Pashu Kisan Credit Card : किसानों को गाय-भैंस के चारे के लिए सरकार से मिलेंगे रुपए

Pashu Kisan Credit Card : किसानों को गाय-भैंस के चारे के लिए सरकार से मिलेंगे रुपए
शेयर पोस्ट

गाय के लिए 15 हजार और भैंस के चारे के लिए 18 हजार रुपए दे रही सरकार, जानें पूरी योजना

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना : पशुपालन क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर को देखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा कई तरह की योजनाओं से पशुपालकों एवं किसानों को गाय-भैंस जैसे दुधारू मवेशियों की डेयरी फार्मिंग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें सरकार की तरफ से दुग्ध उत्पादन पर प्रति लीटर का अनुदान और पशुओं की हाईटेक डेयरी फार्म (Dairy Farm) खोलने एवं बुनियादी ढांचे का विस्तार करने के लिए बहुत ही सस्ते दर पर बैंक लोन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि, सरकार अब तक इन योजनाओं के अंतर्गत पशुओं की डेयरी स्थापित करने और संबंधित जरूरतों के लिए ही लोन की सुविधा देती थी, लेकिन अब सरकार ने दुधारू पशुओं को चारा खिलाने के लिए भी लोन देने का फैसला किया है। इसके लिए पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Pashu Kisan Credit Card Scheme) का आरंभ किया गया है। इसके तहत पशुपालकों और किसानों को दुधारू मवेशियों के लिए सस्ते ब्याज दर से लोन देने की व्यवस्था की गई। अगर आप पशुपालक किसान हैं, तो आपके लिए यह खबर बहुत जरूरी है। अपने पशुओं को चारा खिलाने के लिए आप सरकार की इस योजना का लाभ लेकर चारा खरीद सकते हैं। आईए, इस पोस्ट के माध्यम से जानते हैं कि पशु किसान क्रेडिट कार्ड क्या है और इससे किसानों को क्या लाभ है तथा इसे कैसे प्राप्त किया जा सकता है आदि।

पशु किसान क्रेडिट कार्ड क्या है?

दरअसल, देश की 70 प्रतिशत आबादी खेती के साथ-साथ पशुपालन कर आजीविका अर्जित करती है। ग्रामीण क्षेत्रों में गाय-भैंस समेत अन्य छोटे पशुओं का पालन किसानों की आय बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो रहा है और इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में एक अहम भूमिका निभा रहा है। इसी को मद्देनजर रखते हुए भारत सरकार द्वारा पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Pashu Kisan Credit Card Yojana) का आरंभ किया है। इस योजना को किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) की तर्ज पर लागू किया है। इस योजना को लाने का मकसद पशुपालक किसानों की आय को दोगुना कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है और डेयरी फार्म के बुनियादी ढाचे और अन्य संबंधित स्रोत को बढ़ावा देना है। पशु किसान क्रेडिट कार्ड (Kcc) के माध्यम से सरकार डेयरी फार्म इकाईयां खोलने, चारा प्रसंस्करण यूनिट स्थापित करने एवं बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के लिए पशुपालकों और डेयरी संचालकों को सस्ते ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराती है।

किसान, पशुपालकों एवं मत्स्य पालकों को मिलता है लोन

पशु किसान क्रेडिट कार्ड पर केंद्र सरकार राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) के माध्यम से पशुपालक किसान,  डेयरी संचालकों और मत्स्य पालकों को अल्पकाल के लिए सस्ते ब्याज रेट पर कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराती है। इस औपचारिक लोन को लेने के लिए लाभार्थियों के पास पशु किसान क्रेडिट कार्ड का होना अनिवार्य है। पशु किसान क्रेडिट कार्ड (Pashu Kisan Credit Card Yojana) धारकों को नाबार्ड के अधिकृत सभी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, राज्य सहकारी बैंक, राज्य सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक से 1.60 लाख रुपए तक लोन बिना गारंटी के उपलब्ध करवाया जाता है। इससे अधिक की राशि के लोन के लिए कार्डधारकों को जमीन या अन्य संपत्ति के दस्तावेज गारंटी के तौर पर बैंकों को गिरवी रखने होते हैं। इस योजना के तहत कम से कम 2, 4 , 6 और 8 दुधारु पशुओं का पालन करने वाले पशुपालक व डेयरी संचालक लोन उठा सकते हैं। पशु किसान क्रेडिट कार्ड से प्रति भैंस के लिए 60,249 रुपये, प्रति गाय के लिए 40,783 और प्रति भेड़-बकरी के लिए 4063 रुपए और सुअर के पालन के लिए प्रति सुअर 16,327 रुपए का लोन मिलता है। 

पशुपालकों को पशुओं को चारा खिलाने के लिए मिलेगा लोन

दुधारू पशुओं से बेहतर दुग्ध उत्पादन लेने के लिए उन्हें स्वादिष्ट और पौष्टिक हरा चारा खिलाना होता है। हालांकि, बारिश के सीजन में तो पशुओं के लिए हरे चारे की आपूर्ति करने में कोई खास परेशानी पशुपालकों को नहीं उठानी पड़ती है। क्योंकि इस मौसम में हरा चारा खेतों की मेड़ अथवा खाली पड़े बंजर खेतों और मैदानों से आसानी से उपलब्ध हो जाता है। लेकिन गर्मियों में पशुपालकों को पशुओं के लिए हरे चारे की आपूर्ति करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पशुपालकों की इन्हीं परेशानी को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार पशु किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम (Pashu Kisan Credit Card Scheme) के तहत पशुओं को चारा खिलाने के लिए लोन दे रही है। योजना के मुताबिक, पशुपालक को एक गाय के चारे के लिए 15000 रुपए और भैंस पर 18000 रुपए का लोन मिलेगा। बैंक द्वारा यह लोन 7 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर से दिया जाएगा। अगर कार्ड धारक इस लोन की रेगुलर किस्त भरते हैं तो उन्हें सरकार द्वारा ब्याज दर में 3 प्रतिशत का अनुदान भी दिया जाएगा। पशु किसान क्रेडिट कार्डधारकों को यह ऋण मात्र 4 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर पर मिलता है।

पशु चारा लोन कैसे प्राप्त करें?

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Pashu Kisan Credit Card) के तहत किसान समय पर पशुओं के लिए चारा एकत्र कर सकें, इसके लिए यह योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत किसान एक गाय पर 15 हजार रुपए, एक भैंस पर 18 हजार रुपए का लोन ले सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान को अपने क्षेत्र के पशु चिकित्सालय कार्यालय में संपर्क करना होगा। इस योजना के तहत अगर आप लाभ लेना चाह रहे हैं, तो आपको आधार कार्ड (Aadhar Card), वोटर आईडी (Voter ID), बैंक की पासबुक और दो पासपोर्ट साइज फोटो कार्यालय में आवेदन पत्र के साथ जमा करने होंगे। आपके द्वारा दिए गए सभी कागजात सही होने पर बैंक 10 से 14 दिनों में आपका लोन अप्रूव कर संबंधित खाते में जारी कर देगा । इसके अलावा पशु चारा लोन पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्यप्रदेश शासन की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर प्राप्त किया जा सकता है। मध्यप्रदेश ऑनलाइन कियोस्क से लागू शुल्क जमा करा यह आवेदन किया जा सकता है। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Eicher
Mahindra
Massey Ferguson
Farmtrac
Sonalika
Powertrac
John Deere
New Holland
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Same Deutz Fahr
Indo Farm
Preet
ACE
Escorts
Tafe
Force
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE