सामूहिक नलकूप योजना : किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए सरकार बोरिंग पर दे रही 80 प्रतिशत की सब्सिडी

सामूहिक नलकूप योजना : किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए सरकार बोरिंग पर दे रही 80 प्रतिशत की सब्सिडी
शेयर पोस्ट

सामूहिक नलकूप योजना : केवल 20 प्रतिशत लागत राशि खर्च पर कराये बोरिंग, किसान अभी करें आवेदन


Tube Well Scheme : देश में लगातार गिर रहे भूमिगत जलस्तर की वहज से कृषि क्षेत्रों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसानों को खेती करने में काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। किसानों के खेतों तक पानी  पहुंचाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। जिनके माध्यम से किसानों को बेहतर सिंचाई व्यवस्था प्रदान की जा रही है। इस बीच बिहार में तेजी से गिर रहे जलस्तर ने किसानों के लिए  परेशानियां बढ़ा दी है। जिससे किसानों के साथ-साथ सरकार भी चिंतित है। राज्य में किसानों को खेती करने के लिए पर्याप्त जल नहीं मिल रहा है और उनकी खेती प्रभावित हो रही है। इन सभी परेशानियों को देखते हुए सरकार ने किसानों के खेतों तक सिंचाई जल पहुंचाने के लिए सामूहिक नलकूप योजना लागू की है। इसके तहत राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को सामूहिक नलकूप के लिए बोरिंग कराने पर भारी अनुदान दिया जा रहा है। इसके लिए किसानों को योजना के तहत आवेदन करना होगा।

कितना मिलेगा अनुदान

दरअसल, राज्य के कई जिलों में किसानों को फसल की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है, जिसके चलते फसल  बर्बाद हो रही है। ऐसे में बिहार सरकार राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को सामूहिक तौर  पर बोरिंक उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक नलकूप योजना चलाई है। इस योजना के तहत  सरकार जरूरमंद किसानों के खेतों में नलकूप के लिए बोरिंग कराने की ईकाई लागत पर 80 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। किसान समूह मात्र 20 प्रतिशत की लागत राशि का भुगतान करके बोरिंग करा सकते हैं। साथ ही किसानों को मिनी स्प्रिंकलर भी दिया जाएगा। इस योजना के तहत कम से कम दो किसान मिलकर कम से कम आधा एकड़ भूमि के लिए सामूहिक नलकूप का लाभ ले सकते हैं।

सामूहिक नलकूप योजना का उद्देश्य

किसानों की आय बढ़ाने और लागत को कम करने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा सामूहिक नलकूप योजना की शुरुआत की गई है। सामुदायिक नलकूप योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक ऐसी खास योजना है, जिसके अंतर्गत किसानों को सामूहिक तौर पर सरकार द्वारा बोरिंग दिया जाता है। इस नलकूप का एक अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। जिसे बोरिंग की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।  सामूहिक तौर पर बोरिंग मिलने से समूह के प्रत्येक किसान समय-समय पर अपने खेत की सिंचाई कर उत्पादन बढ़ा सकते हैं।

बोरिंग की स्थापना के लिए कहां करें आवेदन

सामुदायिक नलकूप योजना राज्य के उन किसानों के लिए लागू की गई जो सिंचाई की समस्या से जूझ रहे हैं। इस योजना के तहत किसानों को बोरिंग और मिनी पाइप लाइन स्थापित कराने सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी। हालांकि कृषि विभाग द्वारा योजना के तहत सामुहिक नलकूप देने के लिए जरूरमंद किसानों से आवेदन लिया जा रहा है। इस योजना के तहत अपने खेतों में सामूहिक नलकूप लगाने वाले के इच्छुक किसान समूह राज्य के कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है। साथ किसान समूह आपने क्षेत्र उद्यान निदेशालय कार्यलय भावन जाकर संबंधित अधिकारियों संपर्क कर  योजना में लाभ लेने की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सामूहिक नलकूप योजना से किसानों को लाभ

  • सिंचाई की समस्या गंभीर होती देख राज्य सरकार किसानों को समूह में अनुदान पर नलकूप दे रही है।  
  • सामुदायिक नलकूप योजना के तहत समूह में बोरिंक और मिनी स्प्रिंकलर लगवाने पर कुल इकाई लागत भुगतना पर किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
  • जरूरमंद इच्छुक किसान जिनके पास कम से कम आधा एकड़ का भू-खण्ड है, वे सभी इस योजना के तहत पात्र होंगे।
  • इसमें लघु व सीमांत कृषकों को प्राथमिकता दी जायेगी।
  • योजना के तहत उक्त स्थल पर पूर्व से बोरिंग न हो और उक्त स्थल पर बोरिंग हेतु पूर्व में कृषि विभाग से अनुदान या अन्य संस्था / विभाग से वित्तीय सहायता न ली हो, इस संदर्भ मे आवश्यक घोषणा पत्र कृषक को देना होगा।

आवश्यक दस्तावेज

सामुदायिक नलकूप योजना के तहत पांच किसानों का एक समूह बनाना होगा। इस किसानों के समूह में बोरिंग का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, भू-धारकता प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ (सर्वेक्षित स्थल पर अक्षांश एवं देशांतर के साथ) जिसमें कनीय अभियंता / सहायक अभियंता कृषि सलाहकार / कृषि समन्वयक / संबंधित लाभुक कृषक एवं उपस्थित ग्रामीण को सम्मिलित किया जाएगा।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Sonalika
Massey Ferguson
Swaraj
Powertrac
John Deere
Farmtrac
Eicher
New Holland
Solis
VST
Kubota
Captain
Preet
Indo Farm
Tafe
Trakstar
Escorts
Same Deutz Fahr
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Force
ACE
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

3443 cc 50 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2048 cc 30 HP

For Price Click Here

Sponsored

New Holland

Starting Price

2931 cc 47 HP

For Price Click Here