महिला सम्मान बचत पत्र : महिलाओं को निवेश पर कितना मिलेगा ब्याज दर, जानें पूरी जानकारी

महिला सम्मान बचत पत्र : महिलाओं को निवेश पर कितना मिलेगा ब्याज दर, जानें पूरी जानकारी
शेयर पोस्ट

महिला सम्माना बचत पत्र योजना, जानिए क्या है ब्याज दर और कितने पैसे निवेश कर सकते हैं?

देश में महिलाओं को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार तेजी से कई प्रयास कर रही है। फिर चाहे वो समाज में हो या फिर कार्य क्षेत्र में। विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार नई-नई योजनाएं बना रही है, जिनके माध्यम से देश की महिलाओं को समृद्ध बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में आम बजट 2023-24 पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देकर उन्हें समृद्ध बनाने के लिए “महिला सम्मान बचत पत्र” योजना शुरू करने की घोषणा की है। “महिला सम्मान बचत पत्र” एक छोटी बचत योजना है, जिसमें महिलाओं और लड़कियों को सेविंग सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इस महिला सम्मान बचत पत्र योजना के जरिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं और लड़कियां लाखों रुपए डिपॉजिट कर ज्यादा ब्याज प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही वे आर्थिक रूप से मजबूत भी बन सकती हैं। अगर आप भी महिला सम्मान बचत पत्र में पैसा जमा करना चाहती हैं तो आपको सरकार की इस नई बचत योजना की जानकारी होना अवश्यक है। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको महिला सम्मान बचत पत्र से जुड़ी सभी जानकारी देने जा रहे हैं जैसे- सरकार की इस योजना में कैसे सेविंग कर सकते हैं? कितने पैसे डिपॉजिट कर सकते हैं? और डिपॉजिट पर कितनी ब्याज दर मिलेगा? 

महिलाओं या लड़कियों के नाम पर कर सकते हैं डिपॉजिट

इस बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के लिए ’महिला सम्मान बचत पत्र’ योजना पेश की है। खास बात यह है कि इस योजना में केवल महिला या लड़कियों के नाम पर अकाउंट खुलवा कर डिपॉजिट किया जा सकता है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में किसी भी उम्र की महिला या लड़कियों का अकाउंट खोला जा सकता है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में महिलाएं 2 लाख रुपए तक डिपॉजिट कर सकती है। आपकी जमा राशि पर सरकार द्वारा 7.5 प्रतिशत की दर से आपको ब्याज मिलेगा। इस योजना में आप अधिकतम 2 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। योजना की अवधि पूरी होने पर डिपॉजिट राशि ब्याज सहित वापस मिल जाएगी। महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023 से मार्च  2025 के बीच दो साल के लिए लागू होगी। बचत करने वाली महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना काफी लाभदायक सिद्ध होगी। 

सरकार की अन्य बचत योजना की तुलना में ज्यादा ब्याज दर

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत महिलाओं एवं लड़कियों को लघु बचत योजना में अधिकतम 2 साल की अवधि के लिए 2 लाख रुपए तक की एकमुश्त राशि जमा करने की सुविधा है। इस एकमुश्त जमा राशि पर उन्हें 7.5 प्रतिशत की दर से रिटर्न दिया जाएगा। जो सरकार की अन्य अधिकांश बैंक सावधि जमा और अन्य लोकप्रिय निवेश योजनाओं जैसे डाकघर मासिक आय योजना (पीओएमआईएस), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस), पीपीएफ, राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी), और सुकन्या समृद्धि योजना की तुलना में ज्यादा है। 

 
महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023 से महिलाओं को लाभ 

  • इस बचत योजना में कम से कम एक हजार रुपए से अकाउंट खोला जा सकता है।  
  • महिला सम्मान बचत पत्र में अधिकतम  2 लाख रुपए तक की राशि का निवेश किया जा सकता है। 
  • अकाउंट केवल महिला या लड़कियों के नाम पर खोला जा सकता है।
  • डिपॉजिट राशि पर महिलाओं को 7.5 प्रतिशत की दर से रिटर्न मिलेगा। 
  • परिपक्वता अवधि पूर्ण होने पर ब्याज सहित एकमुश्त रकम आपको वापस मिल जाएगी।
  • किसी भी उम्र की महिला या लड़कियां महिला सम्मान बचत पत्र योजना में अकाउंट खुलवा सकती हैं।
  • महिला सम्मान बचत पत्र अकाउंट से आप जरूरत पड़ने पर बीच में भी कुछ पैसा निकाल सकते हैं। आपको पैसा निकालने के लिए परिपक्वता अवधि की कोई बाध्यता नहीं होगी।

महिला सम्मान बचत पत्र 2023 के लिए जरूरी दस्तावेज

  • महिला या लड़कियों का आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • राशन कार्ड 
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

हालांकि, सरकार ने अभी इस योजना में निवेश की उम्र, पात्रता और दस्तावेज के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। 

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में यहां करें आवेदन 

फिलहाल, 1 फरवरी 2023 को वित्त मंत्री द्वारा संसद में पेश  केंद्रीय बजट 2023-24 में महिला सम्मान बचत पत्र योजना को शुरू करने की घोषणा की है। यदि आप इस योजना में अकाउंट खुलवाकर सेविंग करना चाहते है, तो इसके लिए आपको अभी इंतजार करना होगा। क्योंकि सरकार ने अभी इस योजना को लॉन्च नहीं किया है। योजना संबंधित सरकार द्वारा कोई भी नया अपडेट जारी किया जाएगा, तो आपको ट्रैक्टर गुरू के माध्यम से जारी अपडेट के बारे में सूचित कर दिया जाएगा। योजना में नये अपडेट की सूचना समय पर पाने के लिए ट्रैक्टरगुरू के साथ जुड़े रहे।   

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Swaraj
Powertrac
Massey Ferguson
John Deere
Eicher
New Holland
Farmtrac
Solis
VST
Kubota
Captain
Preet
Tafe
ACE
Indo Farm
Same Deutz Fahr
Trakstar
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Force
Agri King
Escorts
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

3443 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Sonalika

Starting Price

₹ X,XX

2780 cc 39 HP

For Price Click Here

Sponsored

Kubota

Starting Price

₹ X,XX

2432 cc 55 HP

For Price Click Here