ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

भारत में खेती के लिए 5 दमदार 4WD ट्रैक्टर - किसानो के कृषि कार्यो को बनायेगे आसान

भारत में खेती के लिए 5 दमदार 4WD ट्रैक्टर - किसानो के कृषि कार्यो को बनायेगे आसान
पोस्ट -22 दिसम्बर 2022 शेयर पोस्ट

खेती के लिए 5 बेहतरीन 4WD ट्रैक्टर मॉडल, जानें कीमत और फीचर्स

देश में 80 प्रतिशत छोटे एवं सीमांत किसान हैं, बाकी मुट्ठी भर वे किसान है, जिनके पास बड़ी जमींदारी है। देश के हर हिस्से में छोटे बड़े जमींदारी वाले किसानों को मिलकर करीब 141 मिलियन हेक्टेयर भूमि पर खेती की जाती है। देश के अंदर प्राचीन काल से ही पारंपारिक तरीक से बैलों की मदद से खेती होती आ रही हैं। लेकिन बदलते दौर में धीरे-धीरे खेती में बैलों की जगह कृषि ट्रैक्टरों ने ले ली है। आज के इस आधुनिक दौर में इन ट्रैक्टरों की मदद से जुताई से लेकर बुवाई, निराई-गुडाई, सिंचाई, खाद, उर्वकर, कीटनाशक, कटाई, दौनी और भंडारण जैसे तमाम कार्य समय, श्रम और पैसों की बचत के साथ किया जा रहा है। आज के इस आधुनिक दौर में बिना ट्रैक्टर के खेती करना लगभग ना के बराबर है। खेती के लिए सबसे दमादार और बेहतरीन सुविधाओं से लैस ट्रैक्टर किसानों को उपलब्ध कराने के लिए देश की सभी प्रमुख ट्रैक्टर मैन्यूफैक्चयरिंग कंपनियों के बीच होड़ मची हुई है। किसानों को अधिकतम लाभान्वित करने के लिए एक से बढ़कर एक सर्वश्रेष्ठ विशेषताओं के साथ दमदार और शक्तिशाली ट्रैक्टरों के उन्नत ट्रैक्टर मॉडल 2 डब्ल्यूडी और 4 डब्ल्यूडी वेरियंट बाजार में लॉन्च कर रही है। वर्तमान समय में भारतीय बाजारें के अंदर कई दमदार और शक्तिशाली ट्रैक्टरों के 2 डब्ल्यूडी और 4 डब्ल्यूडी वेरियंट उपलब्ध है, जो सभी अत्याधुनिक फीचर्स से लैस है। इन में से हम खेती के लिए 5 सबसे बेहतरीन 4 डब्ल्यूडी वेरियंट ट्रैक्टर्स लेकर आए है। जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद सकते है। साथ ही खेती में इनका उपयोग कर सकते है। आइए ट्रैक्टरगुरु के इस लेख के माध्यम से इन 5 सबसे बेहतरीन 4 डब्ल्यूडी वेरियंट ट्रैक्टर्स के कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारें में जानते हैं।

New Holland Tractor

2WD एवं 4WD श्रेणी

भारत में दर्जनों ट्रैक्टर मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियां ट्रैक्टरों का निर्माण कर रही है। ये कंपनियां खेती और संबंधित उपयोगों के लिए 2 डब्ल्यूडी और 4 डब्ल्यूडी श्रेणी में ट्रैक्टरों को बनाती है। 4 डब्ल्यूडी वेरियंट के ट्रैक्टर की खींचने की शक्ति 2 डब्ल्यूडी वेरियंट ट्रैक्टर के मुकाबले अधिक होती है। इन वेरियंट के ट्रैक्टरों से खेती और संबंधित क्षेत्र में भारी ढुलाई के काम में किया जाता है। इस वेरियंट में ट्रैक्टर भी सभी अटैचमेंट के साथ सुचारू रूप से काम करते हैं। क्योंकि ट्रैक्टर अपने चारों टायरों से काम करता हैं। वही, 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर अपने पिछले टायर से कार्य के लिए टॉर्क की आपूर्ति करते हैं। इसलिए 4WD ट्रैक्टर, 2 डब्ल्यूडी ट्रैक्टर के मुकाबले खेती के साथ-साथ व्यावसायिक उपयोग के लिए भी बेहतर होते हैं।

जॉन डियर 5105 4wd - 40 HP, लिफ्टिंग क्षमता 1600Kg

जॉन डियर 5105 4wd

जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर जॉन डियर ट्रैक्टर ब्रांड का 40 एच.पी सेगमेंट का दमदार और शक्तिशाली ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर सर्वश्रेष्ठ विशेषताओं से लैस एक अग्रणी कृषि ट्रैक्टर मॉडल है। जॉन डियर ट्रैक्टर कंपनी ने इसे 2 डब्ल्यूडी और 4 डब्ल्यूडी दोनों ही वेरियंट में लॉन्च किया है। जॉन डीरे 5105 ट्रैक्टर एक तकनीकी रूप से सम्पन मॉडल है, जों किसानों की उन आवश्यकता को पूरा करता है, जो वे ट्रैक्टर में चाहते हैं। जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर, 40 एच.पी पावर के साथ 2900 सीसी का शक्तिशाली इंजन हैं, जो 2100 आरपीएम की पॉवर उत्पन्न करता है। ट्रैक्टर में ड्राई टाइप ड्यूल एलिमेंट एयर फिल्टर के साथ कूलैंट कूल्ड सिस्टम और एक बड़ा रेडियेटर दिया गया हैं। जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर का पीटीओं पावर 34 एचपी है। इस ट्रैक्टर की इंजन कैपेसिटी अच्छी माइलेज प्रदान करती है। यह ट्रैक्टर बड़े पैमाने पर खेती के लिए अच्छा है। इस ट्रैक्टर का उपयोग हैवी लोड़ उपकणों एवं हैरो, रोटावेटर, टिलर आदि में भी कर सकते है। जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 1650 किलोग्राम तक है। यह पॉवर स्टीयरिंग में आता है। जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर में आगे के टायर 8 ग 18 और पीछे के टायर 13.6 ग 28 के साइज में आते है। भारत में जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर की कीमत 6.05 से 6.25 लाख’ रुपए है। यह एक्स-शोरूम कीमत है।

स्वराज 855 FE - 52 HP, लिफ्टिंग कैपेसिटी 1700 किलो

जॉन डियर 5105 4wd

स्वराज 855 FE ट्रैक्टर को ट्रैक्टरों का कोहिनूर भी कहा जाता है। पंजाब में स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर किसानों के बीच ज्यादा लोकप्रिय है। स्वराज ट्रैक्टर ब्रांड ने इसे 52 एच.पी श्रेणी में विभिन्न सुविधाओं के साथ लॉन्च किया है। अपनी श्रेणी का सबसे दमदार 4 डब्ल्यूडी वेरियंट का ट्रैक्टर है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर की खेत और संबंधित अन्य भारी कामों में इसकी परफॉर्मेंस बहुत बढि़या है। इस ट्रैक्टर में डीजल की खपत बहुत कम है साथ ही इसकी मेन्टीनेश बहुत कम है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर  में तीन सिलेंडर, 3308 सीसी और 52 एचपी 4 स्ट्रोक डाईरेक्ट इंजेक्शन डीजल इंजन है। इस ट्रैक्टर में एयर फिल्टर 3 स्टेज वाला ऑयल बाथ टाईप का है। इस ट्रैक्टर की पीटीओं पावर 42 एचपी है। स्वराज 855 एफई में कोनसटेन्ट मेन्स टाइप का ट्रांसमिशन है। ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 30.9 किमी/घंटा हैं। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1700 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर में पॉवर स्टीयरिंग है। ट्रैक्टर में डीजल टैंक की क्षमता 60 लीटर है। ट्रैक्टर में आगे के टायर 9.50 X 20 और पीछे के टायर 14.9 X 28 के साइज में आते है। इस ट्रैक्टर की गारंटी 2000 घंटा/2 वर्ष है। ट्रैक्टर का कुल वजन 2440 किलोग्राम है। स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर की कीमत 7.80 से 9.89 लाख’ रुपए है। यह कीमत एक्स शोरूम है।

महिंद्रा जीवो 365 DI 4Wd - 36 एच.पी पावर रेंज

MAHINDRA JIVO 365 DI 4WD

महिंद्रा किसानों के काम को अधिक आरामदायक और उत्पादक बनाने के लिए उत्तम श्रेणी की कृषि मशीनरी प्रदान करता है। महिंद्रा एंड महिंद्रा हमेशा बाजार में अविश्वसनीय गुणवत्ता वाले ट्रैक्टरों के साथ आता है। महिंद्रा जीवो 365 DI ट्रैक्टर उनमें से एक है। यह ट्रैक्टर 36 एच.पी श्रेणी में नई पीढ़ी के किसान की पहली पसंद है। यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर, 2048 सीसी और 36 एच.पी का डीजल इंजन दिया गया है। इंजन अधिकतम 118 न्यूटन मीटर का टोर्क उत्पन्न करता है। यह ट्रैक्टर सिंगल ड्राई क्लच के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में वाटर कूलिंग सिस्टम और ड्राई एयर क्लीनर इंजन के तापमान को पूरी तरह से नियंत्रित करता है। ट्रैक्टर की अधिकतम गति आगे की ओर 23.2 किमी/घंटा है। जबकि पीछे की ओर अधिकतम स्पीड 21.8 किमी प्रति घंटा है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 8 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इसमें तेल में डूबे हुए ब्रेक दिए गए हैं। यह ट्रैक्टर पावर स्टीयरिंग के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 35 लीटर क्षमता का ईंधन टैंक दिया गया है। इस ट्रैक्टर में 30 एच.पी पीटाओ पावर है। महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 900 किलोग्राम है। महिंद्रा ट्रैक्टर का यह मॉडल 4 डब्ल्यूडी वेरियंट में आता है। महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर कीमत 5.75 से 5.98 लाख रुपए है। लेकिन यह एक्स-शोरूम कीमत होती है। आप इस ट्रैक्टर से ढुलाई भी कर सकते हैं। इसके अलावा, कृषि के कामों में भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स 4Wd - 55 HP लिफ्लिंग कैपेसिटी 2500KG

फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स

फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स एक शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जो 55 एच.पी के सेगमेंट में सबसे भारी-भरकम ट्रैक्टर है, इसकी परफॉर्मेंस बहुत शानदार है। फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स सबसे दमदार विभिन्न अधुनिक उन्नत सुविधाओं से लैस नया ट्रैक्टर मॉडल है, जो अपनी ईंधन दक्षता, बेहतरीन विशेषताओं, गुणवत्ता, कीमत और उन्नत तकनीक के लिए लोकप्रिय है। इसके अलावा, ट्रैक्टर में एक डबल-एक्टिंग स्पूल वाल्व है, जो बेहतर हाइड्रोलिक्स का प्रतिनिधित्व करता है। यह ट्रैक्टर तीन सिलेंडर, 3514 सीसी और 55 एच.पी पावर के  शक्तिशाली डीजल इंजन के साथ आता है, जो 2000 का इंजन रेटेड आरपीएम पॉवर उत्पन्न करता है। इसमें एयर फिल्टर ड्राई टाईप का दिया गया है। फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स ट्रैक्टर का पीटीओं पावर 49 एचपी है। इस का ट्रांसमिशन कांस्टेंट मेन्स टाइप का है। इसमें 16 गियर आगे के लिए और 4 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। फार्मट्रैक ट्रैक्टर का यह ट्रैक्टर मॉडल 4 डब्ल्यूडी श्रेणी में आता है। इस ट्रैक्टर मॉडल का ग्राउंड क्लीयरेंस 340 एमएम है। फार्मट्रैक 60 पॉवरमैक्स ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 2500 किलोग्राम है। इस ट्रैक्टर का उपयोग खेतों में उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न अनुलग्नकों के साथ किया जा सकता है। जैसे कि जुताई, समतल करना, बुवाई, पोखर, ढोना और कटाई। उपयोगिता आधारित यह ट्रैक्टर व्यावसायिक उपयोग उद्योग में भी लोकप्रिय है।

न्यू हॉलैंड 3630 TX - 55 HP में 4 WD ट्रैक्टर

न्यू हॉलैंड 3630 TX

भारतीय ट्रैक्टर ब्रांड में न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर ब्रांड सबसे सफल है। न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर भारतीय बाजार के लिए वैल्यू फॉर मनी ट्रैक्टर के निर्माण के लिए जानी जाती है। न्यू हॉलैंड कम्पनी ने न्यू हॉलैंड 3630 TX प्लस लॉन्च किया है। यह 55 एचपी श्रेणी का सबसे दमदार ट्रैक्टर है। न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस में तीन सिलेंडर, 55 एचपी का शक्तिशाली इंजन दिया गया है। एयर फिल्टर ड्राई टाइप का है। कूलिंग सिस्टम वॉटर कूल्ड टाइप का है। पीटीओ पावर 46.75 एचपी है। इसमें 8 गियर आगे के लिए और 2 गियर पीछे के लिए दिए गए हैं। ट्रैक्टर की अधिकतम स्पीड आगे की ओर 31.4 किमी/घंटा है। इस ट्रैक्टर में स्वतंत्र क्लच लीवर के साथ ड्यूल क्लच दिया गया है। न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस 4 व्हील ड्राइव वेरियंट में आता है। ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है। ट्रैक्टर में डीजल टैंक 60 लीटर का है। ट्रैक्टर में आगे के टायर 7.5 X 16 / 9.5 X 24 और पीछे के टायर 14.9 X 28 / 16.9 X 28 के साइज में आते है। इस ट्रैक्टर की गारंटी 60000 घंटा / 6 वर्ष है। न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस ट्रैक्टर उन किसानों द्वारा पसंद किया जाता है जिनके पास औसत कृषि क्षेत्र है और खेती के नियमित उपकरण जैसे कल्टीवेटर, ट्रेलर, रोटावेटर, का उपयोग करते हैं।

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह सोनालिका ट्रैक्टर व मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर