सोलर पैनल कूलिंग चैंबर बनाने के लिए सरकार देगी 12.50 लाख रुपए की सब्सिडी, जानें कहां करें आवेदन

सोलर पैनल कूलिंग चैंबर बनाने के लिए सरकार देगी 12.50 लाख रुपए की सब्सिडी, जानें कहां करें आवेदन
शेयर पोस्ट

किसानों की उपज अब नहीं होगी खराब, सरकार सोलर पैनल से तैयार कूलिंग चैंबर पर दे रही 12.50 लाख रुपए

Solar Panel Micro Cooling Chamber Subsidy Bihar : किसानों को फल, सब्जी जैसे कृषि उत्पादों के लिए लागत के अनुकूल सही दाम नहीं मिल पाता है, क्योंकि इन फसलों की शेल्फ लाइफ बहुत कम होती है, जिसके चलते इनकाे लंबे समय तक सुरक्षित स्टोर करना संभव नहीं होता है। खास कर तब, जब किसानों के पास रेफ्रिजरेटर (refrigerator) या कोल्ड स्टोर (Cold Store) सरंचना जैसी कोई खास व्यवस्था नहीं होती है। ऐसे में उत्पाद जल्दी खराब होने के डर से किसान मंडियों में ही अपनी सब्जी एवं फलों की उपज को सस्ते दाम पर बेच देते हैं, जिसमें उन्हें पूरी लागत भी नहीं मिल पाती है मुनाफा तो दूर की बात है। बिहार में किसानों की इस समस्या को दूर करने के लिए राज्य सरकार की ओर से सोलर पैनल माइक्रो कूलिंग चैंबर पर भारी अनुदान दिया जा रहा है।

अगर किसान बिहार कोल्ड स्टोरेज से संबंधित योजना के तहत सोलर पैनल माइक्रो कूल चैम्बर (Solar Panel Micro Cooling Chamber) बनवाते हैं, तो उन्हें उद्यानिकी विभाग की तरफ से लाखों रुपए की सब्सिडी मिलेगी। खास बात यह है कि सोलर पैनल से बना यह कूलिंग चैंबर एक प्रकार से कोल्ड स्टोर की तरह है, जो सौर ऊर्जा (solar power) से उत्पादित बिजली से चलता है। किसान इसमें लंबे समय तक अपनी फल-सब्जियों को सुरक्षित रख सकते हैं। अगर किसान राज्य सरकार की इस योजना में आवेदन कर सोलर पैनल माइक्रो कूलिंग चैंबर से लाभ लेना चाहते है, तो उन्हें आवेदन करना होगा। विभाग की ओर से इसके लिए आवेदन शुरू किए जा चुके हैं। आइए इस योजना की पूरी डिटेल के बारे में जानते हैं।

सोलर पैनल कूलिंग चैंबर पर इतनी मिलेगी सब्सिडी (This much subsidy will be available on solar panel cooling chamber)

बिहार सरकार ने राज्य में फल व सब्जियों के भंडारण की सुविधा के लिए सोलर पैनल माइक्रो कूलिंग चैंबर (Solar Panel Micro Cooling Chamber) तैयार करने के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। किसान कोल्ड स्टोरेज से संबंधित राज्य योजना के तहत अपनी इच्छानुसार सूचीबद्ध कंपनी का चयन कर कूलिंग चैंबर लगवाने का काम करा सकते हैं। उद्यानिकी विभाग ने सोलर कूलिंग चेंबर तैयार करने की लागत 25 लाख रुपए निर्धारित की है, जिस पर लाभार्थी व्यक्ति को 50 फीसदी अनुदान शासन की ओर से दिया जाएगा। यानी चयनित लाभार्थी को सोलर पैनल वाले माइक्रो कूलिंग चैंबर की स्थापना के लिए सरकार से 12.50 लाख रुपए की सहायता (सब्सिडी) मिलेगी। इसके लिए लाभार्थी का चयन “पहले आओ-पहले पाओ” के तहत किया जाएगा।

सौर ऊर्जा से किया जाएगा संचालित (will be powered by solar energy)

उद्यानिकी विभाग बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में सोलर पैनल माइक्रो कूलिंग चैंबर की 10 इकाई लगवाए जाने का लक्ष्य तय किया है, जिसके लिए वित्तीय लागत 10 करोड़ रुपए अनुमानित है। सरकार ने किसानों को सस्ती दर पर उपज भंडारण की सुविधा उपलब्ध कराने व बिजली पर निर्भरता कम करने के लिए कोल्ड स्टोरेज में से 50 इकाइयों को सौर ऊर्जा से संचालित किया जाने का लक्ष्य रखा है, जिसकी प्रति कोल्ड स्टोरेज 35 लाख रुपए की लागत अनुमान लगाया है, जिसमें सरकार की ओर से 15.50 लाख का अनुदान देय होगा। इसके लिए 87.5 करोड़ रुपए का वित्तीय लक्ष्य विभाग ने रखा है। योजना के तहत इसका लाभ लेने वाले कोल्ड स्टोरेजों के मालिकों को मौजूदा दर से कम से कम 25 प्रतिशत कम शुल्क पर किसानों के उत्पाद का भंडारण करना होगा।

लंबे समय तक फल-सब्जियों रहेंगी सुरक्षित (Fruits and vegetables will remain safe for a long time)

सहायक निदेशक, उद्यान निदेशालय, पटना की जानकारी के अनुसार, सोलर एनर्जी से चलने वाला माइक्रो कूलिंग चैंबर एक प्रकार का रेफ्रिजरेटर है, जिसमें किसान करीब 10 टन तक फल, सब्जियों को खराब होने से बचाने के लिए स्टोर किया जा सकता है। सोलर पैनल कूलिंग चैंबर बागवानी किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है, क्योंकि इसमें किसान जल्दी खराब होने वाली अपनी उपज जैसे टमाटर, मशरूम, परवल, शिमला मिर्च, आम, लीची-अमरूद और केला आदि फसलों को लंबे समय तक स्टोर कर ताजा बनाए रख सकते हैं। यह सोलर ऊर्जा से चलता है, जिससे किसानों को बिजली की बचत होती है। वहीं इस चैंबर में रखे उत्पादों को अच्छे दाम पर बेचकर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

कैसे करें आवेदन? (How to apply?)

सोलर पैनल माइक्रो कूलिंग चैंबर को तैयार करने के लिए बिहार सरकार, कृषि विभाग एवं उद्यान निदेशालय की कोल्ड स्टोरेज संबंधित योजना के तहत किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी दी रही है। बिहार सरकार इस योजना में लगभग 12.50 लाख रुपए तक की सहायता राशि किसानों को कूलिंग चैंबर के लिए प्राप्त होगी। उद्यानिकी विभाग द्वारा इस योजना का लाभ पहले आओ-पहले आओ के आधार पर किसानों को दिया जा रहा है। इच्छुक किसान जो भी सब्सिडी पर सोलर पैनल माइक्रो कोल्ड स्टोर बनवाना चाहते हैं, वे सभी उद्यानिकी विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसानों को विभागीय वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद संबंधित योजना में मांगी गई सभी जानकारी और दस्तावेज के साथ ही आवेदन करना होगा। आवेदन ग्राहक सेवा केंद्र की मदद से किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने प्रखंड या जिले के उद्यानिकी विभाग के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Powertrac
Farmtrac
John Deere
Eicher
New Holland
Solis
Kubota
Captain
VST
Preet
Indo Farm
Trakstar
Same Deutz Fahr
Tafe
ACE
Force
Escorts
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Massey Ferguson

Starting Price

2400 cc 39 HP

For Price Click Here

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

2500 cc 40 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

2931 cc 47 HP

For Price Click Here