Agriculture Spray Pump : किसानों को स्प्रे पंप पर मिलेगी 100 प्रतिशत सब्सिडी

Agriculture Spray Pump : किसानों को स्प्रे पंप पर मिलेगी 100 प्रतिशत सब्सिडी
शेयर पोस्ट

Agriculture Spray Pump : स्प्रे पंप के लिए सरकार किसानों को देगी 100 प्रतिशत सब्सिडी, आवेदन कर जल्द उठाएं लाभ

Battery Operated Sprayer Machine Subsidy : देश में खरीफ फसलों की खेती का मौसम चल रहा है। इस सीजन में किसानों द्वारा धान, ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, मूंगफली, सोयाबीन, कपास समेत अन्य खरीफ की फसल बुवाई 704 लाख हेक्टेयर से भी अधिक क्षेत्र में  की गई। बुआई की गई फसलें अभी बढ़वार अवस्था में है और किसान भाईयों द्वारा इनमें अभी सिंचाई, निराई-गुडाई करने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, फसलों में लगने वाले कीट-रोगों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार खेतों में खड़ी खरीफ फसलों का निरीक्षण किया जा रहा है और किसानों को नियंत्रण के लिए आवश्यक जानकारी भी प्रदान की जा रही है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के कपास और सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों के हित में एक अहम फैसला लिया है। इसके तहत किसानों की आय को बढ़ाने और राज्य में तिलहन फसलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार ने सोयाबीन, कपास सहित अन्य तिलहन फसलों के लिए एक एक्शन प्लान तैयार किया है। राज्य में इस प्‍लान को वर्ष 2022-23 से लेकर वर्ष 2024-2025 तक के लिए लागू किया गया है। राज्य सरकार की ओर से इस प्‍लान के तहत किसानों को बैटरी से चलने वाले स्‍प्रे पंप पर सब्सिडी देने का फैसला किया गया है। राज्य में कपास, सोयाबीन और दूसरी तिलहनी फसलों की खेती करने वाले किसान ऑनलाइन आवेदन कर इसका लाभ उठा सकते हैं। 

सरकार की तरफ से कितनी मिलेगी सब्सिडी (How much subsidy will be received from the government?)

महाराष्ट्र में मुख्य तौर पर गन्ना, धान, ज्वार, बाजरा, तुअर (अरहर), मूंग, उड़द एवं अन्य दलहन की फसलें उगाई जाती हैं। यह राज्य मुख्य तौर पर तिलहन व शक्कर उत्पादन के लिए जाना जाता है। मूंगफली, सूरजमुखी, सोयाबीन राज्य की प्रमुख तिलहन फसले हैं। इन फसलों की खेती करने वाले उत्पादकों को प्रोत्साहन देने के मकसद से राज्य सरकार ने साल 2024-2025 के लिए बैटरी से ऑपरेट होने वाले स्प्रे पंप मशीन पर सब्सिडी देने की योजना तैयार की है। इस योजना के तहत सरकार मौजूदा सत्र के लिए किसानों को 100 प्रतिशत यानी शत-प्रतिशत सब्सिडी स्प्रे पंप के लिए देगी। इसका मतलब राज्य सरकार की इस योजना में किसानों को बैटरी से चलने वाले स्प्रे पंप एकदम मुफ्त मिलेंगे। 

कहां कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन? (Where can you apply online?)

वर्तमान सत्र 2024-2025 के लिए सरकार की इस स्‍कीम के तहत लाभार्थी किसानों का चयन ऑनलाइन होगा। राज्य के जिन किसानों ने आपले सरकार महाडीबीटी पोर्टल के माध्यम से कृषि विभाग राज्य योजना-कापूस/सोयाबीन अंडर बैटरी ऑपरेटेड (कापूस पीक/सोयाबीन पीक) स्‍प्रे पंप के लिए अप्‍लाई किया होगा, उन्हें  एकीकृत कपास सोयाबीन और अन्य तिलहन विशेष कार्य योजना के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। वर्ष 2024-25 में इस योजना के अंतर्गत 'बैटरी चालित स्प्रिंकलर पंप' की आपूर्ति के लिए महाडीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं। इच्छुक और पात्र किसान महाडीबीटी पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। 31 अगस्त 2024 तक अंतिम तारीख का विस्तार कर दिया गया है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 14 अगस्त 2024 तक थी। राज्य कृषि विभाग की तरफ से किसानों से लगातार अपील की जा रही है वे पोर्टल पर लॉगइन करके जल्द से जल्द इस योजना का लाभ उठाएं। 

कृषि अधिकारी से करें संपर्क (Contact Agriculture Officer)

राज्य कृषि विभाग की तरफ से लगातार किसानों से अपील की जा रही है कि वे आपले सरकार महा DBT पोर्टल mahadbt.maharashtra.gov.in पर जाकर अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन करें और जल्द से जल्द योजना का लाभ उठाएं। इच्छुक पात्र किसान अधिक जानकारी के लिए नजदीकी जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी / उपविभागीय कृषि अधिकारी / तालुका कृषि अधिकारी कार्यालय से संपर्क भी कर सकते हैं।

यहां लॉगिन करें आवेदन (Login apply here)

महाराष्ट्र कृषि विभाग राज्य योजना “कापूस/सोयाबीन अंडर बैटरी ऑपरेटेड” के माध्यम से इस योजना में आवेदन करने के लिए पहले विभागीय वेबसाइट https://mahadbt.maharashtra.gov.in” पर क्लिक करें। लाभार्थी किसान “यूजर आईडी और पासवर्ड” दर्ज करें। “आवेदन करें” पर क्लिक करें। इसके बाद “कृषि मशीनीकरण” (Agricultural Mechanization) आइटम पर क्लिक करें। “मुख्य घटक” (Main Components) आइटम पर क्लिक करें। इसमें “विवरण” आइटम पर क्लिक करें –“मैनुअल टूल घटक चयन “मशीनें / उपकरण और उपकरण – फसल सुरक्षा उपकरण“ बैटरी संचालित स्प्रे पंप (कपास या सोयाबीन)” आइटम सेक्शन में जिसका चयन करना है उसे सेव करें।
 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Farmtrac
Powertrac
Eicher
John Deere
New Holland
Solis
Captain
Kubota
VST
Preet
Indo Farm
Trakstar
Escorts
ACE
Tafe
Same Deutz Fahr
Force
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

1557 cc 25 HP

For Price Click Here

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2868 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2339 cc 42 HP

For Price Click Here