ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

किसान सुविधा एप : किसानों को एक जगह मिलेगी सभी जरूरी जानकारी, जानें कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

किसान सुविधा एप : किसानों को एक जगह मिलेगी सभी जरूरी जानकारी, जानें कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन
पोस्ट -04 जुलाई 2022 शेयर पोस्ट

जानें, किस प्रकार खेती में मददगार सबित होगा किसान सुविधा ऐप

देश में कृषि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार द्वारा किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को शुरू किया गया है। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। जिससे कि किसानों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके। सरकार के इन प्रयासों का परिणाम है कि आज इस दौर में कृषि क्षेत्र में काफी तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। इस आधुनिक दौर में खेती-किसानी पर टेक्नोलॉजी और डिजिटलाइजेशन का असर भी काफी हद तक बढ़ रहा है। यहीं कारण है कि अब किसान भी इस बदलाव के साथ चल रहे हैं और डिजिटल रूप से खुद को सशक्त करते हुए उन्नत खेती कर कमाई बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में कृषि और सहकारिता विभाग ने किसानों के लिए किसान सुविधा के नाम से एक ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप के माध्यम से किसानों को खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां जैसे खेती, किसानी, मौसम, डीलर्स, मार्केट प्राइस, प्लांट प्रोटक्शन, फोटो अपलोड, एग्रो एडवाइजरीज, सॉइल हेल्थ कार्ड, पशुपालन, मत्स्य पालन नई तकनीक और वैज्ञानिक खेती आदि उपलब्ध करवाई जाएंगी।

New Holland Tractor

इसके अलावा यह ऐप कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। यह ऐप किसानों के लिए प्रासंगिक सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए एक सामान्य स्थान प्रदान करता है। इस ऐप में राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा संचालित सभी नवीनतम योजनाएं और इन योजनाओं के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सभी प्रकार की सेवाएं उपलब्ध हैं। ट्रैक्टर गुरू के इस लेख के माध्यम से हम आपको किसान सुविधा ऐप के बारे में पूरी जानकारी जैसे योजना से लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया आदि के बारे में प्रदान कर रहे हैं। यदि आप किसान सुविधा ऐप का उपयोग कर लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप इस लेख को ध्यान पूर्वक अंत तक पूरा पढ़े।

किसान सुविधा पोर्टल शुरू करने का उद्देश्य 

किसानों को खेती-किसानी से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां एक ही स्तर पर मिल सके। इसके लिए किसान सुविधा ऐप/पोर्टल को सेवादल सीडैक मुंबई के सहयोग से कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की टीम द्वारा विकसित किया गया है। इस ऐप को लान्च करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को वह सभी जानकारी जैसे-बाजार मूल्य, मौसम, कृषि इनपुट, डीलरों की जानकारी, कीट और फसल रोगों की पहचान और प्रबंधन आदि उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिससे की खेती-बाड़ी के क्षेत्र में जागरूक हो सकें साथ ही फसल की गुणवत्ता में सुधार कर सकें। इस ऐप/पोर्टल को हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपयोग किया जा सकता है। इस ऐप/पोर्टल का उपयोग करने के लिए किसानों को किसी भी प्रकार का शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। इस ऐप पर डाटा जिला और ब्लॉक स्तर पर राज्य सरकार द्वारा नियंत्रित किया जाता है। केंद्र सरकार का उदेश्य इस योजना के माध्यम से किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाना है एवं किसानों को नई तकनीकों से अवगत कराना है।

किसान सुविधा ऐप/पोर्टल पर कृषि संबंधित उपलब्ध सुविधाएं

  • मार्केट प्राइस - इस सुविधा के अंतर्गत किसान अपने आस-पास के मंडी के अलावा अन्य किसी भी राज्य के मंडी में सभी प्रकार की फसलों संबंधित मूल्य की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

  • प्लांट प्रोटक्शन - इस सुविधा के तहत किसानों को प्रत्येक फसल में कीट दूर करने का तरीका एवं कीटनाशकों के प्रबंधन करने का उपाय भी प्रदान किया जाएगा। किसानों द्वारा अपनी फसल का संरक्षण करने से संबंधित जानकारी भी इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। 

  • मौसम- इस विकल्प के माध्यम से मौसम से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। किसानों द्वारा मौसम का अनुमान अगले 5 दिनों के लिए लगाया जा सकता है। जिसे देखकर किसान फसल को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी तैयारी कर सकते हैं।

  • डीलर्स - इस विकल्प पर किसान किसी भी प्रकार के डीलर से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस विकल्प पर संबंधित क्षेत्र के डीलर का नाम, मोबाइल नंबर, पता आदि से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी। किसानों को डीलर से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए अब इधर-उधर कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस ऐप के माध्यम से किसानों को डीलर का पूरा ब्यौरा आसानी से मिल जाएगा।

  • फोटो अपलोड - यदि किसानों की फसल में किसी भी प्रकार की समस्या या फसल की सुरक्षा को लेकर कोई भी विपरित स्तिथि नजर आये तो किसान अपनी फसल का फोटो लेकर इस विकल्प की सहायता से इस ऐप पर अपलोड कर सकता है। जिसके पश्चात उनको कृषि विशेषज्ञों के माध्यम सलाह प्रदान की जाएगी।

  • एग्रो एडवाइजरीज - इस ऐप के माध्यम से किसानों खेती से संबंधित तकनीक एवं कृषि विशेषज्ञों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है। जिसे किसान इस ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकता है। साथ ही किसान इन कृषि विशेषज्ञों से संपर्क करके उनकी राय प्राप्त कर सकते हैं।

  • किसान कॉल सेंटर - इस पोर्टल पर किसान कॉल सेंटर का नंबर भी उपलब्ध है। किसानों द्वारा इस नंबर पर संपर्क करके कृषि विशेषज्ञों से अपनी समस्याओं का समाधान के विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है। 

  • सॉइल हेल्थ कार्ड - इस विकल्प के माध्यम से सॉइल हेल्थ कार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिससे कि किसान अपने खेत की सॉइल परीक्षण के आधार पर उर्वरक और खाद का उपयोग कर सकें।

  • कोल्ड स्टोरेज एवं गोडाउन - इस विकल्प के माध्यम से किसानों द्वारा अपने-अपने राज्य एवं जिलों का चयन करके जिलों में उपलब्ध गोदाम एवं कोल्ड स्टोरेज की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • किसान सुविधा मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।

  • गूगल प्ले स्टोर पर जाने के पश्चात आपको सर्च बॉक्स में किसान सुविधा ऐप दर्ज कर सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपको किसान सुविधा एप के विकल्प पर क्लिक कर डाउनलोड करना है। 

  • इस प्रकार प्रक्रिया से किसान सुविधा एप आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगा।

किसान सुविधा मोबाइल ऐप पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  • आपके डिवाइस में डाउनलोड इस ऐप को खोलना है।

  • किसान सुविधा ऐप खुलने के बाद आपको रजिस्ट्रशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

  • रजिस्ट्रशन के विकलप पर क्लिक करने के पश्चात आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा।

  • इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को आपको सही-सही ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी।

  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे-आधार कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, जमीन संबंधी दस्तावेज, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी एवं पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि अपलोड करने होंगे।

  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट  करना होगा।

  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट होने के पश्चात आपका रजिस्ट्रेशन किसान सुविधा एप पर हो जाएगा।

किसान सुविधा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें

किसान नीचे दिए गए विकल्पों को फॉलों करके इस पोर्टल पर ऑनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए  सबसे पहले आपको किसान सुविधा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

  • किसान सुविधा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपके सामने वेबसाइट के पोर्टल का होमपेज खुल जायेगा। 

  • इस होमपेज पर आपको “रजिस्ट्रेशन” के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।  

  • इस पेज पर आपके सामने किसान पंजीकरण आवेदन फॉर्म प्रदर्शित होगा। आपको इसमें पूछे गए सभी विवरण ध्यानपूर्वक भरने होंगे।  

  • सभी जानकारी भरने के बाद बताए गए दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अपलोड करना होगा। 

  • इसके बाद “सबमिट” के विकल्प पर क्लिक करके इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट कर दे। 

  • इस प्रकार आप इस आधिकारिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर पाएगे।

ट्रैक्टरगुरु आपको अपडेट रखने के लिए हर माह कुबोटा ट्रैक्टर व वीएसटी ट्रैक्टर कंपनियों सहित अन्य ट्रैक्टर कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित करता है। ट्रैक्टर सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर की थोक व खुदरा बिक्री की राज्यवार, जिलेवार, एचपी के अनुसार जानकारी दी जाती है। साथ ही ट्रैक्टरगुरु आपको सेल्स रिपोर्ट की मासिक सदस्यता भी प्रदान करता है। अगर आप मासिक सदस्यता प्राप्त करना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर