ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

नवीन पुरस्कार योजना : देसी गायों के पालकों को मिलेगा 2 लाख का पुरस्कार, जानें पूरी जानकारी

नवीन पुरस्कार योजना : देसी गायों के पालकों को मिलेगा 2 लाख का पुरस्कार, जानें पूरी जानकारी
पोस्ट -01 फ़रवरी 2023 शेयर पोस्ट

मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना : उन्नत नस्ल की देसी गाय पालने वाले किसानों को मिलेगा पुरस्कार 

कृषि में केमिकल मुक्त फसल उत्पादन के लिए जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं के तहत फसलों की गुणवत्ता में सुधार करने एवं उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। केमिकल मुक्त फसल उत्पादन एवं मृदा स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए किसान एवं दूसरे पशुपालकों को देसी गाय पालन पर सब्सिडी भी मिल रही है। इसी दिशा में मध्यप्रदेश सरकार ने एक नई पहल करते हुए पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के अंतर्गत नवीन पुरस्कार योजना लागू की है। इस पुरस्कार योजना को पशुपालन विभाग मध्यप्रदेश द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता को संचालित करने का उद्देश्य देश प्रदेश की उन्नत नस्ल की देसी गायों को बढ़ावा देना है। मध्यप्रदेश पशुपालन विभाग द्वारा यह प्रतियोगिता 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की जाएगी, जिसमें देश-प्रदेश की मूल व भारतीय उन्नत नस्ल की देसी गायों की प्रतियोगिताएं होंगी। भारतीय उन्नत नस्ल की देशी गाय की प्रतियोगिता सभी 52 जिलों में होगी। अधिक दूध देने वाली उन्नत नस्ल की देसी गायों के मालिकों को अधिकतम 2 लाख रुपए तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। भारतीय उन्नत नस्ल की गाय पालने वाले पशुपालक इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। 

New Holland Tractor

देसी गाय प्रतियोगिता में ये मिलेंगे पुरस्कार

मध्यप्रदेश के पशुपालन विभाग ने राज्य के मूल गौवंश पालन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के तहत एमपी की मूल नस्ल और भारत की उन्नत नस्लों की गायों के लिए पुरस्कार योजना लागू की है। इस योजना के तहत प्रदेश की मूल गोवंशीय नस्ल और भारत की उन्नत नस्लों की दुधारू गायों की प्रतियोगिता होगी और उनके मालिकों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। यह प्रतियोगिताएं 1 से 15 फरवरी तक आयोजित होंगी। नवीन पुरस्कार प्रतियोगिता में 201 जिला स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिसमें 45 प्रदेश के मूल गोवंश और 156 भारतीय उन्नत नस्ल की देसी गायों के लिए होंगे। साथ ही इस प्रतियोगिता में 6 राज्य स्तरीय पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

प्रदेश के इन जिलों में आयोजित होगी प्रतियोगिता

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश की मूल गोवंशीय नस्ल और भारत की उन्नत नस्लों की दुधारू गायों की प्रतियोगिता प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आयोजित होगी। इसमें मध्यप्रदेश की मूल गोवंश की नस्ल की प्रतियोगिता 15 जिलों आगर, मालवा, शाजापुर,  राजगढ़,  उज्जैन,  इंदौर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर,  बड़वानी, धार, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर और निमाड़ी में आयोजित होगी। वहीं, भारतीय उन्नत नस्ल की देसी गाय की प्रतियोगिता प्रदेश के सभी 52 जिलों में होगी। इस प्रतियोगिता में अधिक दूध देने वाली गायों के मालिकों को पुरस्कार दिया जाएगा। मध्यप्रदेश की मूल गोवंशीय की नस्लें मालवी, निमाड़ी और केनकथा नस्ल गाय का प्रतिदिन दूध उत्पादन 4 लीटर या अधिक होना चाहिए। वहीं, भारतीय उन्नत नस्ल की गाय का दूध उत्पादन 6 लीटर या उससे अधिक होना चाहिए। 

अधिकतम 2 लाख रुपए की राशि का पुरस्कार दिया जाएगा

आयोजित दोनों प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार और तृतीय 11 हजार रुपए का होगा। इसी प्रकार राज्य स्तरीय पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमश: 2 लाख, 1 लाख और 50 हजार रुपए का होगा। यह पुरस्कार अधिक दूध देने वाली गायों के पशुपालकों को दिया जाएगा। तीनों पुरस्कार के अलावा शेष प्रतियोगी गायों के मालिकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

कैसे कर सकते हैं इस प्रतियोगिता में आवेदन

इस प्रतियोगिता में इच्छुक पशुपालकों से पशुपालन विभाग का अमला विकास खंड स्तर पर आवेदन लेगा। सभी जिलों के अमला विकास खंड इच्छुक पशुपालकों से आवेदन प्राप्त कर जिला स्तर पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा को प्रस्तुत करेंगे। पुरस्कार के लिए समस्त पशुपालकों की सूची गायों की नस्ल और दूध उत्पादन की जानकारी के साथ पशुपालन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक पशुपालक आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा, अपने जिले के पशुपालन विभाग, जिला स्तर पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा विभाग से भी संपर्क कर सकते हैं।  

प्रदेश की इन नस्ल की गायों के लिए प्रतियोगिता

  • इस प्रतियोगिता में प्रदेश की मूल गोवंश मालवी, निवाड़ी और केनकथा नस्ल की देसी गायों को शामिल किया गया है, जो अलग-अलग जिलों में प्रदेश की मूल गोवंशीय की नस्ल के गायों के लिए आयोजित होगी। 
  • मालवी नस्ल की गायों के लिए आगर-मालवा, शाजापुर, राजगढ़, उज्जैन और इंदौर जिले में प्रतियोगिता आयोजित होगी।
  • निमाड़ी नस्ल की गाय के लिए प्रतियोगिता खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, धार जिले में आयोजित होगी। 
  • वहीं, केनकथा नस्ल की गाय के लिए दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी जिले में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
     

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर