राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2024 : भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत देश में प्रत्येक वर्ष पशुपालन क्षेत्र में नवाचार एवं सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले पशुपालकों को सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाता है, ताकि पशुपालन के लिए किसानों को प्रेरित किया जा सके। साथ ही देश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाया जा सके। केंद्र सरकार द्वारा इस योजनांतर्गत स्वदेशी गौवंशीय पशुओं की नस्लों में सुधार, संरक्षण एवं दुग्ध उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले किसानों को राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार (National Gopal Ratna Award) दिया जाता है। इस कड़ी में केंद्र सरकार ने इस वर्ष 2024 के लिए “राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार” की घोषणा कर दी है। इस योजना के तहत आवेदन 15 जुलाई 2024 से शुरू होंगे। योजना के तहत डेयरी सहकारी समिति (डीसीएस) / दूध उत्पादक कंपनी / डेयरी किसान उत्पादक संगठन समेत गाय और भैंस पालने वाले अन्य पशुपालक आवेदन कर सकते हैं।
पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मुताबिक, वैज्ञानिक तरीके से स्वदेशी गोजातीय नस्लों के संरक्षण और विकास के उद्देश्य से सरकार ने दिसंबर 2014 में “राष्ट्रीय गोकुल मिशन (आरजीएम)” शुरू किया। जिसके तहत हर साल पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में श्रेष्ठ काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। सरकार द्वारा यह पुरस्कार (Award) प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर के दिन “राष्ट्रीय दुग्ध दिवस” के मौके पर दिया जाता है। श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन की याद में “राष्ट्रीय दुग्ध दिवस” मनाया जाता है। इस मौके पर पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर देशभर से सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसानों को पुरस्कार के रूप में नकद राशि देकर सम्मानित किया जाता है।
राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत वर्ष 2021 से दुग्ध उत्पादक किसानों, डेयरी सहकारी समितियों / एमपीसी / एफपीओ और कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियनों (एआईटी) को यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिया जाता है, जिसमें बेस्ट डेयरी फार्मर स्वदेशी पशु नस्ल रखने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान, बेस्ट एआइटी टेक्निशियन (सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन) शामिल है। पशुपालन और डेयरी विभाग ने इस वर्ष से उत्तर पूर्वी क्षेत्र (NER) राज्यों के लिए एक विशेष पुरस्कार शामिल किया है ताकि उत्तर पूर्वी क्षेत्र (NER) में डेयरी विकास गतिविधियों को प्रोत्साहित और बढ़ावा दिया जा सके। पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार देशी गाय/भैंस की नस्लों को पालने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन, एआईटी और सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी/दुग्ध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक संगठन को गाय की 50 और भैंस की 17 प्रमाणित नस्लों के संरक्षण-संवर्धन करने पर दिया जाता है।
भारत सरकार के राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2024 के तहत प्रत्येक श्रेणी में उत्तर पूर्वी क्षेत्र (NER) राज्यों के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय और एक विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार (एनजीआरए) 2024 में पहली दो श्रेणियों यानी सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान और सर्वश्रेष्ठ डीसीएस / एफपीओ / एमपीसी में योग्यता प्रमाणपत्र, एक स्मृति चिन्ह और मौद्रिक पुरस्कार शामिल होंगे। एनजीआर 2024 के तहत चयनितों को 5 लाख रुपए प्रथम पुरस्कार, 3 लाख रुपए द्वितीय पुरस्कार और तृतीय पुरस्कार के लिए 2 लाख रुपए की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा, जबकि उत्तर पूर्वी क्षेत्र के लिए विशेष पुरस्कार 2 लाख रुपए है। सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) श्रेणी के मामले में, राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार-2024 में केवल योग्यता प्रमाण पत्र और एक स्मृति चिन्ह दिया जाएगा।
केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य और डेयरी मंत्रालय भारत सरकार, राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत स्वदेशी गाय / भैंस की नस्लों को पालने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन, एआईटी और सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी / दुग्ध उत्पादक कंपनी / डेयरी किसान उत्पादक संगठन को क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य पर “राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार” देती है। इसके लिए उम्मीदवारों से हर साल आवेदन भी मांगे जाते है। इस साल 2024 में आवेदन 15 जुलाई 2024 से शुरू किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार यह आवेदन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल यानी awards.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 तक किए जा सकेंगे। पुरस्कार संबंधित पात्रता और ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित दिशा निर्देशों की जानकारी वेबसाइट awards.gov.in या dahd.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
PM-RKVY और कृषोन्नति योजना के तहत ₹1,183 करोड़ जारी
कीट नियंत्रण ट्रैप पर किसानों को मिलेगी 75% की सब्सिडी
कुफरी जामुनिया आलू की खेती कैसे करें? जानें उपज और विशेषताएं
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?