खेती के लिए दमदार स्प्रेयर मशीन जानें, कीमत और फीचर्स

खेती के लिए दमदार स्प्रेयर मशीन जानें, कीमत और फीचर्स
शेयर पोस्ट

किसानों के लिए खूब उपयोगी साबित हो रही ये स्प्रेयर मशीन, जानें पूरी जानकारी 

आजकल खेती में आधुनिक स्प्रेयर मशीन का काफी ज्यादा उपयोग हो रहा है। इस मशीन की मदद से किसान कम समय और कम लागत में ज्यादा पैदावार हासिल करने में कामयाब हो रहा है। यह मशीन किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है, तो आइए इस खास मशीन के बारे में विस्तार से जानें।

किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है स्प्रेयर मशीन, जानें विशेषताएं

कृषि क्षेत्र में समय के साथ तेजी से हो रहे बदलाव ने खेती-बाड़ी को पहले से ज्यादा मुनाफेदार बना दिया है। नई तकनीक पर आधारित आधुनिक मशीनों से खेती करना आसान हुआ है। आज बाजार में कई ऐसे आधुनिक कृषि उपकरण (मशीन) मौजूद हैं, जो खेती-किसानी को आसान बनाने और कम लागत खर्च में अधिक पैदावार बढ़ाने में किसानों की बड़ी मदद करते हैं। बाजार में इन दिनों स्प्रेयर मशीन की खूब चर्चा है। खेती की यह मशीन पैदावार बढ़ाने और लागत को कम करने में काफी ज्यादा कारगर साबित हो रही है। 

किसान इस मशीन से कम समय व लागत तथा सीमित संसाधनों में खेती से ज्यादा पैदावार हासिल करने में कामयाब हो रहे हैं। सही मायने में कहा जाए तो स्प्रेयर मशीन कृषि में किसानों की बड़ी मदद करती है। यह मशीन खेती से संबंधित कार्यों में किसानों का पैसा और समय दोनों की बचत कर रही है, तो आईये ट्रैक्टरगुरू के इस लेख की मदद से इस स्प्रेयर मशीन की विशेषताओं और उपयोग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है स्प्रेयर मशीन

कृषि में लागत को कम करने और उसे पहले से अधिक आसान बनाने के लिए बाजार में नई-नई कृषि मशीन लांच हो रही है, जिनमें स्प्रेयर मशीन भी शामिल है। स्प्रेयर मशीन नई तकनीक पर आधारित कीटनाशक और खाद का छिड़काव करने वाली मशीन है। आज के समय में यह मशीन खेती के लिए एक महत्वपूर्ण कृषि उपकरण बन गई है। पहले जहां खेती में कीटनाशक और खाद का छिड़काव जैसे कामों को मैनुअली करने में किसानों का समय और लागत बहुत ज्यादा लगती थी। वहीं, अब स्प्रेयर मशीन ने खेती के इस काम को पहले से बहुत ज्यादा आसान बना दिया है। आज किसान स्प्रेयर मशीन की मदद से बड़े-बड़े खेत में खाद और कीटनाशकों का छिड़काव कम समय और लागत में अकेले ही कर सकते हैं। खेती में यह मशीन किसानों का पैसा और संसाधानों की बहुत बचत कर रही है, जिससे उनकी आमदनी में इजाफा भी हो रहा है। 

बाजार में मौजूद स्प्रेयर मशीन के प्रकार 

आज बाजार में विभिन्न तरह की स्प्रेयर मशीन मौजूद है, जिनमें मैनुअली ऑपरेटेड, ट्रैक्टर ऑपरेटेड और बैटरी ऑपरेटेड स्प्रेयर शामिल है। वहीं बाजारों में पावर ड्राइवन स्प्रेयर, हैंड पंप स्प्रेयर, सेंट्रिफ्यूगल स्प्रेयर, एयर कार्यक्रम स्प्रेयर आदि विभिन्न प्रकार की  विदेशी स्प्रेयर मशीन भी मौजूद है। विदेशी मशीनाें के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा में स्वदेशी स्प्रेयर मशीन भी उपलब्ध है। क्रिस्टल क्रॉप कॉरपोरेशन लिमिटेड ने स्वदेशी स्प्रेयर मशीन बनाई है, जो बाजार में बेहद ही किफायती दाम पर किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए उपलब्ध है। बता दें कि क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड एक एग्रो केमिकल आधारित कंपनी है, जो कृषकों को एग्रो केमिकल के अलावा खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार के उपकरण भी उपलब्ध कराती है।  

स्प्रेयर मशीन की खास विशेषताएं

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड के डिप्टी मैनेजर निशांत अवस्थी बताते हैं कि उनकी कंपनी ने एक स्वदेशी स्प्रेयर मशीन बनाई है, जो 2 स्ट्रोक इंजन से ऑपरेट होती है। यह मशीन दो घंटे में एक लीटर ईंधन की खपत करती है। इसमें एक वॉटर टैंक है, जिसकी क्षमता 20 लीटर की है। इसके अंदर एक सिंगल पिस्टन पावर स्प्रेयर पंप लगा है, जो 1 मिनट में 8 से 10 लीटर पानी डिस्चार्च कर सकता है। आगे की तरफ एक लंबी नली निकली होती है, जिसे लांस कहते हैं। इसमें 3 नोजल लगे हैं, पर नोजल पर 900 एमएम कैपसिटी है, इस प्रकार 3 नोजल पर 2 लीटर 700 मिलीलीटर प्रति मिनट डिस्चार्च है। बाकी पानी वापस टैंक में चला जाता है, जिससे टैंक में मौजूद केमिकल लगातार मिक्स होते रहते हैं। इससे किसानों को बार-बार केमिकल को मिलाने की जरूरत नहीं पड़ती। इस स्प्रेयर की मदद से किसान भाई 20 से 25 मिनट में एक एकड़ खेत में आसानी से खाद और कीटनाशक का छिड़काव कर सकते हैं। 

बैटरी ऑपरेटेड स्प्रेयर मशीन की विशेषता

क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड ने बैटरी ऑपरेटेड स्प्रेयर मशीन भी बनाई है। इसमें 16 लीटर पानी स्टोर करने की क्षमता है। इसमें 3.5 लीटर प्रति मिनट का वॉटर स्प्रेयर पंप भी लगा है। इस स्प्रेयर को बेहतरीन क्वालिटी के प्लास्टिक से बनाया गया है। खास बात यह है कि यह स्प्रेयर पूरी तरह से मेड इन इंडिया है और इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा है, जिससे 6 घंटे में ही बैटरी फुल चार्ज हो जाती है। किसान भाई इन स्वदेशी स्प्रेयर मशीन का उपयोग कर विभिन्न फसलों पर कीटनाशक और खाद का छिड़काव पैसा और मेहनत दोनों की बचत के साथ आसानी से कर सकते हैं। 

Website - TractorGuru.in
Instagram - TractorGuru Instagram Page
Facebook - TractorGuru Facebook Page

Check On Road Price

Select Brand
Select Brand
Mahindra
Swaraj
Massey Ferguson
Sonalika
Eicher
Farmtrac
Powertrac
John Deere
New Holland
Solis
Captain
Kubota
VST
Preet
Indo Farm
Trakstar
Escorts
ACE
Same Deutz Fahr
Tafe
Force
Agri King
Hindustan
Kartar
Cellestial
HAV
Autonxt
Maxgreen
Marut
Sukoon
Montra
Standard
No brand found

Please select brand first

Select Model
Select Model
No model found
Select State
Select State
Maharashtra
Andhra Pradesh
Tamil Nadu
Kerala
Daman Diu
West Bengal
Assam
Madhya Pradesh
Manipur
Andaman Nicobar
Arunachal Pradesh
Bihar
Delhi
Odisha
Uttarakhand
Jharkhand
Punjab
Karnataka
Himachal Pradesh
Rajasthan
Meghalaya
Gujarat
Haryana
Lakshadweep
Goa
Chhattisgarh
Nagaland
Chandigarh
Sikkim
Jammu Kashmir
Puducherry
Dadra Nagar Haveli
Mizoram
Tripura
Uttar Pradesh
Telangana
No state found
Select District
Select District
No district found
Call Back Button

Search Other tractors

GET TRACTOR PRICE

Select Tractor

Sponsored

Eicher

Starting Price

₹ X,XX

1557 cc 25 HP

For Price Click Here

Sponsored

Farmtrac

Starting Price

₹ X,XX

2760 cc 45 HP

For Price Click Here

Sponsored

Powertrac

Starting Price

₹ X,XX

2761 cc 50 HP

For Price Click Here