कृषि विकास मेला 2023 : किसानों को मिलेगा ट्रैक्टर जीतने का मौका

पोस्ट -11 मार्च 2023 शेयर पोस्ट

कृषि विकास मेला 2023 : किसानों को मिलेगा ट्रैक्टर और कृषि यंत्र जीतने का मौका

हरियाणा सरकार के तत्वावधान में चौधरी चरणसिंह कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 10 मार्च 2023 से 12 मार्च तक तीन दिवसीय कृषि विकास मेले का उद्घाटन विधिवत रूप से हो गया। इस मेले में किसानों को कृषि संबंधी अपडेटेड जानकारियों के साथ ही ट्रैक्टर जीतने का अवसर भी मिलेगा। इसके अलावा मेले मेंकृषि और औद्योगिक प्रदर्शनी आयोजित होगी। वहीं पंजीकृत किसानों को प्रति दिन लक्की ड्रा के जरिए ईनाम में ट्रैक्टर सहित कई प्रकार के उपयोगी कृषि यंत्र भी दिए जाएंगे। यह मेला तीन तरह की थीम पर आधारित होगा। वहीं मेले में किसान उन्नत किस्म के खाद-बीज उचित कीमत पर खरीद सकेंगे। यहां आपको ट्रैक्टर गुरू पर इस पोस्ट में कृषि विकास मेले के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है। इसे पढें और इस मेले में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन भी करवा सकते हैं।

कृषि विकास मेले की थीम

हरियाणा सरकार की ओर से हिसार स्थित चौधरी चरणसिंह कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहे कृषि विकास मेले में किसानों के लिए अनेक गतिविधियां देखने को मिलेंगी। कृषि विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि तीन दिनों के इस मेले में अलग-अलग थीम रहेंगी। इनमें सटीक कृषि एवं फसल विविधीकरण, मोटा अनाज, सर्वोत्तम खाद्य, प्राकृतिक खेती, कृषि नवाचार जैसी थीम हैं।

मेले में आयोजित होने वाली गतिविधियां

हरियाणा के हिसार में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय कृषि विकास मेले में कई प्रकार की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इनमें किसानों के बीच फसल प्रतियोगिता का आयोजन, रबी फसलों की नई किस्मों का प्रदर्शन, मिट्टी और पानी के नमूनों की सामान्य शुल्क पर जांच, कृषि से संबंधित समस्याएं एवं समाधान विषय पर प्रश्नोत्तरी सभा का आयोजन, खरीफ फसलों और सब्जियों की जानकारी, हरियाणवीं संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम आदि शामिल हैं।

11 और 12 मार्च को मेले में ये रहेंगे विशेष अतिथि

हिसार में आयोजित हो रहे कृषि विकास मेले के दूसरे दिन 11 मार्च को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी मुख्य अतिथि रहेंगे जबकि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीतसिंह और डिप्टी स्पीकर रणवीरसिंह गंगवा  सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा इस अवसर पर श्रम राज्य मंत्री अनूपसिंह धानक, आदमपुर के विधायक भव्य विश्नोई और हांसी के विधायक विनोद भयाना सम्मानित अतिथि रहेंगे। इसके अलावा 12 मार्च को मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्‌टर मेले के समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वहीं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण सचिव मनोज आहूजा भी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम, बरवाला के विधायक जोगीराम सिहाग, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। वहीं 11 मार्च को मिलेट एक सुपर फूड और प्राकृतिक खेती पर चर्चा होगी। 12 मार्च को कृषि नवाचार विषय पर संगोष्ठी होगी।

मेले में रोजाना निकाले जाएंगे लक्की ड्रा

कृषि विकास मेले में प्रतिदिन लक्की ड्रा निकाले जाएंगे। इसमें एक छोटा ट्रैक्टर, सुपर सीडर और पावर सीडर मशीन ईनाम में दी जाएंगी। वहीं मेले के समापन पर 12 मार्च को लक्की ड्रा में शामिल विजेता किसान को बड़ा ट्रैक्टर भी ईनाम में दिया जाएगा। कुल 30 लाख रुपये के ईनाम मेले में वितरित किए जाएंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान भाई, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा के टोल फ्री नंबर 18001802117 पर कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन के लिए क्या करें?

कृषि विकास मेले में पंजीयन के लिए किसान भाइयों को किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट https://agriharyana.gov.in/  पर जाकर अपना पंजीयन की सुविधा प्रदान की गई है। वहीं कृषि विभाग एवं किसान कल्याण विभाग के टोल फ्री नंबर 18001802117 पर संपर्क कर सकते हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

`

Quick Links

Popular Tractor Brands

Most Searched Tractors