Improved Wheat Varieties : रबी मौसम में गेहूं की उन्नत एवं नई किस्मों की खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान (ICAR–IIWBR) ने गेहूं की नई उन्नत किस्में कृषकों को मुहैया कराने के लिए 17 सितंबर से बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। किसान अपनी क्षेत्रीय भाषा का चयन कर पोर्टल पर सीड की बुकिंग कर गेहूं के बीज लेने के लिए पंजीयन करा सकते हैं। संस्थान द्वारा किसानों को उनके क्षेत्र के अनुरूप अनुशंसित किस्मों के गेहूं बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) द्वारा बीते सोमवार और मंगलवार (16 एवं 17 सितंबर2024) के बीच दो दिवसीय कृषि मेला (रबी) का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को कृषि की नई तकनीकों से अवगत कराने के साथ ही उन्नत बीज, कृषि यंत्र, मिट्टी एवं पानी की जांच आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। इस दो दिवसीय कृषि मेले (रबी) के पहले दिन 22 हजार से अधिक किसानों ने शिरकत की।
किसान आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पासवर्ड बनाकर अपनी पसंदीदा गेहूं किस्म का चयन कर बीज के लिए बुकिंग कर सकते हैं। इच्छुक कृषक ICAR-भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल के बीज पोर्टल पर संस्था द्वारा स्पॉन्सर की गई गेहूं की उन्नत किस्मों के बीज की बुकिंग कर सकते हैं। आईसीएआर-आईआईडब्ल्यूबीआर बीज पोर्टल गेहूं की उन्नत किस्मों में करण वैदेही (DBW 370), करण वृंदा (DBW 372), करण वरुणा (DBW 372), करण शिवानी (DBW 327), करण आदित्य (DBW 332), करण ऐश्वर्या (DBW 296), करण प्रेमा (DBW 316), करण वैष्णवी ( DBW 303), करण वंदना (DBW 187), करण नरेंद्र (DBW 222), करण बोल्ड (DBW 377), करण शिवांगी (DBW 359), करण मंजरी (DDW 55), DDW 47, DDW 48 आदि शामिल है।
आईसीएआर-आईआईडब्ल्यूबीआर बीज पोर्टल पर पंजीयन करने वाले प्रत्येक किसान को गेहूं की नई उन्नत किस्म का 10 किलो का बीज बैग मिलेगा। किसानों को यह बीज 50 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से मिलेंगे यानी कि किसान को 10 किलो के एक बीज बैग के लिए कुल 500 रुपए का भुगतान करना होगा। किसानों को गेहूं की डिलीवरी 10 अक्टूबर के बाद मिलना शुरू हो जाएगी। आईआईडब्ल्यूबीआर (IIWBR) बीज पोर्टल पर किसान आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पासवर्ड बनाकर अपने क्षेत्र की कृषि जलवायु को ध्यान में रखकर पसंदीदा गेहूं किस्म का चयन कर उसकी बुकिंग करा सकते हैं।
किसान भा.कृ.अनु. प.- भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल के पोर्टल पर गेहूं के उन्नत किस्मों की बुकिंग करा सकते हैं।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में दो दिवसीय कृषि मेला (रबी) का आयोजन किया गया। कृषि मेले की थीम “फसल अवशेष प्रबंधन” रखी गई। मेले में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों व निजी क्षेत्रों की कंपनियों द्वारा नई तकनीकों की जानकारी देने के लिए 262 स्टाल लगाए गए। साथ ही किसानों को रबी फसलों की उन्नत किस्मों का प्रमाणित बीज उपलब्ध करवाने के लिए समुचित प्रबंधन किए गए। मेले में आगामी रबी फसलों के बीजों के लिए किसानों में भारी उत्साह देखा गया। किसानों ने मेले में गेहूं, जौ, सरसों, चना, मेथी, मसूर, बरसीम, जई तथा मक्का की उन्नत किस्मों के लगभग 1 करोड़ 14 लाख 90 हजार 60 रुपए के बीज खरीदे। मेले में सब्जी व बागवानी फसलों के बीजों की 1 लाख 42 हजार 300 रुपए की बिक्री हुई।
Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page
कुफरी जामुनिया आलू की खेती कैसे करें? जानें उपज और विशेषताएं
एग्रीवोल्टाइक तकनीक से किसानों की बढ़ेगी आमदनी, खेती के साथ बिजली उत्पादन
बासमती धान का भाव 2026: 1401 किस्म ₹5,122 के पार, 1718 और 1121 में तेजी
Best 10 Profitable Winter Vegetables to Grow in October 2026.
Which Tractor is Best for Black Cotton Soil: Massey Ferguson 241 DI or Eicher 380?
कृषक उन्नति योजना: 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीकरण, मिलेंगे ₹15,000 प्रति एकड़