महिंद्रा ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट अगस्त 2024 : कुल बिक्री में 1 प्रतिशत की वृद्धि, 20,518 यूनिट्स बेचे

पोस्ट -04 सितम्बर 2024 शेयर पोस्ट

महिंद्रा ट्रैक्टर ने अगस्त 2024 में निर्यात बिक्री में किया बेहतरीन प्रदर्शन, घरेलू बिक्री में 1 प्रतिशत की गिरावट

Mahindra & Mahindra Tractors Sales Report August 2024 : महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने हाल ही में अगस्त 2024 में महिंद्रा ट्रैक्टरों की बिक्री रिपोर्ट जारी की है। इसमें महिंद्रा ने अपने घरेलू और निर्यात मार्केट में बेचे गए कुल ट्रैक्टरों के आंकड़े बताए है। ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट की मानें तो महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बिक्री में 1 प्रतिशत की मामूली गिरावट हुई है। अगस्त 2024 के दौरान महिंद्रा की घरेलू बिक्री 20,518 यूनिट्स की रही है, जबकि पिछले वर्ष अगस्त 2023 में कंपनी ने अपने घरेलू बाजार में 20,647 ट्रैक्टर्स बेचे थे। इससे पता चलता है कि अगस्त 2024 में महिंद्रा ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री में गिरावट आई है। वहीं, रिपोर्ट के आंकड़े दर्शाते है कि महिंद्रा ने निर्यात बिक्री में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने निर्यात बिक्री में 36 प्रतिशत की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है। आइए, इस सेल्स रिपोर्ट से महिंद्रा ट्रैक्टर द्वारा दोनों बाजारों (घरेलू और निर्यात) में बेचे गए यूनिट्स आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अगस्त 2024 में घरेलू और निर्यात को मिलाकर 21917 ट्रैक्टर बेचे (Mahindra & Mahindra sold 21917 tractors in August 2024 including domestic and export)

अगस्त 2024 के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा ने निर्यात बिक्री में मजबूत प्रदर्शन करते हुए 1399 यूनिट्स निर्यात किए है, जबकि पिछले वर्ष की इसी समान अवधि के दौरान महिंद्रा द्वारा 1029 ट्रैक्टर निर्यात किए गए थे। निर्यात बिक्री में बढ़ोतरी यह दर्शाती है कि महिंद्रा द्वारा निर्मित ट्रैक्टर अब विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहे हैं। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स की ऑल-ओवर (घरेलू और निर्यात) बिक्री देखी जाए, तो कंपनी ने अगस्त 2024 में कुल  21,917 यूनिट्स बेचे है, जबकि पिछले वर्ष अगस्त 2023 के दौरान महिंद्रा द्वारा अपने घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में कुल 21,676 ट्रैक्टर बेचे गए थे। इससे पता चलता है कि कंपनी ने अपने घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों को मिलाकर ट्रैक्टरों की ऑल-ओवर बिक्री में 1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

अगस्त 2024 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर की कुल बिक्री आंकड़े (Mahindra & Mahindra Tractor Total Sales Figures in August 2024)

विवरण अगस्त 2024 अगस्त 2023 परिवर्तन (%) में
घरेलू 20,518 20,647 -1.00%
निर्यात 1,399 1,029 36.00%
ऑल-ओवर बिक्री (घरेल+निर्यात्) 21,917 21,676 1.00%

अगस्त 2024 में महिंद्र एंड महिंद्रा ट्रैक्टर की साल-दर-साल (YTD) बिक्री (Mahindra & Mahindra Tractor Year-on-Year (YTD) Sales in August 2024)

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अगस्त 2024 में साल-दर-साल (YTD) बिक्री में 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। महिंद्रा ने चालू वर्ष 2024-25 के शुरूआती पांच महीने (अप्रैल से अगस्त) तक घरेलू और निर्यात को मिलाकर कुल 170593 ट्रैक्टरों की बिक्री की है, जबकि पिछले वर्ष 2023-24 में अप्रैल से अगस्त (पांच महीने) के दौरान कंपनी की YTD ट्रैक्टर बिक्री आंकड़ा 161860 यूनिट्स का था।

YTD अप्रैल से अगस्त 2024 तक महिंद्रा ट्रैक्टर की घरेलू और निर्यात बिक्री (Mahindra Tractor Domestic & Export Sales YTD April to August 2024)

महिंद्रा ने चालू वर्ष के अप्रैल से अगस्त 2024 तक घरेलू बाजार में 163035 ट्रैक्टर बेचे है, जबकि पिछले वर्ष अप्रैल से अगस्त (पांच महीने) की अवधि तक कुल 156690 ट्रैक्टर घरेलू बाजार में बेचे गए थे। इस तरह पता चलता है कि कंपनी ने पिछले साल की तुलना में इस वर्ष अगस्त 2024 तक घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। वहीं निर्यात बिक्री में महिंद्रा ने 46 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। निर्यात बाजार में कंपनी ने अप्रैल से अगस्त 2024 तक (शुरूआती 5 महीने) 7558 ट्रैक्टर निर्यात किए है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के पांच महीनों (अप्रैल से अगस्त) में महिंद्रा ट्रैक्टर ने कुल 5170 यूनिट्स निर्यात किए थे।

अप्रैल से अगस्त 2024 तक साल-दर-साल (YTD) बिक्री रिकार्ड (Year-on-year (YTD) sales record from April to August 2024)

विवरण

YTD 2024-25 अप्रैल से अगस्त ( 5 महीने)
YTD 2024-25 YTD 2023-24 परिवर्तन (% में)
घरेलू बिक्री 1,63,035 1,56,690 4.00%
निर्यात 7,558 5,170 46.00%
कुल बिक्री 1,70,593 1,61,860 5 %

ट्रैक्टरों के बिक्री प्रदर्शन पर टिप्पणी (Comment on sales performance of tractors)

महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एमएफई) के अध्यक्ष हेमंत सिक्का के ट्रैक्टरों की बिक्री प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा, “हमने अगस्त 2024 के दौरान घरेलू बाजार में 20,518 ट्रैक्टर बेचे हैं। दक्षिण, मध्य, पश्चिमी और अधिकांश उत्तरी राज्यों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने सामान्य से अधिक बारिश की है। हालांकि पंजाब और बिहार जैसे कुछ क्षेत्रों में यह कम रही है। जलाशयों के स्तर में सुधार हुआ है और खरीफ बुवाई पिछले साल की तुलना इस साल बहुत अच्छी और अधिक हुई है। इससे किसानों का उत्साह बढ़ा है। सामान्य से अधिक मानसून, आगामी त्यौहारी सीजन, बंपर खरीफ फसल और किसानों के लिए व्यापार की अनुकूल शर्तों से आगामी महीने ट्रैक्टर उद्योग की वृद्धि को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। निर्यात बाजार में, हमने 1,399 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 36 प्रतिशत की वृद्धि है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

`

Quick Links

Popular Tractor Brands

Most Searched Tractors