो उन्होंने पाया कि फसल अवशेष (पराली) भी इसके माध्यम से  जमीन में दब जाती है और मिट्टी में ही डी-कंपोज हो जाती है। इसके बाद उन्होंने उस प्रयोग पर काम किया और देखा कि पराली को इस कट सॉइलर मशीन के जरिए जमीन में डी कंपोज किया जा सकता है, जिसके बाद पराली अपने आप अंदर गल जाएगी। इससे किसानों को खेतों में पराली जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही जब अगली फसल उगाई जाएगी तो पराली अपने आप अंदर गल जाएगी और जैविक खाद का काम करेगी। 

कट सॉइलर मशीन मशीन के फायदे (Advantages of Cut Soiler Machine Machine)

अब भारत के कृषि विभाग के एक्सपर्ट और जापान के वैज्ञानिक, भारत के कृषि उपकरण निर्माताओं के साथ दिसंबर में मीटिंग करेंगे, जिससे इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा सके और सस्ती कीमत पर यह मशीन भारत में ही तैयार हो जाए। साथ ही किसानों के लिए आसानी से उपलब्ध हो सके। इस मशीन के प्रयोग से खेतों में पराली जलाने की समस्या खत्म होगी। साथ ही अधिक पैदावार, खाद का कम इस्तेमाल होगा। ज्यादा लवण और रंग वाली भूमि (लवण वाली मिट्टी) पर भी बढ़िया खेती हो सकती है। अब देखना ये होगा कि यह कट सॉइलर मशीन कब तक तैयार होती है और किसानों के लिए कितने दाम पर कैसे उपलब्ध होगी।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Powertrac
Farmtrac
John Deere
Eicher
New Holland
Solis
Kubota
Captain
VST
Preet
Indo Farm
Trakstar
Same Deutz Fahr
Tafe
ACE
Force
Escorts
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2868 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2945 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Swaraj

Starting Price

₹ X,XX

2734 cc 40 HP

For Price Click Here