Search Tractors ...
search
ट्रैक्टर समाचार सरकारी योजना समाचार कृषि समाचार कृषि मशीनरी समाचार मौसम समाचार कृषि व्यापार समाचार सामाजिक समाचार सक्सेस स्टोरी समाचार

Garlic Price : लहसुन की कीमतों में तेजी, 350 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंचा भाव

Garlic Price : लहसुन की कीमतों में तेजी, 350 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंचा भाव
पोस्ट -29 जनवरी 2024 शेयर पोस्ट

आसमान पर पहुंचा लहसुन का भाव, 350 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बिक्री

Garlic Price : देश में इस बार रिकार्ड ठंड पड़ रही है। शीतलहर के साथ पड़ रही कड़ाके ठंड से लोगों का बुरा हाल है, लेकिन कड़ाके की इस ठंड के बीच बाजारों में महंगाई का तड़का है। टमाटर-प्याज के बाद अब लहसुन के भाव आसमान पर पहुंच गए हैं। निर्यात प्रतिबंध के बाद भी लहसुन की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिससे गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ठंड की वजह से अधिकतर घरों में प्याज व लहसुन का प्रयोग होना लाजिमी हो गया है, लेकिन बाजारों में इन दिनों लहसुन का भाव 350 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। आलम ये है कि कई इलाकों में लहसुन 350 से 400 रुपए प्रति किलोग्राम के दाम पर बिक रहा है, जिससे उपभोक्ता परेशान है। बाजार जानकारों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों में लहुसन की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। इस बार मौसम परिवर्तन के कारण लहसुन की फसल प्रभावित हुई है, जिससे लहसुन के उत्पादन पर असर पड़ा है। साथ ही कम आवक के चलते इसकी कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। इतना ही नहीं लहसुन के दाम अभी और बढ़ेंगे, इसमें अभी राहत की कोई उम्मीद नहीं है। लहसुन की कीमतों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी से लोगों के घरों का बजट बिगड़ना स्वभाविक है। आईए, इस पोस्ट की मदद से देश की मंडियों में चल रहे लहसुन के भाव के बारे में जानते हैं।

New Holland Tractor

मंडियों में 32 से 40 हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव में बिक रहा लहसुन

केंद्रीय कृष‍ि व क‍िसान कल्याण मंत्रालय के एगमार्कनेट के ऑनलाइन पोर्टल के मुताबिक, देश की कई मंडियों में लहसुन 32,000 रुपए से लेकर 40,000 रुपए प्रति क्विंटल की कीमत पर बिक रहा है। एगमार्कनेट पोर्टल के अनुसार, बीते दिन जम्मू-कश्मीर की कठुआ मंडी में लहसुन सबसे अधिक दाम पर बिका। कठुआ में किसानों को लहसुन की फसल का 40 हजार रुपए प्रति क्विंटल का दाम मिला। वहीं, मध्य प्रदेश की उत्तर परवूर मंडी में 31 हजार रुपये प्रति क्विंटल, केरल की अरूर मंडी में 32 हजार रुपये / क्विंटल, हरियाणा की थानेसर मंडी में 30 हजार रुपये / क्विंटल के भाव में लहसुन बिका, जबकि हिमाचल की ऊना मंडी में लहसुन 30 हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव में बिका।

प्याज की कीमतों में आई गिरावट  

जानकारों का मानना है कि देश में निर्यात प्रतिबंध के बाद लहसुन की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। हालांकि, इसके विपरीत प्याज की कीमतों में गिरावट आई है, जिसे लेकर किसान पिछले तीन महीनों से चिंता व्यक्त कर रहे हैं। प्याज अब 2 दिनों से 600 रुपए से 2200 रुपए प्रति क्विंटल और औसतन 1700 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। हालांकि, लहसुन 6300 से 17,600 रुपए प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है। वहीं लहसुन औसतन 13,500 रुपए से 15,000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच मिल रहा है। देश के कुछ खुदरा बाजारों में सफेद लहसुन का भाव 320 से 350 रुपये प्रति किलोग्राम और स्थानीय लहसुन का मूल्य 400 से 450 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।  

कीमतों में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए संघर्ष कर रहे व्यापारी

कृषि उपज बाजार समिति नासिक (एनएपीएमसी) में पिछले 2 दिनों में प्याज की आमद मध्यम रही है। साथ ही खरीफ प्याज की कुल आवक 2100 टन है, जबकि इसके विपरीत लहसुन की आवक 10-11 टन तक सीमित रह गई है। आयात में भारी गिरावट के चलते लहसुन का मूल्य रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। ऐसे में लोगों ने अब लहसुन का इस्तेमाल करना कम कर दिया है। साथ ही  इसकी खरीदारी करने से बच रहे हैं। वहीं व्यापारी इसकी कीमतों में चल रहे उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि, जहां मंडियों में लहसुन 150 रुपए से लेकर 250 रुपए प्रति किलोग्राम के होलसेल दाम पर बिक रहा है, तो वहीं  प्याज महज 20 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। ऐसे में जहां किसानों को लहसुन के अधिक रेट से मिलने से फायदा हो रहा है, वहीं प्याज की कीमतों में गिरावट को लेकर प्याज किसान सरकार से निर्यात प्रतिबंध हटाने की अपील कर रहे हैं। साथ ही प्याज की कीमतें बढ़ने की उम्मीद में प्याज काे स्टोर कर रहे हैं।

यहां देख सकते हैं लहसुन की लिस्ट

मंडी जानकारों का कहना है कि उच्च गुणवत्ता वाले लहसुन की मंडियों में होलसेल कीमत 220 से 250 रुपये प्रति किलोग्राम है। आर जी एल-1, यमुना सफेद-3, गारलिक 56-4, लाडवा, मलेवा, एग्रीफांउड व्हाइट आदि लहसुन की अच्छी किस्में है। वहीं, गुजरात की जामनगर व राजकोट लहसुन किस्में उच्च क्वालिटी लहसुन है। ऐसे में किसानों को इनकी कीमत मंडियों में हमेशा अच्छे ही मिलते है। अगर किसान अपने राज्य की मंडियों के अनुसार लहसुन की कीमतों के बारें में जानना चाहते है, तो वे एगमार्कनेट के ऑनलाइन पोर्टल पर लिस्ट देख सकते हैं।

राज्यों की मंडियों में लहसुन फसल के मिल रहे भाव की लिस्ट

कमोडिटी राज्य जिला मंडी न्यूनतम मंडी भाव (क्विंटल में) अधिकतम मंडी भाव (क्विंटल में)
लहसुन हरियाणा झज्जर बहादुरगढ़ 24,000 रुपए 26,000 रुपए
लहसुन गुजरात राजकोट गोंडल 18,505 रुपए 26,855 रुपए
लहसुन गुजरात जामनगर जामनगर 10,000 रुपए 24, 275 रुपए
लहसुन महाराष्ट्र शोलापुर अकलुजू 18,000 रुपए 16,500 रुपए
लहसुन ओडिशा बोलंगीर तुसुर 29,800 रुपए 30,000 रुपए
लहसुन ओडिशा बालासोर जलेश्वर 24,800 रुपए 25, 200 रुपए
लहसुन उत्तर प्रदेश बुलंदशहर सीकरपुर 14,000 रुपए 15,000 रुपए
लहसुन उत्तर प्रदेश बाराबंकी सफदरगंज 14,000 रुपए 14,150 रुपए

कमोडिटीऑनलाइन के अनुसार, वर्तमान में उपज मंडियों में लहसुन का औसत मूल्य 23500 रुपए /क्विंटल है। सबसे कम बाजार की कीमत 19001 रुपए /क्विंटल है। लहसुन की सबसे उच्च बाजार कीमत 30000 रुपए/क्विंटल है।

Website - TractorGuru.in
Instagram - https://bit.ly/3wcqzqM
FaceBook - https://bit.ly/3KUyG0y

Call Back Button

क्विक लिंक

लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड

सर्वाधिक खोजे गए ट्रैक्टर