कृषि यंत्र अनुदान : किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलेगा स्ट्रॉ रीपर

कृषि यंत्र अनुदान : किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलेगा स्ट्रॉ रीपर
शेयर पोस्ट

ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल : किसानों को सब्सिडी पर मिलेगा स्ट्रॉ रीपर, यहां देखे लॉटरी लिस्ट

e-कृषि यंत्र अनुदान योजना 2024 : किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती है, जिनके माध्यम से किसानों को अधी कीमतों पर कृषि उपकरण एवं मशीनें उपलब्ध कराया जाता है, जिससे अधिक से अधिक किसान इन कृषि यंत्रों को अनुदानित कीमत पर खरीद कर खेती के कामों को आसानी से पूरा कर सके और फसल पैदावार बढ़ा सकें। अभी मध्य प्रदेश कृषि विभाग द्वारा राज्य के किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र स्ट्रॉ रीपर (straw reaper) उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके लिए सभी वर्ग के किसानों से 16 फरवरी 2024 तक ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद विभाग की ओर से प्राप्त आवेदनों के आधार पर चयन निर्धारित कम्प्यूटर लॉटरी प्रक्रिया से किया जाना था। आवेदनों की निर्धारित लॉटरी दिनांक 21 फरवरी 2024 को दोपहर 12 बजे तक संपादित किया जाना था। नियम समय के अनुसार विभाग द्वारा 21 फरवरी को e-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर लॉटरी प्रक्रिया से किसानों की वरीयता सूचि जारी कर दी गई है। लॉटरी लिस्ट में चयनित किसानों को आधी कीमत यानी 50 प्रतिशत अनुदान पर स्ट्रॉ रीपरकृषि यंत्र प्रदान किए जाएंगे। आईए, जानते है कि कृषि यंत्र स्ट्रॉ रीपर लॉटरी लिस्ट में नाम कैसे देखा जा सकता हैं।   

किसानों के चयन के लिए लॉटरी प्रक्रिया 

दरअसल, कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय विभाग मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अलग-अलग योजना के तहत अलग-अलग वर्ग के किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र देने के लिए लोटरी प्रक्रिया की व्यवस्था की है। इसके तहत निर्धारित समय में किसनों के द्वारा आवेदन किए जाते हैं और आवेदन अवधि समाप्त हो जाने के पश्चात प्रत्येक जिले से कंप्यूटर के द्वारा लॉटरी प्रक्रिया संपादित कर किसानों का चयन किया जाता है। इसके बाद चयनित किसानों को कृषि यंत्र पर सब्सिडी दी जाती है।

लॉटरी लिस्ट में लक्ष्य से ज्यादा किसानों का नाम है, जिसमें अगर चयनित किसान यंत्र नहीं लेते हैं, तो वह यंत्र लेने का मौका वेटिंग करने वाले अन्य किसानों को दिया जायेगा। उदहारण के लिए अगर लिस्ट में किसी जिले में पांच किसानों का चयन स्ट्रॉ रीपर के लिए किया गया है, तो उसके अलावा 5 अन्य किसान हैं जो प्रतिक्षा (Waiting) में है यानी इन किसानों को स्ट्रॉ रीपर तब ही दिया जायेगा जब ऊपर के चयनित किसान किसी कारण से यंत्र नहीं लेते हैं। 

कृषि यंत्र स्ट्रॉ रीपर के लॉटरी परिणाम कैसे देखें?

मध्यप्रदेश कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्र स्ट्रॉ रीपर अनुदान के लिए चयनित आवेदकों के नाम लॉटरी सिस्टम के माध्यम से कंफर्म कर दिए गए है। इसके साथ ही पोर्टल https://farmer.mpdage.org/Home/Index  पर चयनित किसानों की वरीयता सूचि जारी कर दी गई है। ऐसे में जिन किसानों भाईयों ने ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत स्ट्रॉ रीपर कृषि यंत्र के लिए आवेदन किया था वे सभी प्राथमिकता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। लॉटरी लिस्ट में किसान भाई को अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले कृषि अभियांत्रिकी के e-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल जाना होगा। यहां किसान लॉटरी सूची देख सकते हैं। बता दें कि स्ट्रॉ रीपर कृषि यंत्र “कृषि अभियांत्रिकी” विभाग मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहें हैं। अधिक जनकारी के लिए किसान अपने जिला के कृषि विभाग या कृषि अभियांत्रिकी संचनालय में संपर्क कर सकते हैं। 

चयनित और प्रतीक्षा सूची किसानों को ये करना होगा

लॉटरी में चयनित और प्रतीक्षा सूची किसानों को उनकी धरोरह राशि प्रकरण के अंतिम निराकरण पश्चात ही रिफंड की जाएगी और जिन आवेदकों का चयन लॉटरी में नहीं हुआ होगा उनकी धरोहर राशि तत्काल रिफंड की जाएंगी। लॉटरी प्रक्रिया में चयनित किसान सात दिवस के अंदर निर्माता/डीलर के माध्यम से अपने अभिलेख पोर्टल पर अपलोड़ करें और विभाग द्वारा क्रय स्वीकृति प्रदान किए जाने के बाद 20 दिवसों में यंत्र क्रय कर रसीद ऑनलाइन अपलोड करें। निर्धारित समयावधि में कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर आवेदन निरस्त होने की स्थिति में किसान स्वयं ज़िम्मेदार होंगे और निरस्त आवेदन के विरुद्ध कंप्यूटर द्वारा स्वतः ही प्रतीक्षा सूची अनुसार आवेदक को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी, निरस्त आवेदन किसी भी स्थिति में पुनः अनुदान हेतु पात्र नहीं होंगे। इस लिए सभी  किसानों से समय सीमा का पालन किए जाने की अनुरोध है।

स्ट्रॉ रीपर कृषि यंत्र पर किसानों को कितना दिया जाएगा अनुदान

मध्य प्रदेश में कृषि अभियान्त्रिकी संचालनालय विभाग द्वारा किसानों को अलग–अलग योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों पर किसान, महिला किसान, जाति वर्ग एवं जोत श्रेणी के अनुसार अलग-अलग अनुदान दिए जाने का प्रावधान किया गया है, जिसमें योजना के तहत सभी यंत्रों पर 40 से लेकर 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाता है। अनुदान का लाभ लेने के लिए किसानों को पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है, जिसके लिए विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों में लक्ष्य जारी कर किसानों से आवेदन मांगे जाते हैं। इसमें किसान जो कृषि यंत्र लेना चाहते हैं वह किसान ई–कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर उपलब्ध सब्सिडी कैलकुलेटर के माध्यम से कृषि यंत्र की लागत के अनुसार उनको मिलने वाले अनुदान की जानकारी देख सकते हैं।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Eicher
Mahindra
Massey Ferguson
Farmtrac
Sonalika
Powertrac
John Deere
New Holland
Solis
Captain
Kubota
VST
Trakstar
Same Deutz Fahr
Indo Farm
Preet
ACE
Escorts
Tafe
Force
Standard
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE