Budget 2024-25 : कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत राज्य सरकारों द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पर्याप्त धन राशि का बजट भी पेश किया जा रहा है। साथ बजट में नई योजनाएं लागू करने एवं पुरानी कृषि योजनओं को आगे जारी रखने की घोषणाएं भी सरकार द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में झारखंड सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सोमवार (3 मार्च) के दिन अपना बजट पेश किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की तरफ से यह बजट वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर (Finance Minister Radha Krishna Kishore) ने पेश किया। बजट में झारखंड सरकार ने इस वर्ष कृषि एवं संबंधित क्षेत्र के लिए 4587 करोड़ रुपए से अधिक राशि का बजट प्रावधान किया है। इस राशि के तहत सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने सहित अन्य कृषि योजनाओं का लाभ भी देगी।
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर (Finance Minister Radha Krishna Kishore) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कृषि और संबंधित क्षेत्रों के लिए कुल 4 हजार 587 करोड़ 66 लाख 24 हजार रुपए का बजट रखा है। बजट में वित्त मंत्री ने किसानों के लिए कई नई योजनाओं (schemes) की घोषणाओं के साथ पुरानी योजनाओं (schemes) को आगे भी जारी रखने की ऐलान भी किया गया। झारखंड सरकार (Jharkhand Government) ने बजट में किसानों को उन्नत बीज अनुदान (improved seed Subsidy), कृषि यंत्र अनुदान (Agricultural Equipment Subsidy), मोटे अनाज की खेती (millet grains Farming) को प्रोत्साहन, सिंचाई के लिए बोरिंग (irrigation boring), पशुपालन (Animal Husbandry) और फसल बीमा (Crop Insurance) सहित कई योजनाओं के लिए प्रावधान प्रस्तावित किए हैं।
बता दें कि राज्य ट्रैक्टर वितरण सब्सिडी योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार किसानों को ट्रैक्टर अथवा अन्य कृषि यंत्रों का वितरण अनुदान पर करती है। इसमें राज्य के कम जोत वाले छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता से लाभान्वित किया जाता है। झारखंड सरकार इस योजना के तहत किसानों को नया ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत पर 50 प्रतिशत का अनुदान देती है। वहीं अन्य कृषि यंत्रों पर इस योजना के तहत किसानों को 80 प्रतिशत तक का अनुदान मिलता है। झारखंड के सभी व्यक्तिगत किसान, किसान समूह, महिला स्वयं सहायता समूह, जल पंचायत, जलछापन समितियां, लैंपस, किसान उत्पादक समूह (FPO) और अन्य कृषि संगठन झारखंड ट्रैक्टर वितरण योजना के लिए पात्र है। कृषि विभाग की जानकारी के मुताबिक, योजना के अंतर्गत एक ट्रैक्टर और दो कृषि यंत्रों की एक यूनिट की अनुमानित लागत लगभग 10 लाख रुपए तक हो सकती है। इस पर लाभार्थियों को अनुदान लाभ दिया जाता है।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
बिहार में ट्रैक्टर समेत 86 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
PM-RKVY और कृषोन्नति योजना के तहत ₹1,183 करोड़ जारी
कीट नियंत्रण ट्रैप पर किसानों को मिलेगी 75% की सब्सिडी
दूध के साथ गोबर-गौमूत्र से कमाई! नंदिनी योजना में ₹31 लाख तक अनुदान
Best Captain Mini Tractors for Karnataka: Price, Specifications and Buying Guide
Yamaha Strengthens Prospr with Smart Weed-Control Technology