किसानों को 21 हजार फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के लिए मिली मंजूरी

किसानों को 21 हजार फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के लिए मिली मंजूरी
शेयर पोस्ट

सीआरएम मशीन : किसानों के लिए 21 हजार CRM मशीनों को मिली मंजूरी, ऐसे उठाएं लाभ

Crop Residue Management : पंजाब में किसानों के लिए कृषि विभाग ने फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) को लेकर बड़ी पहल की है। राज्य सरकार द्वारा 21,958 सीआरएम मशीनों को मंजूरी दी गई है, जबकि इस साल अब तक किसानों ने 14,587 मशीनें खरीदकर पराली प्रबंधन में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इन मशीनों की खरीद पर किसानों को 50% और सहकारी समितियों व पंचायतों को 80% तक की सब्सिडी दी जा रही है।

पराली जलाने के मामलों में हुई वृद्धि (Increase in cases of stubble burning)

पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर के आंकड़ों पर नजर डालें तो, 15 सितंबर से 3 नवंबर तक पंजाब में 4,132 सक्रिय पराली जलाने की घटना दर्ज की गईं है। पिछले पांच दिनों में ही 1,779 आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी है। खासकर 2 नवंबर तक पराली जलाने के मामलों में संगरूर में सबसे ज्यादा 59 घटनाएं देखी गईं। इसके अलावा फिरोजपुर में 26, मोगा और मानसा में 19-19 और तरनतारन में 18 घटनाएं हुई हैं। यही वजह है कि किसानों को अब सरकार सीआरएम मशीन खरीदने को लेकर प्रोत्साहित कर रही है।

किसानों पर हो रहा जुर्माना और एफआईआर (Farmers are being fined and FIR is being done)

कृषि कानूनों के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने पराली जलाने वाले किसानों पर 1,72,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही 61 किसानों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है और उनके जमीन रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है, ताकि भविष्य में दोबारा पराली जलाने से रोका जा सके।

निगरानी के लिए 146 नोडल अधिकारी तैनात (146 nodal officers deployed for monitoring)

पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गांधी की देखरेख में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 146 नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, किसानों में जागरूकता बढ़ाने के लिए 23 क्लस्टर अधिकारियों के नेतृत्व में गांवों में निगरानी टीमें सक्रिय हैं।

मोगा जिले में अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस (Show cause notice issued to officials in Moga district)

पराली जलाने की घटनाओं के मद्देनजर मोगा जिले में दो सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) और कई अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने खेतों में आग लगने की घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए मोगा के एसडीएम सारंगप्रीत सिंह औजला, बाघापुराना एसडीएम बेअंत सिंह सिद्धू समेत कुल 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मोगा के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि अब तक जिले में 87 घटनाएं सामने आई हैं।

कैसे उठाएं लाभ (How to avail the benefit)

जो किसान सीआरएम मशीनें खरीदना चाहते हैं, वे कृषि विभाग के माध्यम से सब्सिडी योजना का लाभ उठा सकते हैं। सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी किसानों के लिए लागत कम करने और पराली जलाने से बचने में मददगार साबित होगी।

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Swaraj
Mahindra
Massey Ferguson
Sonalika
John Deere
Farmtrac
Powertrac
Eicher
New Holland
Solis
Captain
VST
Kubota
Indo Farm
Tafe
Preet
Same Deutz Fahr
Trakstar
Escorts
ACE
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Force
Agri King
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

3682 cc 49 HP

For Price Click Here

Sponsored

Mahindra

Starting Price

₹ X,XX

2979 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

John Deere

Starting Price

₹ X,XX

2900 cc 40 HP

For Price Click Here