ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

Krishak Unnati Yojana: 25 लाख किसानों के खातों में पहुंचा धान बोनस का पैसा

Krishak Unnati Yojana: 25 लाख किसानों के खातों में पहुंचा धान बोनस का पैसा
पोस्ट -13 मार्च 2024 शेयर पोस्ट

MSP: धान किसानों के बैंक खाते में 13320 करोड़ रुपए अंतर की राशि ट्रांसफर, चेक करें अकाउंट

Krishak Unnati Yojana : किसान आंदोलन के बीच छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। विधानसभा चुनाव के समय पीएम मोदी (PM Modi) द्वारा छत्तीसगढ़ की खुशहाली की जो गारंटी दी गई थी, उन्हें पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार काम कर रही है। अब छत्तीसगढ़ सरकार ने सबसे बड़ी गारंटी को पूरा करते हुए कृषक उन्नति योजना (Krishak Unnati Yojana) खरीफ के तहत राज्य के धान किसानों को धान खरीदी का बोनस (Paddy Bonus) भुगतान किया है। बालोद के सरकयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित आदान सहायता राशि वितरण कार्यक्रम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों के बैंक खाते में 13 हजार 320 करोड़ रूपए आदान सहायता राशि का अंतरण किया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने बालोद जिले में 28 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह वर्चुअल माध्यम से समारोह में शामिल हुए। कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और सांसद मोहन मंडावी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

New Holland Tractor

24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों के खाते में अंतरित की गई राशि

गौरतलब है कि जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरुप कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों को समर्थन मूल्य और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की अंतर की राशि प्रदान करने का ऐलान किया, इसके तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के किसानों के खाते में धान की अंतर राशि ट्रांसफर कर दी है। कृषक उन्नति योजना खरीफ के तहत समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले लगभग 24 लाख 75 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई है। इस अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि आज वह शुभ दिन है, जब यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) की गारंटी को पूरा करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसान भाइयों के बैंक खातों में 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि का अंतरण किया जा रहा है। प्रदेश के 151 जगहों पर यह कार्यक्रम हो रहा है। आज के कार्यक्रम में 24 लाख 75 हजार से अधिक किसानों के खातों में राशि भेजी जा रही है। इनमें से 24 लाख 72 हजार से अधिक वे किसान हैं, जिन्होंने इस साल धान बेचा था। वहीं, दो हजार 829 धान बीज उत्पादक किसानों को भी बीज निगम के माध्यम से अंतर राशि, 31 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा रहा है। 

प्रदेश में 145 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार ने किसान भाइयों से किए गए वादे के अनुरूप अटल जी के जन्म दिवस पर 2 साल के बकाया धान बोनस 3 हजार 716 करोड़ रुपए का अंतरण भी किसान भाइयों के खातों में कर दिया है। इसमें 13 लाख से ज्यादा धान किसानों को बोनस का लाभ मिला है। इस साल प्रदेश में किसानों से उपार्जन मूल्य (MSP) पर 145 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है, जो पिछली सरकार द्वारा की गई खरीदी से 37 लाख मीट्रिक टन अधिक है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गारंटी दी थी कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर गरीबों के लिए 18 लाख आवासों का निर्माण किया जाएगा। सरकार बनने के दूसरे ही दिन हमने कैबिनेट की बैठक में इस बारे में निर्णय लेकर काम शुरू कर दिया है, अप्रैल महीने से तीव्र गति से मकान बनने शुरू होंगे।" बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पीएम नरेन्द्र मोदी की गारंटी के तौर पर चालू खरीफ सीजन (CG Dhan Bonus 2024) में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से पूर्व में निर्धारित धान का उपार्जन मूल्य (MSP) 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की थी। इसमें 2185 रुपए प्रति क्विंटल उपार्जन मूल्य (MSP) के साथ 915 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की अंतर राशि शामिल है।

65 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बालोद जिले में कृषक उन्नति योजना के आदान सहायता राशि वितरण समारोह के दौरान 28 करोड़ रूपए से अधिक की लागत के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 20 करोड़ 87 लाख रूपये लागत के 20 कार्यां का लोकार्पण कार्य और 07 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत के 45 कार्यों का भूमिपूजन कार्य शामिल है। सीएम ने बालोद विधानसभा क्षेत्र के लिए सात करोड़ 56 लाख रुपए की लागत के 10 कार्यों का लोकार्पण एवं 6 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत के 18 कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके अलावा, उन्होंने डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के लिए 6 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत के सात कार्यों का लोकार्पण एवं गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के लिए 6 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत के तीन कार्यों का लोकार्पण तथा 83 लाख रुपए की लागत के 27 कार्यों का भूमि पूजन किया। इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीमए मोदी जी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है। पीएम मोदी ने महिलाओं का सम्मान किया, किसानों के लिए ऐसी योजनाएं बनाई जिनसे उन्हें आर्थिक मजबूती मिली। छत्तीसगढ़ का विकास अब जेट गति से आगे जाएगा। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर