किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए पंजाब सरकार के द्वारा बहुत सारे ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे कि राज्य में किसानों की आय में वृद्धि हो सके। इसके लिए पंजाब सरकर किसानों के लिए बहुत सी ऐसी योजनाओं को संचालित कर रही है। जिनके माध्यम से किसानों को आर्थिक मदद दी जा रही है। इसी कड़ी में पंजाब सरकार ने केंद्र की मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत एक योजना फिर से किसानों के लिए निकाला है। पंजाब सरकार राज्य में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य सम्पदा योजना के तहत राज्य में मछली पालन करने के लिए किसानों को 40 प्रतिशत तक सब्सिडी देने का ऐलान किया है। इस बात की पुष्टी खुद पंजाब के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने की है। उन्होंने राज्य के किसानों से अपनी आय बढ़ाने के लिए कृषि के सहायक व्यवसाय के रूप में मछली पालन को अपनाने का आग्रह किया है। मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री ने कहा कि सरकार मछली पालन अपनाने के लिए 40 प्रतिशत अनुदान पेशकश कर रही है और किसानों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। इस क्षेत्र से किसान उचित उत्पादन कर अच्छा लाभ अर्जित कर सकते है।
पंजाब के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 21 नवंबर को मनाए जाने वाले विश्व मत्स्य दिवस पर मछली/झींगा किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार मछली पालन को पेशे के रूप में अपनाने के लिए हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मत्स्य पालन के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रही है| और राज्य में मछली पालन के लिए बुनियादी ढांचे के विकास और मछली उत्पादन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। राज्य में पिछले कुछ सालों में मत्स्य पालन क्षेत्र में काफी हद तक विस्तार देखने को मिला है। मत्स्य पालन क्षेत्र में इस विस्तार का श्रेय सरकार की उन तमाम योजनाओं को जाता है। जिन्हें सरकार ने किसानों को मत्स्य पालन क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए संचालित किया है । कृषि के सहायक पेशे के तौर पर मत्स्य पालन को अपनाकर किसान अपने आमदनी के स्रोत बढ़ाए।
विश्व मछली पालन दिवस के मौके पर दिए गए आधिकारिक बयान के अनुसार, पंजाब में कुल 43,691 एकड़ में मछली पालन किया जा रहा है, जहां से 1,89,647 टन मछलियों का उत्पादन किया जा रहा है। बयान में कहा गया कि पंजाब में जलभराव और खारे पानी से प्रभावित भूमि में झींगा की खेती की जा रही है, जो किसानों की आय बढ़ाने में सफल साबित हुई है। यहा झींगा मछली की खेती बड़े पैमाने पर की जा रही है। पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दावा किया कि वर्तमान में कुल 1,200 एकड़ क्षेत्र में झींगा की खेती की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस समय 15 सरकारी मछली बीज फार्म चल रहे हैं, जबकि फाजिल्का जिले के गांव किलियांवाली में एक नया सरकारी मछली बीज फार्म विकसित किया जा रहा है।
पंजाब मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विकास के मंत्री भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य मछली पालन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और राज्य में मछली पालन के लिए बुनियादी ढांचे के विकास और मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए खास जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा लाभार्थियों को मछली/ झींगा पालन के अलग-अलग प्रोजेक्टों के लिए नये तालाब तैयार करना, आरएएस और बायोफ्लॉक सिस्टम की स्थापना, मछली फीड मिलों की स्थापना और मछली ट्रांसपोर्ट वाहनों की खरीद आदि के लिए प्रोजैक्ट की कुल लागत पर 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। राज्य के किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह सरकार की इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए अपने-अपने जिलों के सम्बन्धित विभागों में तुरंत आवेदन दें। इसके अलावा, मंत्री भुल्लर ने कहा कि लुधियाना में एक थोक-सह-खुदरा सरकारी मछली बाजार चालू है और पटियाला में एक और नया मछली बाजार निर्माणाधीन है, जो जल्द ही चालू हो जाएगा।
दुनिया भर में 21 नवंबर को मनाए जाने वाले विश्व मछली पालन दिवस के मौके कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब में मछली पालन की अपार संभावनाएं हैं। पंजाब में मछली पालन के अनुकुल 37 हजार एकड़ जमीन का क्षेत्र है। जिनमें खारे इलाकों और सतलुज, ब्यास और घग्गर नदियों के किनारे की जमीन है। पंजाब में मछली पालन को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। यह सब्सिडी उन किसानों के लिए वरदान साबित होगी, जिनकी जमीन इस क्षेत्र में आती है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार मछली पालन को राज्य में अधिक बढ़ाने के लिए हर संभव सहायता देने के लिए वचनबद्ध है।
उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को मत्स्य पालन क्षेत्र में प्रोत्साहित कर रही है। हमारी सरकार इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को मत्स्य पालन के लिए आर्थिक सहायता, क्षेत्र से संबंधित प्रशिक्षण एवं मत्स्य पालन क्षेत्र से संबंधित हर वो साधन किसानों को उपलब्ध करावाती है। जिनके माध्यम से किसान इस क्षेत्र में उचित उत्पादन कर अच्छा लाभ अर्जित कर सकें। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए ब्लू रिवॉल्यूशन योजना के तहत मत्स्य पालन क्षेत्र में झींगा मछली पालन का व्यवसाय तेजी से बढ़ता जा रहा है। पंजाब के सेम और खारे पानी से प्रभावित और जीरो आमदन वाली जमीनों में झींगा पालन करवाया जा रहा है, जो किसानों की आमदन बढ़ाने में सफल सिद्ध हुआ है. उन्होंने बताया कि इस समय कुल 1200 एकड़ क्षेत्रफल में झींगा पालन हो रहा है। पंजाब में झींगा मछली पालन से किसान एक एकड़ जमीन पर खोदे गए तालाब से करीब 4 हजार किलोग्राम झींगा उत्पादन हासिल कर रहे है। जिनका खुले बाजार में मूल्य 350 से 400 रूपये प्रतिकिलों तक हैं। इस लिहाज से पंजाब में किसान एक एकड़ भूमि में झींगा मछली पालन से एक बार में 5 लाख तक की शुद्ध आय अर्जित कर रहे है।
ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह महिंद्रा ट्रैक्टर व स्वराज ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।
Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y
Dairy Business : युवाओं को कामधेनु योजना के तहत 25-33% तक सब्सिडी
किसानों को शून्य फीसदी ब्याज दर पर मिलेगा 3 लाख रुपए तक फसल ऋण
SMAM Scheme 2025: ट्रैक्टर, ड्रोन, फसल प्रबंधन यंत्रों पर 50% सब्सिडी
नाबार्ड का नया कृषि बीमा प्लान: फसल, पशुपालन व मत्स्य पालन में वित्तीय सुरक्षा
John Deere Trem IV 4WD Tractor: Top Choice Within 12-15 Lakh Budget in 2025
बेमौसम बारिश में फसलें बर्बाद, किसानों के लिए राहत पैकेज व पोर्टल शुरू
Mahindra Expands Farm Machinery Range with Groundnut Thresher for 4 States
Electric Tractor Market Will Reach $426.67 Million by 2033 at 10.34% CAGR