ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

रबी महाअभियान : रबी रथ महाभियान का आगाज, 12 लाख से अधिक किसानों को मिलेंगा लाभ

रबी महाअभियान : रबी रथ महाभियान का आगाज, 12 लाख से अधिक किसानों को मिलेंगा लाभ
पोस्ट -22 अक्टूबर 2022 शेयर पोस्ट

बिहार सरकार ने शुरू किया विशेष अभियान, किसानों को योजनाओं से जुड़ी जानकारी दी जाएंगी

बिहार सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को शुरू किया है। इन योजनाओं के तहत किसानों को लाभ दिया जा रहा है। इसी क्रम में बिहार सरकार अपनी योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाने का प्रयास करती नजर आ रही है। इसके लिए सरकार तरह- तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। बिहार सरकार इस बार राज्य में रबी सीजन से बेहतर उत्पादन लेने के लिए रबी सीजन 2022-23 के लिए रबी रथ महाभियान की शुरूआत की है। इस विशेष महाभियान तहत किसानों को किसानों के लिए चौपाल का आयोजन किया जाएगा।  किसानों को रबी सीजन से संबंधित सभी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरुक किया जाएगा। बिहार सरकार का मानना है कि इस कार्यक्रम से किसानों को नई तकनीकी जानकारी मिलेगी जिससे वे कम लागत पर अधिक उत्पादन कर सकेंगे। वहीं, अन्य सरकारी योजनओं की भी किसानों को जानकारी दी जाएगी ताकि वे इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठा कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर बेहतर खेती के कर पाएं। तो चलिए ट्रैक्टरगुरू के इस लेख के माध्यम से इस रबी रथ महाभियान के बारे में जानते है। 

New Holland Tractor

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को किया रवाना

देश के ज्यादातर इलाकों में रबी सीजन का आगाज हो चुका है। रबी सीजन फसलों की बुवाई का काम भी शुरू हो चुका है। इस दौरान बिहार सरकार रबी फसलों से बेहतर उत्पादन के लिए जागरुकता अभियान चला रहा हैं। जिसके लिए बिहार सरकार ने रबी रथ महाभियान 20222 की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एक अणे मार्ग से रबी महाभियान- 2022 का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम नीतीश ने रबी महाभियान प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के हर जिले के लिए रवाना किया। रबी सीजन के दौरान अधिक से अधिक किसानों को इस विशेष महाभियान से कृषि के प्रति जागरूक करने की सरकार की तरफ से एक पहल की गई है।  

गांवों में घुम-घुमकर किसानों को जागरूक किया जाएंगा

बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमान ने बुधवार को एक अणे मार्ग से रबी महाभियान प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रबी सीजन 2022 में फसलों से बेहतर उत्पादन के लिए रबी महाभियान की शुरूआत कर दी है। ये रबी महाभियान प्रचार रथ बिहार के हर राज्य के जिलों के गांव-गांव घुम-घुमकर किसानों को जागरूक करेंगे। साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में किसानों को बताएंगे। अधिकारियों का कहना है कि इन प्रचार रथों के जरिए किसानों को मौसम आधारित खेती के साथ-साथ रबी सीजन में खेती के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं, किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन का सही तरीका और पराली को जलाने से मिट्टी और पर्यावरण को होने वाले नुकसानों से भी अवगत कराया जाएगा। साथ ही किसानों को मिट्टी और पर्यावरण के अनुरूप जैविक खेती के लिए जागरूक किया जाएगा। इस रबी रथ महाभियान के लक्ष्य के तहत गांव में घूम-घूमकर किसानों को रबी मौसम फसलों की खेती करने के लिए तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी। 

15 नवंबर से 5 दिसंबर तक लगेगा किसान चौपाल

अधिकारियों ने कहा कि रबी सीजन 2022-23 की सफलता के लिए रबी रथ महाभियान की शुरुआत हो गई है। रबी रथ महाभियान के तहत बिहार के सभी जिलों की पंचायतों में 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक किसान चौपाल लगाया जाएंगा। इन चौपालों में 12.5 लाख से अधिक किसानों के जुड़ने का अनुमान है। इन चौपालों में कृषि विशेषज्ञों और कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा कृषि विभाग से जुड़ी योजनाएं भी किसानों से साझा की जाएंगी। गांव में आयोजित होने वाली चौपालों के बारे में ग्राम पंचायत स्तर से किसानों को जानकारी पहुंचाई जाएगी। इन प्रचार अभियानों के साथ-साथ रोजाना तीन पंचायतों में नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया जाएगा।

कृषि संबंधी शॉर्ट फिल्म दिखाकर किसानों प्रेरित किया जाएंगा

अधिकारियों का कहना है कि इस महाभियान के तहत सभी जिला मुख्यालयों में जिला स्तरीय रबी कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जाएंगा। इसमें रबी मौसम में की जाने वाली फसलों की खेती एवं अन्य कृषि कार्य के लिए जिला एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों तथा प्रसार कर्मियों को लक्ष्य की जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जाएंगा। रबी मौसम में फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने हेतु विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान उपलब्ध कराने हेतु इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए जिला, प्रखंड स्तर पर रबी महाभियान का आयोजन किया जाएंगा। वहीं, किसानों को इस अभियान से जोड़ने के लिए प्रचार रथों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है, जिन पर कृषि संबंधी शॉर्ट फिल्म दिखाकर किसानों को पराली न जलाने और पराली से खाद बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले वर्ष भी बिहार सरकार ने रबी रथ महाभियान 2021-22 की शुरूआत की थी इस दौरान किसानों को रबी मौसम आधारित फसालें  की अधिक से अधिक खेती करने के लिए प्रेरित किया गया था। 

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह फार्मट्रैक ट्रैक्टर  व पॉवरट्रैक ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर्स सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर